जिले के थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम महंत की महिला कमांडो आज पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) से उनके बंगले में सौजन्य मुलाकात कर विगत दिनों हुई मारपीट एवं अभद्रता की घटना से अवगत कराया।
महिला कमांडो द्वारा बताया गया कि दिनांक 06.11.26 को गांव के श्यामलाल एवं उनके साथियों द्वारा महिला कमांडो के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की गई थी। उक्त घटना के संबंध में महिला कमांडो ने पुलिस अधीक्षक अवगत कराया तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की।
पुलिस अधीक्षक ने महिला कमांडो की बातों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुना तथा उन्हें आश्वस्त किया कि मामले में आवश्यक जांच कर मारपीट एवं अभद्रता करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध शीघ्र नियमानुसार उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।




