पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में दीपावली पर्व के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जांजगीर- चांपा पुलिस द्वारा लगातार सघन पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।
इसी क्रम में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोसमंदा में कुछ व्यक्ति ताश पत्ती से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। पुलिस ने जुआ खेलते हुए 4 व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ा।
मौके से आरोपियों के कब्जे से ताश पत्ती एवं नगदी रकम ₹3,120/- बरामद कर जब्त कर सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
*जुवाड़ियानों का नाम :*
1. राजेश यादव, उम्र 35 वर्ष
2. गिरधारी यादव, उम्र 44 वर्ष
3. ओमप्रकाश कश्यप, उम्र 45 वर्ष
4. मंगलू कश्यप, उम्र 56 वर्ष
सभी निवासी ग्राम कोसमंदा, थाना चांपा।
*अपील*
जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि दीपावली पर्व को शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित वातावरण में मनाएं तथा जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।




