Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

    November 23, 2026

    वजन त्यौहार के सफल आयोजन को लेकर कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    November 23, 2026

    सेवा सेतु से महज 5 दिनों में मिले जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र, बेटे की शिक्षा की राह हुई आसान

    November 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक
    Chhattisgarh

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

    News EditorBy News EditorNovember 23, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा, 23 नवंबर 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने आगामी 1 से 14 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले वजन त्यौहार की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक गांव एवं वार्ड में बच्चों तथा किशोरियों का चिन्हांकन कर उनके पोषण स्तर का आंकलन करने के निर्देश दिए। साथ ही पोषण ट्रैकर ऐप में प्रविष्टियां करने, एनीमिया की जांच कराने तथा शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप वजन त्यौहार का सफल आयोजन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को नियमित रूप से केंद्रों में उपस्थित रहने, हितग्राहियों के घर जाकर होम विजिट करने तथा महिलाओं एवं बच्चों का निर्धारित टीकाकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समीक्षा करते हुए उपार्जन केंद्रों में 36 बिंदुओं की चेकलिस्ट के अनुसार की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने उपार्जन केंद्रों में धान को बारिश से सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त तिरपाल तथा जल निकासी के लिए ड्रेनेज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। कलेक्टर ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से चक्रवात के बाद फसलों की स्थिति एवं हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित फसलों का आंकलन कर पात्र किसानों को फसल बीमा योजना एवं आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों से अब तक प्राप्त आवेदनों की जानकारी लेते हुए उनका शीघ्र निराकरण करने को कहा।
    कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं हाउसिंग बोर्ड के अंतर्गत प्रगतिरत निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्वीकृत एवं निर्माणाधीन कार्यों की निविदा प्रक्रिया, वर्तमान प्रगति तथा कार्य प्रारंभ होने की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित कार्यों को अविलंब प्रारंभ करने तथा निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य प्रारंभ करने में अनावश्यक देरी अथवा धीमी प्रगति पाए जाने पर संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने जिला मुख्यालय जांजगीर में चल रहे डिवाइडर निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए इसे गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाने राजस्व, नगर पालिका एवं पुलिस विभाग को समन्वय से कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने ऑडिटोरियम जांजगीर में चल रहे मरम्मत कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए इसे निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का वे स्वयं निरीक्षण करेंगे।
    कलेक्टर ने विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर किसानों के खेतों में आजीविका डबरियों के निर्माण कार्य को प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आजीविका डबरियों के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को आजीविका के स्थायी अवसर उपलब्ध कराने के साथ जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन को भी बढ़ावा मिलेगा। संबंधित अधिकारी पात्र हितग्राहियों का चयन कर निर्माण कार्यों को स्वीकृत कराने तथा निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने पारस पोर्टल पर विभागवार योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों एवं लक्ष्यों से संबंधित जानकारी नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए।

    बैठक में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने लंबित आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने तथा शिकायतों के निराकरण का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार पोयाम, अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री आर.के. तम्बोली, अपर कलेक्टर श्री प्रमोद गुप्ता, अपर कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    वजन त्यौहार के सफल आयोजन को लेकर कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    November 23, 2026

    सेवा सेतु से महज 5 दिनों में मिले जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र, बेटे की शिक्षा की राह हुई आसान

    November 23, 2026

    क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

    November 23, 2026

    चट्टानों, वनभूमि और मौसम की चुनौतियों के बीच तैयार हुआ केशकाल का 132 केवी उपकेंद्र, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

    November 23, 2026

    * डायल-112 वाहन में टक्कर मार हमला एवं शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई, 07 आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    CG GST Scam : GST विभाग में भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन, रिश्वत के दो मामलों में 4 कर्मचारियों पर कार्रवाई

    November 23, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

    November 23, 2026

    वजन त्यौहार के सफल आयोजन को लेकर कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    November 23, 2026

    सेवा सेतु से महज 5 दिनों में मिले जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र, बेटे की शिक्षा की राह हुई आसान

    November 23, 2026

    क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

    November 23, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.