Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रेरणा महिला समिति द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर एवं खाद्य सामग्री का वितरण 🌸

    November 20, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में आँवला नवमी उत्सव, माँ श्री राणी सती दादी का जन्मोत्सव एवं संगीतमय मंगलपाठ श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न

    November 20, 2026

    * जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : भुनेश्वर केशरवानी के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही करने के लिए अनुशंसा

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » आशा’ से संवरेगी ग्रामीण आजीविका, जिला पंचायत सीईओ ने केंद्रों का किया निरीक्षण, महिला स्व-सहायता समूहों से की चर्चा
    Chhattisgarh

    आशा’ से संवरेगी ग्रामीण आजीविका, जिला पंचायत सीईओ ने केंद्रों का किया निरीक्षण, महिला स्व-सहायता समूहों से की चर्चा

    News EditorBy News EditorNovember 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा, 19 नवंबर 2026। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर विकसित करने तथा स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) केंद्रों को ‘अटल आजीविका समृद्धि हाट’ (आशा) के रूप में विकसित करने की दिशा में जिले में पहल तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में गुरुवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार पोयाम ने बलौदा विकासखंड के जर्वे च,महुदा ब, नवागढ़ विकासखंड के पचेड़ा, पेंड्री ज स्थित (रीपा) आशा केंद्रों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध अधोसंरचना, मशीनरी और संचालन की संभावनाओं का जायजा लिया।
    निरीक्षण के दौरान सीईओ श्री पोयाम ने केंद्रों में उपलब्ध मशीनों, वर्तमान गतिविधियों तथा आवश्यक मरम्मत और संसाधनों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से चर्चा कर उनकी रुचि, अनुभव और आजीविका संबंधी गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि केंद्रों में स्थानीय संसाधनों और बाजार की मांग के अनुरूप ऐसी गतिविधियां शुरू की जाएं, जिनसे महिलाओं एवं ग्रामीण युवाओं को नियमित रोजगार और आय का अवसर मिल सके।
    शासन की मंशा के अनुरूप दिसंबर 2026 तक केंद्रों को सक्रिय रूप से संचालित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रत्येक केंद्र का विस्तृत सर्वे कर उपलब्ध मशीनरी की स्थिति, क्रियाशील उपकरणों, मरम्मत योग्य मशीनों, संभावित उद्यमियों तथा स्व-सहायता समूहों के सदस्यों की उपलब्धता का आकलन किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक केंद्र में संचालित की जा सकने वाली लाभकारी गतिविधियों का चयन कर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर कार्ययोजना बनाकर गतिविधियां प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए हैं।
    अटल आजीविका समृद्धि हाट’ के रूप में विकसित करने की पहल की गई है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार से जोड़ना, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करना तथा उनके उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराना है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस दौरान जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण स्वच्छता समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    प्रेरणा महिला समिति द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर एवं खाद्य सामग्री का वितरण 🌸

    November 20, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में आँवला नवमी उत्सव, माँ श्री राणी सती दादी का जन्मोत्सव एवं संगीतमय मंगलपाठ श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न

    November 20, 2026

    * जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : भुनेश्वर केशरवानी के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही करने के लिए अनुशंसा

    November 20, 2026

    * उधारी पैसों के विवाद को लेकर पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

    November 20, 2026

    व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    November 20, 2026

    *जिले में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व शौचालय दिवस*

    November 20, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    प्रेरणा महिला समिति द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर एवं खाद्य सामग्री का वितरण 🌸

    November 20, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में आँवला नवमी उत्सव, माँ श्री राणी सती दादी का जन्मोत्सव एवं संगीतमय मंगलपाठ श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न

    November 20, 2026

    * जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : भुनेश्वर केशरवानी के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही करने के लिए अनुशंसा

    November 20, 2026

    * उधारी पैसों के विवाद को लेकर पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

    November 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.