14 नवंबर विश्व मधुमेह दिवस पर 14 नवंबर 2026 शनिवार को लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में पतंजलि चिकित्सालय,श्री शिव औषधालय महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में निशुल्क रक्त शर्करा जांच एवं सभी प्रकार के साध्य, असाध्य, कष्टसाध्य रोगों के लिये आयोजित निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का शुभारंभ चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा एवं शिविरार्थियों ने आरोग्य के देवता भगवान धनवन्तरी एवं भारत माता के पूजन के साथ किया। शिविर में 36 रोगियों की निःशुल्क जांच के साथ शिविरार्थियों को आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा ने मधुमेह रोगियों के लिए उपयोगी आयुर्वेदानुसार आहार-विहार , दिनचर्या- ऋतुचर्या, के विषय में विस्तार से बताते हुए मधुमेह पर नियंत्रण एवं इससे मुक्ति हेतु निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार देने के साथ साथ मधुमेह रोगियों के लिए उपयोगी योगाभ्यास मण्डूकासन, शशकासन, पादहस्तासन, वक्रासन, मर्कटासन तथा भस्त्रिका, कपालभाति एवं अनुलोम विलोम प्राणायाम का व्यक्तिगतरूप से विशेष प्रशिक्षण भी दिया। साथ ही डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा ने शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए आराम दायक जिंदगी को मधुमेह का सबसे बड़ा और प्रमुख कारण बताते हुये कहा कि जो लोग हमेशा कुर्सी, आसन, गद्दी पर बैठे रहते हैं एक्सरसाइज, व्यायाम या योग प्राणायाम नही करते उनको यह रोग होने का खतरा ज्यादा रहता है। अतः व्यायाम, योग एवं प्राणायाम को हम सभीको अपनी दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिये। मधुमेह मुख्यतः जीवनशैली आधारित रोग है। अतः मधुमेह से बचाव हेतु अपने जीवनशैली मे ध्यान देकर उसमे सकारात्मक सुधार करना चाहिए। शिविर में लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा के अलावा लायंस क्लब एवरेस्ट के सचिव प्रत्युष सक्सेना, कोषाध्यक्ष लायन सुधीर सक्सेना, उपाध्यक्ष लायन गजेंद्र राठौड, अश्विनी बुनकर, नेत्रंनन्दन साहू, कमल धारिया, अरुण मानिकपुरी, सिद्धराम शाहनी,देवबली कुंभकार,बबलू सोनी,अनुराग कँवर, गुनगुन राठीया, पंचकर्म टैकनीशियन पिंकी बरेठ, शैल कुमारी निषाद एवं श्री शिव औषधालय की संचालिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ।
प्रति,
संपादक/ब्यूरो प्रमुख
ऊपरोक्त प्रेस विज्ञप्ति को यथोचित स्थान देने की कृपा करें ।
धन्यवाद।




