Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा की युवती से दुष्कर्म का आरोप, रैपिडो बाइक चालक ने लॉज में बुलाकर की वारदात

    October 31, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में औद्योगिक जमीन के नियम बदले, भूखंडों के एकीकरण और उप-विभाजन को मिली मंजूरी

    October 31, 2026

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला सक्ती पुलिस ने आयोजित की ‘Run for Unity – एकता दौड़ 2026’

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 31
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक आयोजित
    Chhattisgarh

    सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक आयोजित

    News EditorBy News EditorOctober 31, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा, 30 अक्टूबर 2026। लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विकास कार्यों की प्रगति तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विभागवार समीक्षा की गई। सांसद ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचे तथा सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं।
    बैठक में आरसेटी, स्वामित्व योजना, स्वच्छ भारत मिशन,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, वी बी जी राम जी, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सिंचाई, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई। सांसद ने योजनाओं के क्रियान्वयन में आपसी समन्वय के साथ लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा जनसमस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
    सांसद श्रीमती जांगड़े ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी की समीक्षा के दौरान उन्होंने पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने तथा आवास निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। सड़क निर्माण एवं रखरखाव की समीक्षा करते हुए सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना आवश्यक है। इसके लिए संबंधित विभाग आवश्यक मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए सांसद ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने जर्जर भवनों की जानकारी ली एवं आवश्यकतानुसार मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए।
    बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक सुनिश्चित किया जाए। स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता में सुधार लाने के साथ आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने नियमित जीवनदीप समिति की बैठक करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। सांसद ने आरसेटी की गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़कर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने को कहा।
    बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं मध्यान्ह भोजन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने कहा। सांसद ने प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा के संबंध में जिले में घटित सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों की समीक्षा करते हुए उन्होंने दुर्घटनाजन्य एवं ब्लैक स्पॉट वाले स्थानों पर आवश्यक सुधारात्मक उपाय करने को कहा। साथ ही नेशनल हाईवे सहित प्रमुख सड़कों पर दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर पर्याप्त संकेतक चिन्ह एवं चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
    शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए सांसद श्रीमती जांगड़े ने सभी विद्यालयों में आवश्यकतानुसार शौचालय निर्माण एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मध्यान्ह भोजन योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण में भोजन तैयार कराने को कहा। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं को भी प्रस्तुत किया गया, जिन पर सांसद ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
    बैठक में विधायक जांजगीर-चांपा श्री ब्यास कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार पोयाम, अपर कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी, श्री गुलजार सिंह, सहित नगर पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्षगण, सरपंचगण, जनप्रतिनिधिगण, सदस्यगण एवं जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा की युवती से दुष्कर्म का आरोप, रैपिडो बाइक चालक ने लॉज में बुलाकर की वारदात

    October 31, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में औद्योगिक जमीन के नियम बदले, भूखंडों के एकीकरण और उप-विभाजन को मिली मंजूरी

    October 31, 2026

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला सक्ती पुलिस ने आयोजित की ‘Run for Unity – एकता दौड़ 2026’

    October 31, 2026

    Twisha Sharma Death Case : भोपाल में ट्रायल को लेकर CBI ने उठाए सवाल, दूसरे राज्य में सुनवाई की मांग

    October 31, 2026

    छत्तीसगढ प्रांत के ख्यातिलब्ध आयुर्वेद चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कार्तिक मास में कैसा रहे खान-पान कैसी रहे दिनचर्या ।

    October 31, 2026

    लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ! कोसाबाड़ी से घंटाघर तक निकली भाजपा की विशाल यात्रा

    October 31, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    कोरबा की युवती से दुष्कर्म का आरोप, रैपिडो बाइक चालक ने लॉज में बुलाकर की वारदात

    October 31, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में औद्योगिक जमीन के नियम बदले, भूखंडों के एकीकरण और उप-विभाजन को मिली मंजूरी

    October 31, 2026

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला सक्ती पुलिस ने आयोजित की ‘Run for Unity – एकता दौड़ 2026’

    October 31, 2026

    Twisha Sharma Death Case : भोपाल में ट्रायल को लेकर CBI ने उठाए सवाल, दूसरे राज्य में सुनवाई की मांग

    October 31, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.