Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    * डायल-112 वाहन में टक्कर मार हमला एवं शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई, 07 आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    CG GST Scam : GST विभाग में भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन, रिश्वत के दो मामलों में 4 कर्मचारियों पर कार्रवाई

    November 23, 2026

    Kerala Fairness Cream Case : पाकिस्तान से आ रही क्रीम पर उठे सवाल, किशोरी की किडनी खराब होने के आरोपों की जांच शुरू

    November 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया जाएगा प्रोत्साहित: कलेक्टर
    Chhattisgarh

    विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया जाएगा प्रोत्साहित: कलेक्टर

    News EditorBy News EditorJuly 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 14 जुलाई 2023/कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज डिंगापुर स्थित ई-लाइब्रेरी भवन और खेल अकादमी परिसर प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अध्ययन का माहौल और सुविधाएं उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। कलेक्टर ने ई-लाइब्रेरी में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु ई-लाइब्रेरी का संचालन प्रारंभ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने यहां रीडिंग रूम, पुस्तकालय कक्ष, सभा कक्ष, श्रव्य दृश्य कक्ष, समूह चर्चा कक्ष आदि का निरीक्षण करते हुए यहां अध्ययन हेतु सुविधाजनक वातावरण विकसित करने के निर्देश देते हुए ई-लाइब्रेरी में पुस्तकों के रख-रखाव और अध्ययन कक्ष को अलग-अलग रखने और साफ-सफाई तथा पेयजल व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम परिसर में संचालित भारतीय खेल अकादमी (साई) अंतर्गत संचालित हॉस्टल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों के आवासीय परिसर में उपलब्ध सुविधाओं, जिम, बैडमिंटन कोर्ट, शौचालयों आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने वार्डन और कोच हेतु उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से यहां सीसीटीवी का निरंतर संचालन करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने कहा कि जिले के विद्यार्थियों को ई-लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध होंगी। यहां प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु महत्वपूर्ण किताबें, अखबार उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा ई-लाइब्रेरी के माध्यम से विद्यार्थी आवश्यकतानुसार जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ई-लाइब्रेरी में अध्ययन हेतु आने वाले विद्यार्थियों की सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा। इसी तरह खेल अकादमी परिसर के माध्यम से जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने प्रोत्साहित किया जाएगा। इस दौरान कलेक्टर ने निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय और अन्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    * डायल-112 वाहन में टक्कर मार हमला एवं शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई, 07 आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    CG GST Scam : GST विभाग में भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन, रिश्वत के दो मामलों में 4 कर्मचारियों पर कार्रवाई

    November 23, 2026

    Kerala Fairness Cream Case : पाकिस्तान से आ रही क्रीम पर उठे सवाल, किशोरी की किडनी खराब होने के आरोपों की जांच शुरू

    November 23, 2026

    CG Accident News : छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, कार से टकराई बाइक’ दो परिवारों में पसरा मातम

    November 23, 2026

    110 हितग्राहियों के राशन कार्ड से कटे नाम, सरकारी चावल मिलना बंद; कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

    November 23, 2026

    CG News : शादी के घर में आधी रात को पहुंचे 4 हाथी, मेहमानों में मची चीख-पुकार

    November 23, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    * डायल-112 वाहन में टक्कर मार हमला एवं शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई, 07 आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    CG GST Scam : GST विभाग में भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन, रिश्वत के दो मामलों में 4 कर्मचारियों पर कार्रवाई

    November 23, 2026

    Kerala Fairness Cream Case : पाकिस्तान से आ रही क्रीम पर उठे सवाल, किशोरी की किडनी खराब होने के आरोपों की जांच शुरू

    November 23, 2026

    CG Accident News : छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, कार से टकराई बाइक’ दो परिवारों में पसरा मातम

    November 23, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.