Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में अगले एक हफ्ते तक मौसम रहेगा शुष्क, बारिश के आसार नहीं, ठंड से भी नहीं मिलेगी राहत

    November 27, 2026

    27 November 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    November 27, 2026

    पूर्व IAS अनिल टूटेजा को High Court’ से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 27
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में अगले एक हफ्ते तक मौसम रहेगा शुष्क, बारिश के आसार नहीं, ठंड से भी नहीं मिलेगी राहत
    Chhattisgarh

    CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में अगले एक हफ्ते तक मौसम रहेगा शुष्क, बारिश के आसार नहीं, ठंड से भी नहीं मिलेगी राहत

    News EditorBy News EditorNovember 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raipur Weather Update
    Raipur Weather Update
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    CG Weather Today रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमने के बाद अब ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ने लगी है। वहीं उत्तरी छत्तीसगढ़ में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में प्रदेशवासियों को फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

    CG Weather Update: अंबिकापुर सबसे ठंडा, दुर्ग में सबसे ज्यादा तापमान

    मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं दुर्ग में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।

    मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में 26 नवंबर को अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ गया है।

    CG Airport News : रायपुर एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ाने की तैयारी, हर घंटे 35 विमानों के संचालन का लक्ष्य

    रायपुर में 15 डिग्री तक पहुंचेगा रात का पारा

    राजधानी रायपुर में भी ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। 26 नवंबर को रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

    मौसम विभाग के माना केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 27 से 30 नवंबर के बीच राजधानी में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। गुरुवार को मौसम साफ रहने के साथ दिन का तापमान 29 डिग्री और रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया था।

    बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण, छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार नहीं

    मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी ओडिशा तथा दक्षिणी गंगा तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर समुद्र तल से करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

    हालांकि इस मौसमी सिस्टम का छत्तीसगढ़ में फिलहाल कोई खास प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है। प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। बारिश की गतिविधियां थमने और आसमान साफ रहने के कारण रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ सकता है।

    अगले पांच दिनों तक ठंड से राहत के आसार नहीं

    मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई है। ऐसे में उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रभाव बना रहेगा, जबकि रायपुर सहित मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी सुबह-शाम ठिठुरन महसूस होगी। लोगों को आने वाले दिनों में गर्म कपड़ों का इस्तेमाल बढ़ाना पड़ सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    27 November 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    November 27, 2026

    पूर्व IAS अनिल टूटेजा को High Court’ से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

    November 26, 2026

    CG Liquor Scam : शराब घोटाले के आरोपी सुब्बू को लाने दुबई पहुंची ACB-EOW की टीम, 28 नवंबर तक वापसी की तैयारी

    November 26, 2026

    CG Airport News : रायपुर एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ाने की तैयारी, हर घंटे 35 विमानों के संचालन का लक्ष्य

    November 26, 2026

    दिव्यांग बच्चों से स्कूटी धुलवाने का मामला गरमाया, अधीक्षिका मीना सोनी को समाज कल्याण विभाग का नोटिस

    November 26, 2026

    UP में सपा सरकार बनी तो शिक्षामित्रों को मिलेगा शिक्षकों के बराबर वेतन, अखिलेश यादव ने किए कई बड़े वादे

    November 26, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में अगले एक हफ्ते तक मौसम रहेगा शुष्क, बारिश के आसार नहीं, ठंड से भी नहीं मिलेगी राहत

    November 27, 2026

    27 November 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    November 27, 2026

    पूर्व IAS अनिल टूटेजा को High Court’ से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

    November 26, 2026

    CG Liquor Scam : शराब घोटाले के आरोपी सुब्बू को लाने दुबई पहुंची ACB-EOW की टीम, 28 नवंबर तक वापसी की तैयारी

    November 26, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.