जांजगीर-चांपा 06 नवम्बर 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार पोयाम के मार्गदर्शन में जिले में 7 नवम्बर 2026 को चावल महोत्सव के साथ रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों को नवनिर्मित आवासों में गृह प्रवेश के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही वीजीपीपी निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाने, क्यूआर कोड के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने तथा आजीविका डबरी निर्माण के लिए हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




