Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG ED Raid : छत्तीसगढ़ में ED की जांच तेज, मुंबई से हैदराबाद भेजे गए 60-70 करोड़ रुपये के लेनदेन की पड़ताल

    November 29, 2026

    CG Teacher Recruitment : शिक्षक भर्ती चयन सूची पर सवाल, बेहद कम अंक पाने वाले अभ्यर्थियों के चयन पर शिक्षा मंत्री ने दिया बयान

    November 29, 2026

    CG Police News : माना में संपन्न हुई 76वें बैच की पासिंग आउट परेड, पुलिस विभाग को मिले 642 नए आरक्षक

    November 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 29
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले दबंग के घर चला बुलडोजर, NSA के तहत केस दर्ज
    Chhattisgarh

    आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले दबंग के घर चला बुलडोजर, NSA के तहत केस दर्ज

    News EditorBy News EditorJuly 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मध्यप्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी युवक पर पेशाब करने का का मामला गरमाता जा रहा है. इस अमानवीय घटना को लेकर तमाम विपक्षी दल भाजपा पर हमलावर हैं. घटना को गंभीरता से लेते हुए मध्यप्रदेश सरकार और प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है. आरोपी पर रासुका लगाने के बाद प्रशासन ने उसके घर पर बुलडोजर चलाया है.

    मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने के एक आरोपी को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी की पहचान प्रवेश शुक्ला के तौर पर हुई है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 एवं 504 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के सीधी में एक व्यक्ति द्वारा एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और दावा किया कि इससे आदिवासियों एवं दलितों के प्रति भाजपा की नफरत का घिनौना चेहरा सामने आ गया है.

    उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा राज में आदिवासी भाइयों और बहनों पर अत्याचार बढ़ते ही जा रहे हैं. मध्यप्रदेश में एक भाजपा नेता के अमानवीय कृत्य से सारी इंसानियत शर्मसार हुई है. यह भाजपा का आदिवासियों और दलितों के प्रति नफ़रत का घिनौना चेहरा और असली चरित्र है!’’

    कांग्रेस ने दावा किया है कि आरोपी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़ा था, लेकिन सत्तारूढ़ दल ने आरोप से इनकार किया है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी आरोप लगाया, ‘‘मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक के एक करीबी द्वारा आदिवासी युवक के साथ की गई अमानवीय व घृणित हरकत बेहद शर्मनाक है. प्रदेश में भाजपा के 18 साल के शासन में आदिवासियों पर अत्याचार के 30,400 मामले सामने आए हैं.’’ उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘भाजपा राज में आदिवासी हितों पर केवल कोरे दावे और कोरी बातें हैं. आदिवासियों पर अत्याचार रोकने के असल कदम क्यों नहीं उठाती सरकार?’’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG ED Raid : छत्तीसगढ़ में ED की जांच तेज, मुंबई से हैदराबाद भेजे गए 60-70 करोड़ रुपये के लेनदेन की पड़ताल

    November 29, 2026

    CG Teacher Recruitment : शिक्षक भर्ती चयन सूची पर सवाल, बेहद कम अंक पाने वाले अभ्यर्थियों के चयन पर शिक्षा मंत्री ने दिया बयान

    November 29, 2026

    CG Police News : माना में संपन्न हुई 76वें बैच की पासिंग आउट परेड, पुलिस विभाग को मिले 642 नए आरक्षक

    November 29, 2026

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में शीतलहर जैसे हालात’ उत्तरी इलाकों में ठिठुरन बढ़ी, रायपुर में कोहरे का असर

    November 29, 2026

    29 November 2026 Horoscope : इन 3 राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी, धन लाभ और तरक्की के बन रहे योग, जानिए अपना हाल

    November 29, 2026

    Mahadev Betting Case :महादेव सट्टा ऐप के 15 करोड़ रुपये का मामला, हिमांशु शेखर की जेल में सुरक्षा के आदेश

    November 28, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    CG ED Raid : छत्तीसगढ़ में ED की जांच तेज, मुंबई से हैदराबाद भेजे गए 60-70 करोड़ रुपये के लेनदेन की पड़ताल

    November 29, 2026

    CG Teacher Recruitment : शिक्षक भर्ती चयन सूची पर सवाल, बेहद कम अंक पाने वाले अभ्यर्थियों के चयन पर शिक्षा मंत्री ने दिया बयान

    November 29, 2026

    CG Police News : माना में संपन्न हुई 76वें बैच की पासिंग आउट परेड, पुलिस विभाग को मिले 642 नए आरक्षक

    November 29, 2026

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में शीतलहर जैसे हालात’ उत्तरी इलाकों में ठिठुरन बढ़ी, रायपुर में कोहरे का असर

    November 29, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.