Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बुधवारी बाजार में निगम टीम और दुकानदारों के बीच जमकर विवाद, मारपीट का VIDEO वायरल

    November 12, 2026

    CG NEWS : अमित बघेल ने कोर्ट में किया सरेंडर, अंतरिम जमानत की अवधि खत्म होते ही पहुंचे अदालत

    November 12, 2026

    CG NEWS : दीपक टंडन की बढ़ीं मुश्किलें, BJP नेत्री से 16 लाख की कथित ठगी का आरोप, वीडियो वायरल

    November 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 12
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बुधवारी बाजार में निगम टीम और दुकानदारों के बीच जमकर विवाद, मारपीट का VIDEO वायरल
    Chhattisgarh

    बुधवारी बाजार में निगम टीम और दुकानदारों के बीच जमकर विवाद, मारपीट का VIDEO वायरल

    News EditorBy News EditorNovember 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर के बुधवारी बाजार में गुरुवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम और दुकानदारों के बीच जमकर विवाद हो गया। सड़क किनारे लगी दुकानों को हटाने की कार्रवाई के दौरान शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। विवाद के वीडियो भी सामने आए हैं।

    दरअसल, नगर निगम की ओर से शहर में सड़क किनारे लगाए गए ठेले, गुमठी और दुकानों को हटाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। सड़क पर जाम और अतिक्रमण की शिकायतों के बाद निगम ने सख्ती बरतनी शुरू की है। इसी कड़ी में गुरुवार को निगम की टीम बुधवारी बाजार पहुंची थी।

    दुकान हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

    जानकारी के मुताबिक, नगर निगम की टीम बुधवारी बाजार में सड़क किनारे लगी दुकानों और अतिक्रमण को हटाने पहुंची थी। टीम ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की, एक दुकानदार ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दुकानदार और निगम कर्मियों के बीच बहस शुरू हो गई।

    *छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा प्रदान करेंगे अपनी चिकित्सकीय सेवाएं।*

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर दुकान में मौजूद महिला और पुरुष के साथ भी गाली-गलौज हुई। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। हंगामा देखकर आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

    दुकानदारों ने निगम कर्मियों पर लगाए अभद्र व्यवहार के आरोप

    दुकानदारों का आरोप है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान निगम कर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की गई।

    दुकानदारों का कहना है कि वे छोटी-छोटी दुकानें लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बार-बार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाता है।

    निगम का तर्क- पहले भी दिए जा चुके हैं नोटिस

    वहीं, निगम कर्मियों का कहना है कि बुधवारी बाजार क्षेत्र में पहले भी कई बार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा चुकी है। दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए गए थे। इसके बावजूद कुछ लोग दोबारा सड़क किनारे दुकानें लगा लेते हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है। इसी अतिक्रमण को हटाने के लिए टीम मौके पर पहुंची थी।

    समझाइश के बाद शांत हुआ विवाद

    दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक विवाद चलता रहा। बाद में मौके पर मौजूद लोगों और अन्य दुकानदारों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझाइश दी, जिसके बाद मामला शांत हुआ। निगम की टीम ने कुछ दुकानों को हटाया और चेतावनी देकर वापस लौट गई।

    फिलहाल बुधवारी बाजार में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर दुकानदारों और नगर निगम के बीच तनाव बना हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : अमित बघेल ने कोर्ट में किया सरेंडर, अंतरिम जमानत की अवधि खत्म होते ही पहुंचे अदालत

    November 12, 2026

    CG NEWS : दीपक टंडन की बढ़ीं मुश्किलें, BJP नेत्री से 16 लाख की कथित ठगी का आरोप, वीडियो वायरल

    November 12, 2026

    CISCE Board Exam 2027 : ICSE और ISC बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, 15 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

    November 12, 2026

    टीपी नगर में युवक की संदिग्ध मौत, शराब दुकान के पास मिला सुग्रीव रजवार का शव

    November 12, 2026

    BALCO के MGM स्कूल से वैश्विक मंच तक का सफर: कोरबा के विनय शुक्ला ने अपनी पहली पुस्तक के जरिए युवाओं को दिया बेहतर निर्णय लेने का संदेश

    November 12, 2026

    भुइयां आईडी से अवैधानिक रूप से रकबा परिवर्तन के मामले में चार पटवारी निलंबित

    November 12, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    बुधवारी बाजार में निगम टीम और दुकानदारों के बीच जमकर विवाद, मारपीट का VIDEO वायरल

    November 12, 2026

    CG NEWS : अमित बघेल ने कोर्ट में किया सरेंडर, अंतरिम जमानत की अवधि खत्म होते ही पहुंचे अदालत

    November 12, 2026

    CG NEWS : दीपक टंडन की बढ़ीं मुश्किलें, BJP नेत्री से 16 लाख की कथित ठगी का आरोप, वीडियो वायरल

    November 12, 2026

    CISCE Board Exam 2027 : ICSE और ISC बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, 15 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

    November 12, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.