Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन

    October 19, 2026

    कृषि मंत्री श्री नेताम के सख्त निर्देश – रबी 2025 के अंतर्गत किसानों के लंबित फसल बीमा क्लेम का आगामी तीन कार्य दिवस में होगा भुगतान

    October 19, 2026

    CG Weather Today: राजधानी में मौसम रहेगा साफ, दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंडक के आसार

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 19
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » अतीक-अशरफ हत्याकांड में बड़ा अपडेट, हत्यारों के खिलाफ पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, 14 जुलाई को कोर्ट में होगी पेशी
    Chhattisgarh

    अतीक-अशरफ हत्याकांड में बड़ा अपडेट, हत्यारों के खिलाफ पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, 14 जुलाई को कोर्ट में होगी पेशी

    News EditorBy News EditorJuly 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    माफिया अतीक और अशरफ अहमद की हत्या को 90 दिन हो जाएंगे। इस मामले में प्रयागराज पुलिस को इन्हीं 90 दिनों में चार्जशीट दाखिल करनी थी। 90 दिन शनिवार को पूरे हो रहे हैं और उससे पहले आज गुरुवार को प्रयागराज पुलिस की एसआईटी ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। पुलिस ने यह चार्जशीट प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट में दाखिल की है। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है।

    15 अप्रैल को अंजाम दिया गया था हत्याकांड 

    बता दें कि 15 अप्रैल को प्रयागराज के काल्विन हॉस्पिटल में पुलिस कस्टडी में अतीक और अशरफ की हत्या हुई थी। पुलिस ने मौके से  शूटर लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी सिंह को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद कोर्ट द्वारा उन्हें जेल भेज दिया गया था। अब पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ तकरीबन 2056 पन्नों में आरोप पत्र दाखिल किया है। इसके अलावा तकरीबन 2000 पन्ने की केस डायरी भी दाखिल की है।

    तीनों शूटर अभी प्रतापगढ़ की जिला जेल में बंद

    बता दें कि इस हत्याकांड के आरोप में तीनों शूटर अभी प्रतापगढ़ की जिला जेल में बंद हैं। इस हत्या में तुर्किए की बनी जिगाना और गिरसान पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। हत्याकांड के बाद प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने 3 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। एडीसीपी क्राइम सतीश चंद्र की अध्यक्षता में गठित टीम में एसीपी सत्येंद्र प्रसाद तिवारी और इंस्पेक्टर ओमप्रकाश शामिल हैं।

    तीनों शूटर्स ने नाम कमाने और रातों-रात डॉन बनने के लिए हत्या की बात कबूल की थी

    पुलिस जांच में तीनों शूटर्स ने नाम कमाने और रातों-रात डॉन बनने के लिए हत्या की बात कबूल की थी। इसी बात को चार्ज शीट में भी कहा गया है। एसआईटी ने विवेचना में शूटर्स के पड़ोसियों और गांव वालों के भी बयान दर्ज किए हैं। इसके अलावा मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ,मीडिया कर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों के भी बयान दर्ज किए गए हैं। फिलहाल तीनों आरोपी 14 जुलाई तक ज्यूडिशियल कस्टडी में प्रतापगढ़ जेल में बंद है। 14 जुलाई को फिर से आरोपियों की सीजेएम कोर्ट में पेशी होगी। सुरक्षा के मद्देनजर वीडियो कांफ्रेंसिंग से तीनों की पेशी कराई जा सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन

    October 19, 2026

    कृषि मंत्री श्री नेताम के सख्त निर्देश – रबी 2025 के अंतर्गत किसानों के लंबित फसल बीमा क्लेम का आगामी तीन कार्य दिवस में होगा भुगतान

    October 19, 2026

    CG Weather Today: राजधानी में मौसम रहेगा साफ, दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंडक के आसार

    October 19, 2026

    Tiger Shroff Firing : फायरिंग की घटना से सहमा बॉलीवुड, करण वीर मेहरा बोले- मेरी कार पीछे थी, मैंने खून देखा

    October 19, 2026

    19 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफलहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    October 19, 2026

    CG Crime News : छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात’ देर रात महिला की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस’ संदिग्ध से पूछताछ जारी

    October 18, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन

    October 19, 2026

    कृषि मंत्री श्री नेताम के सख्त निर्देश – रबी 2025 के अंतर्गत किसानों के लंबित फसल बीमा क्लेम का आगामी तीन कार्य दिवस में होगा भुगतान

    October 19, 2026

    CG Weather Today: राजधानी में मौसम रहेगा साफ, दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंडक के आसार

    October 19, 2026

    Tiger Shroff Firing : फायरिंग की घटना से सहमा बॉलीवुड, करण वीर मेहरा बोले- मेरी कार पीछे थी, मैंने खून देखा

    October 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.