CG Crime News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां श्मशान घाट में एक अघोरी बाबा पर महिला की जलती चिता से हड्डियां निकालकर तंत्र-मंत्र और साधना करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि बाबा चिता के पास बैठकर मंत्र पढ़ रहा था और उस पर शराब डाल रहा था। इस दौरान मृतका के परिजनों और स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ गई। यह दृश्य देखकर लोग आक्रोशित हो गए और बाबा की जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जलती चिता के पास तंत्र-साधना करने का आरोप
जानकारी के अनुसार, बिलासपुर में एक महिला का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। चिता पूरी तरह शांत भी नहीं हुई थी कि इसी दौरान वहां एक कथित अघोरी बाबा पहुंच गया। आरोप है कि उसने जलती चिता के पास बैठकर तंत्र-मंत्र की गतिविधियां शुरू कर दीं।
जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाबा चिता से हड्डियां निकाल रहा था और मंत्रों का जाप करते हुए शराब डाल रहा था। जब मृतका के परिजनों ने उसे इस तरह की हरकत करते देखा तो उन्होंने इसका विरोध किया।
गुस्साए परिजनों ने की जमकर पिटाई
चिता के साथ कथित छेड़छाड़ देखकर परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। देखते ही देखते वहां मौजूद अन्य लोग भी आक्रोशित हो गए। इसके बाद लोगों ने बाबा को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
वायरल वीडियो में कथित तौर पर कुछ लोग बाबा को घसीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उसकी लात-घूंसों से पिटाई की गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ घटना का वीडियो
घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। कई लोग मृतका की चिता के साथ कथित छेड़छाड़ को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग कानून अपने हाथ में लेकर मारपीट किए जाने पर सवाल उठा रहे हैं।
लोगों का कहना है कि श्मशान घाट जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह की गतिविधियां बेहद गंभीर हैं। हालांकि, किसी भी व्यक्ति के साथ मारपीट करना भी कानूनन उचित नहीं है।




