Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नक्सल प्रभावित बीजापुर में बड़ा हादसा’ प्रेशर IED फटने से तीन घायल, सुरक्षा बलों ने शुरू की जांच

    July 29, 2026

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में गेवरा क्षेत्र के सतत पुनर्प्रयोजन पर हितधारक बैठक संपन्न

    July 29, 2026

    फसल बीमा कराने का अंतिम अवसर: 31 जुलाई तक करें आवेदन

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 29
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » उत्तराखंड के धारचूला में बादल फटा, चल गांव का पुल टूटा, 200 से ज्यादा लोग फंसे
    Chhattisgarh

    उत्तराखंड के धारचूला में बादल फटा, चल गांव का पुल टूटा, 200 से ज्यादा लोग फंसे

    News EditorBy News EditorJuly 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    उत्तराखंड के धारचूला में बादल फटने से बड़ा हादसा हुआ है. दारमा घाटी के चल गांव में बादल फटने से पैदल पुल और ट्रॉली ध्वस्त हो गई है. 200 से ज्यादा लोग गांव में फंस गए हैं. मौके पर एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन रवाना हो गई है लेकिन दोबाट में सड़क बंद होने से रेस्क्यू के लिए जा रही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम भी फंस गई है. आज ही बद्रीनाथ में फिर से लैंडस्लाइड हो गया है. इसकी वजह से छिनका के नजदीक नेशनल हाइवे बाधित हो गया है. इसकी वजह से कई यात्री फंस गए हैं. आवाजाही रुक गई है.

    बारिश से पहाड़ से लेकर मैदान तक हाहाकार

    बारिश ने पहाड़ से लेकर मैदान तक हाहाकार मचा रखा है. बिहार से लेकर केरल तक आसमानी आफत ने तबाही मचा रखी है. लेकिन परेशानी यहीं खत्म नहीं होने वाली, मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक सात राज्यों में जमकर बारिश होगी यानी इन राज्यों के लोग जल प्रहार के लिए तैयार रहें. सड़कों पर सैलाब, उफान पर नदियां, पहाड़ों में मॉनसून का रौद्र रूप और मैदानी इलाकों में दहशत के बादल जमकर कहर बरपा रहे हैं. पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक देश के कई राज्यों में इस वक्त भारी बारिश हो रही है.

    मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    बता दें कि भारी भरकम बारिश का ये दौर अभी आने वाले दिनों में और परेशानी लेकर आ सकता है क्योंकि मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि आने वाले कुछ दिनों में देश के सात राज्यों में जमकर बारिश होगी. जिसमें हिमाचल प्रदेश से लेकर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा , मध्य प्रदेश, केरल, उत्तराखंड में आने वाले घंटों में भारी बारिश का अंदेशा जताया है. दिल्ली-एनसीआर में भी भारी बारिश का अनुमान है.

    बारिश के चलते बंद हुए स्कूल

    केरल में भी बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. केरल के कोझीकोड में भारी बारिश की वजह से लोगों की मुसीबतों में तेजी से इजाफा हुआ है. शहरी इलाकों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी सड़कें लबालब नजर आ रही हैं. मौसम विभाग ने केरल के इडुक्की, मल्लापुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और कहीं- कहीं तेज से अधिक तेज वर्षा होने की भी आशंका जताई है. भारी बारिश के अलर्ट की वजह से केरल के 11 जिलों में स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है.

    मॉनसून का शुरुआती साइड इफेक्ट यूपी में भी नजर आने लगा है. हालांकि यूपी में अभी मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव नहीं हुआ है. लेकिन मॉनसून के शुरुआती रुझानों ने ये जरूर साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में यूपी में भी तस्वीर बदलने वाली है. नोएडा और गाजियाबाद में हुई बारिश ने ट्रैफिक की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    नक्सल प्रभावित बीजापुर में बड़ा हादसा’ प्रेशर IED फटने से तीन घायल, सुरक्षा बलों ने शुरू की जांच

    July 29, 2026

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में गेवरा क्षेत्र के सतत पुनर्प्रयोजन पर हितधारक बैठक संपन्न

    July 29, 2026

    फसल बीमा कराने का अंतिम अवसर: 31 जुलाई तक करें आवेदन

    July 29, 2026

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिला शिक्षा अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस

    July 29, 2026

    जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित

    July 29, 2026

    गोपाल मोदी का बड़ा हमला: कटघोरा नगर पालिका में कथित ₹13.60 लाख घोटाले की निष्पक्ष जांच और सीएमओ की बर्खास्तगी की मांग

    July 29, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    नक्सल प्रभावित बीजापुर में बड़ा हादसा’ प्रेशर IED फटने से तीन घायल, सुरक्षा बलों ने शुरू की जांच

    July 29, 2026

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में गेवरा क्षेत्र के सतत पुनर्प्रयोजन पर हितधारक बैठक संपन्न

    July 29, 2026

    फसल बीमा कराने का अंतिम अवसर: 31 जुलाई तक करें आवेदन

    July 29, 2026

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिला शिक्षा अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस

    July 29, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.