Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    30 May 2026 Horoscope : इस राशि के जातक सोच-समझकर लें पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला, जानिए अपना राशिफल …

    May 30, 2026

    राहत, सुविधा और समाधान का भरोसेमंद माध्यम बन रहे समाधान शिविर

    May 29, 2026

    नवापारा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, ग्रामीणों को योजनाओं से किया गया लाभान्वित

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 30
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » एक दिन में आयुष्मान कार्ड पंजीयन के मामले में गरियाबंद जिला प्रदेश में पहले स्थान पर
    Chhattisgarh

    एक दिन में आयुष्मान कार्ड पंजीयन के मामले में गरियाबंद जिला प्रदेश में पहले स्थान पर

    News EditorBy News EditorJuly 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गरियाबंद 07 जुलाई 2023/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले ने नये कीर्तिमान स्थापित किये है। एक दिन में आयुष्मान कार्ड पंजीयन के मामले में गरियाबंद जिला ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। कलेक्टर के निर्देशानुसार आज विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत गांवों में विभिन्न शिविरों के माध्यम से आयुष्मान कार्ड पंजीयन एवं राशन कार्ड ई-केवाईसी के कार्य किये गये। समाचार लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार एक ही दिन में 7 हजार 167 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। साथ ही 24 हजार 843 राशन कार्डो के ई-केवाईसी के कार्य भी किये गये। इस महाअभियान के तहत नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य केन्द्र, ग्राम पंचायत, च्वाईस सेंटर एवं सामुदायिक भवनों में भी शिविर लगोय गये। साथ ही विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। कलेक्टर श्री छिकारा ने अधिकारियों को शिविर स्थलों का निरंतर निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी लेने के निर्देश भी दिये थे। शिविर के माध्यम से कम समय में लोगों को सेवाओं से लाभान्वित किया गया। इसके तहत आयुष्मान कार्ड बनने से लोगों को निःशुल्क ईलाज में मदद मिलेगी। साथ ही राशन कार्ड के ई-केवाईसी पूर्ण होने से लोगों को शासकीय दुकान से खाद्यान्न सामग्री प्राप्त करने में किसी भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
    कलेक्टर श्री छिकारा ने छुटे हुए लोगों के आयुष्मान कार्ड निर्माण और राशन कार्ड के ई-केवाईसी करने के लिए विशेष पहल करते हुए ग्रामसभा का आयोजन कर लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये थे। इसी तारतम्य में आज जिलेभर में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में ग्रामीणजन जागरूक होकर आयुष्मान कार्ड बनवाने और राशन कार्ड सत्यापन के लिए पहुंचे। इसके अंतर्गत देवभोग अनुविभाग में सर्वाधिक 2363 आयुष्मान कार्ड बनाया गया। इसी प्रकार मैनपुर अनुविभाग में 1897, राजिम में 1308, छुरा में 857 और गरियाबंद अंतर्गत 742 आयुष्मान कार्ड का निर्माण किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    30 May 2026 Horoscope : इस राशि के जातक सोच-समझकर लें पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला, जानिए अपना राशिफल …

    May 30, 2026

    राहत, सुविधा और समाधान का भरोसेमंद माध्यम बन रहे समाधान शिविर

    May 29, 2026

    नवापारा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, ग्रामीणों को योजनाओं से किया गया लाभान्वित

    May 29, 2026

    कोरबा जिले में खाद दुकानों पर कृषि विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर दुकानें सील व नोटिस जारी

    May 29, 2026

    घूस लेते पटवारी का वीडियो वायरल, प्रशासन ने लिया सख्त एक्शन

    May 29, 2026

    CG NEWS : अस्पताल में शराबियों का उत्पात, स्टाफ के साथ की बदसलूकी

    May 29, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    30 May 2026 Horoscope : इस राशि के जातक सोच-समझकर लें पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला, जानिए अपना राशिफल …

    May 30, 2026

    राहत, सुविधा और समाधान का भरोसेमंद माध्यम बन रहे समाधान शिविर

    May 29, 2026

    नवापारा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, ग्रामीणों को योजनाओं से किया गया लाभान्वित

    May 29, 2026

    कोरबा जिले में खाद दुकानों पर कृषि विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर दुकानें सील व नोटिस जारी

    May 29, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.