Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CRPF पोस्ट पर हमले का बदला? पांच दिन बाद मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, तीन जवान हुए थे घायल

    November 16, 2026

    CG NEWS : बस्तर से CRPF की एक हजार से ज्यादा जवानों की होगी रवानगी, मणिपुर भेजने की तैयारी

    November 16, 2026

    CG Electricity Bill : बिजली बिल भरने के लिए मिला आखिरी मौका, 31 दिसंबर के बाद विभाग शुरू करेगा कनेक्शन काटने की कार्रवाई

    November 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » “पाकिस्तान भेजा गया तो जान दे दूंगी”, प्रेमी के लिए भारत आई महिला ने कहा- बच्चे जाना चाहें तो…
    Chhattisgarh

    “पाकिस्तान भेजा गया तो जान दे दूंगी”, प्रेमी के लिए भारत आई महिला ने कहा- बच्चे जाना चाहें तो…

    News EditorBy News EditorJuly 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पबजी खेलने के दौरान पाकिस्तानी महिला को प्यार हुआ और फिर वो अपना देश छोड़कर अपने प्रेमी के पास भारत आ पहुंची। हाल ही में चर्चा में आई इस खबर ने सबको हैरान कर दिया। पाकिस्तान की रहने वाली महिला पहले से शादीशुदा है और उसके चार बच्चे भी हैं। पाकिस्तानी महिला सीमा गुलाम हैदर के भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने को लेकर उसे और उसके भारतीय प्रेमी सचिन मीणा को उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसे जमानत मिल गई है। ग्रेटर नोएडा की एक अदालत ने शुक्रवार को दोनों को जमानत दे दी।

    “सचिन मेरे बिना नहीं रह सकते”

    जेल से रिहा होने के बाद सीमा हैदर अब अपने चार बच्चों के साथ प्रेमी सचिन के घर पर रही है। सीमा हैदर ने इच्छा जताई है कि वो भारत में ही सचिन के साथ रहना चाहती है, क्योंकि वो उससे बहुत प्यार करती है। सचिन भी मेरे बिना नहीं रह सकते हैं। निर्वासित कर पाकिस्तान भेजे जाने के सवाल पर सीमा ने कहा कि पाकिस्तान लौटने के बजाय अपनी जान दे दूंगी।

    4 जुलाई को हुए थे गिरफ्तार

    सीमा और सचिन को नोएडा पुलिस ने 4 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। सीमा हैदर पर भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने और सचिन पर अवैध अप्रवासी को शरण देने को लेकर मामला दर्ज किया गया था। जेल से बाहर आकर सीमा ने कहा कि वो साल 2020 के बाद से अपने पहले पति हैदर के कॉन्टैक्ट में नहीं है। वहीं, सीमा के पहले पति ने भारत सरकार से उसकी पत्नी और बच्चों को वापस भेजने की अपील की है।

    पबजी के जरिए कॉन्टैक्ट में आए

    पाकिस्तानी महिला का कहना है कि उसका पति सिर्फ बहाने कर रहा है। महिला ने कहा कि अगर उसके बच्चे वापस पाकिस्तान जाना चाहते हैं, तो वो जा सकते हैं, लेकिन वो अपनी मां को छोड़कर नहीं जाएंगे। सीमा के चारों बच्चों की उम्र 7 साल से कम है। वहीं, सचिन ने बताया कि दोनों साल 2019 में ऑनलाइन गेम पबजी के जरिए एक-दूसरे के कॉन्टैक्ट में आए थे। इसके बाद दोनों में पहले दोस्ती फिर प्यार हुआ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CRPF पोस्ट पर हमले का बदला? पांच दिन बाद मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, तीन जवान हुए थे घायल

    November 16, 2026

    CG NEWS : बस्तर से CRPF की एक हजार से ज्यादा जवानों की होगी रवानगी, मणिपुर भेजने की तैयारी

    November 16, 2026

    CG Electricity Bill : बिजली बिल भरने के लिए मिला आखिरी मौका, 31 दिसंबर के बाद विभाग शुरू करेगा कनेक्शन काटने की कार्रवाई

    November 16, 2026

    CM Vishnudeo Sai’ ने परिवार के साथ मनाया छठ महापर्व, सूर्य उपासना कर प्रदेशवासियों को दी बधाई

    November 16, 2026

    CG News : महासमुंद जेल से 4 कैदियों के फरार होने से हड़कंप, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    November 16, 2026

    Hit and Run Case : सड़क हादसों के शिकार लोगों को नहीं मिल रही आर्थिक मदद, 75% पीड़ितों को मुआवजे का इंतजार

    November 16, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    CRPF पोस्ट पर हमले का बदला? पांच दिन बाद मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, तीन जवान हुए थे घायल

    November 16, 2026

    CG NEWS : बस्तर से CRPF की एक हजार से ज्यादा जवानों की होगी रवानगी, मणिपुर भेजने की तैयारी

    November 16, 2026

    CG Electricity Bill : बिजली बिल भरने के लिए मिला आखिरी मौका, 31 दिसंबर के बाद विभाग शुरू करेगा कनेक्शन काटने की कार्रवाई

    November 16, 2026

    CM Vishnudeo Sai’ ने परिवार के साथ मनाया छठ महापर्व, सूर्य उपासना कर प्रदेशवासियों को दी बधाई

    November 16, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.