Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Chhattisgarh Patwari Strike : छत्तीसगढ़ के पटवारियों की हड़ताल स्थगित, निलंबन और वेतन समेत लंबित मांगों पर सरकार से मांगा समाधान

    November 22, 2026

    खपरीडीह क्षेत्र में अवैध रेत पर की गई कार्रवाई, 1 जेसीबी लोडर, 1 हाइवा एवं 2 ट्रैक्टर जब्त

    November 22, 2026

    डेढ़ लाख की रिश्वत लेते पकड़ी गई GST अधिकारी निलंबित, राज्य कर आयुक्त ने जारी किया आदेश

    November 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 22
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Chhattisgarh Patwari Strike : छत्तीसगढ़ के पटवारियों की हड़ताल स्थगित, निलंबन और वेतन समेत लंबित मांगों पर सरकार से मांगा समाधान
    Chhattisgarh

    Chhattisgarh Patwari Strike : छत्तीसगढ़ के पटवारियों की हड़ताल स्थगित, निलंबन और वेतन समेत लंबित मांगों पर सरकार से मांगा समाधान

    News EditorBy News EditorNovember 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Chhattisgarh Patwari Strike रायपुर। छत्तीसगढ़ में पीवी एप (PV App) के विरोध में पिछले 40 दिनों से आंदोलन कर रहे पटवारियों ने रविवार, 22 नवंबर को अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के बाद राजस्व पटवारी संघ ने यह फैसला लिया। पटवारियों के काम पर लौटने से प्रदेश में धान खरीदी से जुड़ी व्यवस्थाओं को राहत मिलेगी। इससे किसानों के राजस्व संबंधी काम भी दोबारा सुचारु होने की उम्मीद है।

    दरअसल, पीवी एप के माध्यम से फसलों के भौतिक सत्यापन में आ रही तकनीकी और व्यावहारिक समस्याओं को लेकर पटवारी नाराज थे। वे इस एप को हटाने की मांग कर रहे थे। इसी बीच प्रदेश में धान खरीदी तिहार शुरू हो गया, जिसका असर किसानों पर भी पड़ने लगा था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दो दिन पहले पटवारियों से हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने की अपील की थी।

    CG Income Tax Raid : PRA ग्रुप के ठिकानों पर IT की बड़ी रेड, करोड़ों की नकदी मिलने से मचा हड़कंप

    पटवारी संघ ने हड़ताल स्थगित कर सरकार के सामने रखीं मांगें

    राजस्व पटवारी संघ ने 22 नवंबर को सूचना जारी कर अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की। हालांकि, संघ ने सरकार के सामने अपनी लंबित मांगों को भी रखा है।

    पटवारी संघ की प्रमुख मांग है कि हड़ताल अवधि के दौरान कर्मचारियों के खिलाफ की गई निलंबन, ब्रेक इन सर्विस, स्थानांतरण और कारण बताओ नोटिस जैसी कार्रवाई को शून्य किया जाए। इसके साथ ही आंदोलन की पूरी अवधि को कार्य दिवस मानते हुए नियमित वेतन देने की मांग की गई है।

    इसके अलावा वेतन विसंगति और पदोन्नति के मामलों में तत्काल निर्णय लेकर आदेश जारी करने तथा कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए ऑनलाइन मुख्यमंत्री जनदर्शन सेवा शुरू करने की मांग भी की गई है।

    पटवारियों की मांगों पर समिति करेगी विचार: CM साय

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि पटवारी संघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री निवास पहुंचा था। मुलाकात के दौरान संघ ने हड़ताल स्थगित करने का भरोसा दिया है। पटवारियों की वेतन विसंगति और पदोन्नति संबंधी मांगों पर विचार करने के लिए सरकार ने एक समिति गठित की है।

    यह समिति पटवारियों से भी सुझाव लेगी और जल्द ही अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर सरकार उनकी मांगों पर विचार करेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में धान खरीदी चल रही है। वहीं चक्रवात के कारण फसलों का आकलन भी किया जाना है। ऐसे में पटवारियों का काम पर लौटना बेहद जरूरी है, ताकि किसानों से जुड़े जरूरी काम प्रभावित न हों।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    खपरीडीह क्षेत्र में अवैध रेत पर की गई कार्रवाई, 1 जेसीबी लोडर, 1 हाइवा एवं 2 ट्रैक्टर जब्त

    November 22, 2026

    डेढ़ लाख की रिश्वत लेते पकड़ी गई GST अधिकारी निलंबित, राज्य कर आयुक्त ने जारी किया आदेश

    November 22, 2026

    2 हजार रुपये के लिए बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, मुंह में कपड़ा ठूंसकर घोंटा गला; 3 गिरफ्तार

    November 22, 2026

    CG Income Tax Raid : PRA ग्रुप के ठिकानों पर IT की बड़ी रेड, करोड़ों की नकदी मिलने से मचा हड़कंप

    November 22, 2026

    CG Crime : गहने खरीदने के बहाने दुकान में घुसा चोर, काउंटर से सोने के झाले पार’ CCTV में कैद वारदात

    November 22, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी राहत, अकवान चक्रवात से बर्बाद धान फसल का होगा सर्वे

    November 22, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    Chhattisgarh Patwari Strike : छत्तीसगढ़ के पटवारियों की हड़ताल स्थगित, निलंबन और वेतन समेत लंबित मांगों पर सरकार से मांगा समाधान

    November 22, 2026

    खपरीडीह क्षेत्र में अवैध रेत पर की गई कार्रवाई, 1 जेसीबी लोडर, 1 हाइवा एवं 2 ट्रैक्टर जब्त

    November 22, 2026

    डेढ़ लाख की रिश्वत लेते पकड़ी गई GST अधिकारी निलंबित, राज्य कर आयुक्त ने जारी किया आदेश

    November 22, 2026

    2 हजार रुपये के लिए बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, मुंह में कपड़ा ठूंसकर घोंटा गला; 3 गिरफ्तार

    November 22, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.