Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वेनेजुएला में भूकंप का कहर, हजारों लोगों के मारे जाने की आशंका

    June 25, 2026

    25 June 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, लेकिन खर्चों पर रखें नियंत्रण, जानिए अपना राशिफल

    June 25, 2026

    असामाजिक तत्वों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई,14 प्रकरणों में 128 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही* 

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कोरबा एम.पी. नगर में हुई लूट की वारदात का हुआ खुलासा. गिरफ्तार आरोपियों से 20 लाख रुपए का मशरुका जप्त..
    Chhattisgarh

    कोरबा एम.पी. नगर में हुई लूट की वारदात का हुआ खुलासा. गिरफ्तार आरोपियों से 20 लाख रुपए का मशरुका जप्त..

    News EditorBy News EditorJuly 1, 2023No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा एम.पी. नगर में हुई लूट की वारदात का हुआ खुलासा  लूट के आरोपियों को ग्राम अमोरा जिला जांजगीर से किया गया गिरफ्तार आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल एवं 01 नग KWID कार जप्त ‘गिरफ्तार आरोपियों से 20 लाख रुपए का मशरुका किया गया जप्त

    इस पूरी घटना की जानकारी प्रार्थिया रिंतु निर्मलकर पता एलआईजी 08 एमपी नगर कोरबा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि प्रार्थिया की माता सुमन निर्मलकर, पिता राज कुमार निर्मलकर एवं बड़ा भाई ऋषभ निर्मलकर दिनांक 22.06.2023 को मेरी नानी का स्वर्गवास हो जाने पर उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम नरियरा मुलमुला जिला जॉजगीर चाम्पा गए थे। घर में प्रार्थिया तथा दादी रंभा बाई निर्मलकर थे कि आज दिनांक 24-06-2023 को रात्रि करीबन 08.00 बजे चार नकाबपोश प्रार्थिया के घर में जबरन घुसकर सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम लूट की घटना घटित कर भाग गये थे। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 276/2023 धारा 458, 395, 392, 120 (बी) भादवि0 कायम किया गया। आरोपियों के द्वारा प्रार्थिया के घर जबरन घुसकर प्रार्थिया एवं उसकी दादी को सेलो टेप से हाथ पैर मुंह में चिपकाकर बांध दिए थे और जान से मारने के लिए डराधमका कर घर में रखे सोने चांदी के जेवर को लूटकर फरार हो गए थे।

    घटना की सूचना मिलने पर तत्काल घटना स्थल थाना सिविल लाईन की टीम एवं सायबर सेल कोरबा की टीम ने आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज एवं आने जाने के रास्तों। का चेकिंग किया गया। घटना स्थल पर फॉरेसिंक टीम फोटोग्राफर, डाग स्क्वाड को बुलाया गया। एम.पी नगर एलआईजी 08 में महिलाओं के हाथ पैर बांधकर रात्रि 8 बजे लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग अलग चार टीम बनायी गई। जिसमें सायबर सेल और थाना समुपर के स्टॉफ माल मशरुका आरोपियों को पकड़ने में लगी हुई थी। दो टीमें तकनीकी रूप से सीसीटीव्ही कॅमरे को चेक करने में एवं एक टीमे मोबाइल तकनीकी विष्लेशण, एक टीम मैदानी क्षेत्र में लगी हुई थी। परिवार के सदस्यों से पूछताछ करने पर महत्वपूर्ण जानकारी मिली कि प्रार्थिया की मां सुमन निर्मलकर ने बताई कि घर में दो दिन पहले भोला उर्फ प्रकाश निर्मलकर तथा अनिल महाराज घर आये थे। वे लोग बदमाश प्रवृति के हैं मुझे आशंका है कि वे लोग ही मेरे घर में लूटपाट करायें होंगे। जो चार व्यक्ति लूटपाट किए थे उसमें भोला उर्फ प्रकाश एवं अनिल महाराज नहीं थे। फिर भी पुलिस दोनों पर अपना काम कर रही थी, इसी बीच मुखबीर से सूचना प्रार्थिया के भांजा भोला एवं अनिल महाराज लूट की घटना को अंजाम दिए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की दो टीम बनाकर ग्राम अमोरा अकलतरा जाकर भोला उर्फ प्रकाष निर्मलकर एवं उसके साथी अनिल शर्मा को पकड़ लिया गया। जिसे पूछताछ करने पर पहले तो घटना करने से इनकार किया। बाद में मनोवैज्ञानिक तरीके से कड़ी पूछताछ करने पर अपने अन्य साथियों के सा थ मिलकर घटना करना स्वीकार किया। मिली कि

    आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि आईपीएल मैच में सटटा खेलने के आरोपी के ऊपर 5 लाख का कर्जा हो गया था। जो अन्य आरोपियों अनिल शर्मा, सेन्टी निखिल, कैलास कुरे, सुरज घृतलहरे एवं अश्वनी उर्फ पिल्लू सभी निवासी अमोरा मिलकर एक आरोपियों के अन्य साथी के उपर भी कजों का दबाव था। आरोपी ने बताया कि मेरे मामा राजकुमार निर्मलकर जो कोरबा में रहते हैं। उसके पास काफी पैसा और सोना चांदी है और वे लोग कुछ दिनों से घर में भी नहीं है। जिसके बाद दिनांक 22.06.2023 को गाड़ी KWID कार नंबर 11 ए. व्ही. 8487 से अमोरा से कोरबा राजकुमार निर्मलकर के घर नानी और बहन को नरियरा से छोड़ने आये थे। घर को तथा आसपास के इलाके को अच्छी तरह घूमकर देख लिये थे। दिनांक 23.06.2023 को आरोपियों अनिल शर्मा (महाराज), सेन्टी उर्फ निखिल, कैलास कुरै सुरज घृतलहरे सभी निवासी अमोरा तथा अश्वनी उर्फ पिल्लू सभी KWID कार में कोरबा आकर प्रार्थिया के घर एवं आसपास के इलाके को रेकी कर योजना बनाए। योजना मुताबिक दिनांक 24.06.2023 को आरोपी लाल रंग की अपाचे मोटर सायकल क्रमांक सीजी 11 ए.पी. 3157 में सेन्टी उर्फ निखिल, टिल्लू और कलाश तथा अनिल शर्मा की मोटर सायकल हीरो एच.एफ. डिलक्स काले कलर की बिना नंबर प्लेट में अनिल शर्मा तथा सूरज बैठकर कोरवा आये जो भोला एवं अनिल शर्मा घर के नीचे देख रहे थे। सेन्टी उर्फ निखिल, पिल्लू सूरज और कैलाश मुंह में कपड़ा बांध कर घर में घुसे तथा करीब आधे घंटे बाद यहां से एक सफेद झोले में सोना चांदी और नगद रकम को लूट कर भाग गए। सभी अपने अपने मोटर सायकल में अमोरा पहुंच गये।

    दोनों आरोपियों के कब्जे से नगद 1 लाख 60 हजार रुपए, सोने का सामान-सोने का दो नग मंगलसूत्र, सोने का एक नग रानी हार सोने का झुमका, सोने का तीन जोड़ी झोलवाला झुमका सोने का एक जोड़ी लटकन चैन, सोने का एक जोड़ी टॉप्स, एक नग सोने का ईयर रिंग, सोने का एक नग चैन, सोने का दो जोड़ी कंगन एवं चांदी का सामान-एक नग चादी का कश्चन एक जोड़ी चांदी का पायल, एक जोड़ी चांदी का हाथ पोस, एक जोड़ी चांदी का छोटा पायल, एक नग चांदी का काजल दान, एक जोड़ी चांदी का सिदूर डिब्बी, एक नग छल्ला, दो जोड़ी चांदी का बड़ा बिछिया, एक जोडी कंगन, 30 नग चांदी सिक्का जिसमें गणेश और लक्ष्मी का चित्र बना हुआ है एवं आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक KWID कार एक नग अपाचे मो.सा एक नग एचएफ डिलक्स बरामद किया गया है। आरोपियों से कुल 20 लाख रुपए का मशरुका जप्त किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। लूट के अन्य चार आरोपी फरार है।

    जप्त मशरूका:-

    01. आरोपियों से सोने का सामान सोने का दो नग मंगलसूत्र, सोने का एक नग रानी हार, सोने का झुमका सोने का तीन जोड़ी झोलवाला झुमका सोने का एक जोड़ी लटकन चैन, सोने का एक जोड़ी टॉप्स, एक नग सोने का ईयर रिंग, सोने का एक नग चैन, सोने का दो जोड़ी कंगन बरामद किया गया है। 02 से चांदी का सामान-एक नग चांदी का करधन, एक जोड़ी चांदी का पायल,

    एक जोड़ी चांदी का हाथ पोस, एक जोड़ी चांदी का छोटा पायल, एक नग चांदी का काजल दान, एक जोड़ी चांदी का सिदूर डिब्बी, एक नग चाबी छल्ला, दो जोड़ी चांदी का बड़ा बिछिया, एक जोड़ी कंगन, 30 नग चांदी सिक्का जिसमें गणेश और लक्ष्मी का चित्र बना हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    वेनेजुएला में भूकंप का कहर, हजारों लोगों के मारे जाने की आशंका

    June 25, 2026

    25 June 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, लेकिन खर्चों पर रखें नियंत्रण, जानिए अपना राशिफल

    June 25, 2026

    असामाजिक तत्वों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई,14 प्रकरणों में 128 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही* 

    June 24, 2026

    CG BREAKING : भाजपा नेता को उंगली दिखाने के मामले में निलंबित CEO की याचिका खारिज

    June 24, 2026

    जनसेवा में डिजिटल क्रांतिः सेवा सेतु से आसान हुई नागरिक सेवाएं सरल एवं त्वरित प्रक्रिया से हेमंत कुमार को मिला जाति प्रमाण-पत्र, बढ़ा शासन प्रशासन पर भरोसा

    June 24, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से आमजन को मिल रही त्वरित राहत, रामनाथ कश्यप की समस्या हुई दूर

    June 24, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    वेनेजुएला में भूकंप का कहर, हजारों लोगों के मारे जाने की आशंका

    June 25, 2026

    25 June 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, लेकिन खर्चों पर रखें नियंत्रण, जानिए अपना राशिफल

    June 25, 2026

    असामाजिक तत्वों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई,14 प्रकरणों में 128 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही* 

    June 24, 2026

    CG BREAKING : भाजपा नेता को उंगली दिखाने के मामले में निलंबित CEO की याचिका खारिज

    June 24, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.