Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    * हनी ट्रैप के जरिए युवक को जाल में फंसाकर चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, युवती सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

    November 19, 2026

    CG PM Awas Yojana : पीएम आवास योजना में छत्तीसगढ़ ने पकड़ी रफ्तार, बरमकेला बना सबसे आगे, जानें जिलेवार आंकड़े

    November 19, 2026

    Amit Baghel Bail : हेट स्पीच केस में अमित बघेल को राहत, 14 FIR में मिली नियमित जमानत; राज्य सरकार ने किया था विरोध

    November 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 19
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » * हनी ट्रैप के जरिए युवक को जाल में फंसाकर चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, युवती सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    * हनी ट्रैप के जरिए युवक को जाल में फंसाकर चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, युवती सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

    News EditorBy News EditorNovember 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जिले के थाना कोतवाली जांजगीर क्षेत्र का मामला सोशल मीडिया के माध्यम से युवक से दोस्ती कर उसे हनी ट्रैप में फंसाने और मिलने के बहाने बुलाकर अपने साथियों के साथ चाकू की नोक पर मारपीट एवं लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ यूलैंडन यार्क के कुशल मार्गदर्शन में तथा CSP कोतवाली योगिताबाली खापर्डे के नेतृव में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पर्दाफाश करते हुए एक महिला सहित कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की रकम में से ₹30,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन एवं 02 मोटरसाइकिल जप्त की हैं।

    सोशल मीडिया पर दोस्ती, मिलने के बहाने बुलाकर की लूटपाट

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मनीष वर्मा जिला रायगढ़ का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट के माध्यम से जिला रायगढ़ क्षेत्र की युवती से परिचय हुआ था। बातचीत के दौरान युवती लगातार प्रार्थी को चांपा मिलने के लिए बुला रही थी। दिनांक 04.11.26 को प्रार्थी अपने मित्र के साथ कार से युवती से मिलने चांपा पहुंचा। युवती के कहने पर वह अपने मित्र को मड़वा प्लांट के मुख्य द्वार पर छोड़कर उसके साथ आगे चला गया।

    इसी दौरान रात्रि करीब 12:20 बजे मड़वा प्लांट के पास 06 युवक कार के पास पहुंचे और चाकू दिखाकर प्रार्थी को बाहर निकाल लिया। आरोपियों ने उसके साथ हाथ-मुक्कों एवं बेल्ट से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी तथा ₹60,000 नगद और पहनी हुई सोने की अंगूठी लूटकर फरार हो गए। घटना में युवती की भी आरोपियों के साथ मिलीभगत होना सामने आया।

    त्वरित पुलिस कार्रवाई, महिला सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

    प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली जांजगीर में अपराध क्रमांक 917/2026, धारा 115(2), 308 (2), 111(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल महिला सहित सभी 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तार आरोपी

    01. अमित राठौर, उम्र 21 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती वार्ड क्रमांक 12, जांजगीर।
    2. रवि झलरिया, उम्र 24 वर्ष, निवासी हसदेव विहार कॉलोनी, जांजगीर।
    3. किशन कर्ष, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम महुदा, थाना चांपा, हाल खडफड़ी पारा वार्ड क्रमांक 21, जांजगीर।
    4. कुनाल पाण्डेय, उम्र 20 वर्ष, निवासी लिंक रोड शंकर विहार कॉलोनी, जांजगीर, हाल भोजपुर मिशन हॉस्पिटल, थाना चांपा।
    5. मुकेश कश्यप उर्फ छोटू, उम्र 19 वर्ष, निवासी जोबी (जर्वे च), थाना जांजगीर।
    6. एक युवती जिला रायगढ़ क्षेत्र की

    नगदी, मोबाइल एवं 02 मोटरसाइकिल जप्त

    पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में से ₹30,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन एवं वारदात में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल जप्त की गई हैं। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

    जांजगीर-चांपा पुलिस की आम नागरिकों से अपील
    सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से दोस्ती एवं बातचीत करते समय सतर्क रहें। बिना पर्याप्त जानकारी एवं पहचान की पुष्टि किए किसी अनजान व्यक्ति से मिलने न जाएं। विशेषकर सुनसान एवं एकांत स्थानों पर जाने से बचें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा धोखाधड़ी की आशंका होने पर तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस को सूचना दें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG PM Awas Yojana : पीएम आवास योजना में छत्तीसगढ़ ने पकड़ी रफ्तार, बरमकेला बना सबसे आगे, जानें जिलेवार आंकड़े

    November 19, 2026

    Amit Baghel Bail : हेट स्पीच केस में अमित बघेल को राहत, 14 FIR में मिली नियमित जमानत; राज्य सरकार ने किया था विरोध

    November 19, 2026

    कोरबा में लापता आरक्षक की रहस्यमयी मौत! 43 दिन बाद नहर से मिला शव, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

    November 19, 2026

    CG Mahadev Satta Case : महादेव ऑनलाइन सट्टा केस में बढ़ीं मुश्किलें, दो आरोपियों पर गैर-जमानती वारंट, भाई ने कोर्ट से मांगी अग्रिम जमानत

    November 19, 2026

    CG Police News : डीएसपी कल्पना वर्मा केस में बड़ा अपडेट, बहाली की तैयारी शुरू होने के संकेत, अब तक नहीं मिला आरोपपत्र

    November 19, 2026

    CG Mahadev Satta Case : सौरभ चंद्राकर की पेशी से पहले महादेव सट्टा केस में बड़ा खुलासा, पांच पुलिस अफसरों तक पहुंची CBI की जांच

    November 19, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    * हनी ट्रैप के जरिए युवक को जाल में फंसाकर चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, युवती सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

    November 19, 2026

    CG PM Awas Yojana : पीएम आवास योजना में छत्तीसगढ़ ने पकड़ी रफ्तार, बरमकेला बना सबसे आगे, जानें जिलेवार आंकड़े

    November 19, 2026

    Amit Baghel Bail : हेट स्पीच केस में अमित बघेल को राहत, 14 FIR में मिली नियमित जमानत; राज्य सरकार ने किया था विरोध

    November 19, 2026

    कोरबा में लापता आरक्षक की रहस्यमयी मौत! 43 दिन बाद नहर से मिला शव, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

    November 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.