Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Accident News : तेज रफ्तार बनी काल, दो अलग-अलग हादसों ने ली 6 जानें

    May 25, 2026

    Premanand Maharaj’ के बयान से भक्तों में भावुकता, बोले– जीवनभर रहेगा आशीर्वाद

    May 25, 2026

    Nautapa 2026 : नौतपा में भूलकर भी न करें ये गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है असर

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 25
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » श्री सर्वेश्वरी समूह को जयसिंह अग्रवाल ने दी सामुदायिक भवन की सौगात
    Chhattisgarh

    श्री सर्वेश्वरी समूह को जयसिंह अग्रवाल ने दी सामुदायिक भवन की सौगात

    News EditorBy News EditorJuly 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बालकोनगर :– बालकोनगर स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा को छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सामुदायिक भवन की सौगात दी। महापौर मद से स्वीकृत सामुदायिक भवन का भूमिपूजन जयसिंह अग्रवाल ने श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा परिसर में मुख्य अतिथि के तौर पर किया। भवन के निर्माण में लगभग 13 लाख रुपए की लागत आएगी। भूमिपूजन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कोरबा महापौर राजकिशोर प्रसाद ने की। इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल, राजकिशोर प्रसाद,नगर पालिक निगम सभापति श्यामसुंदर सोनी,बालकोनगर अवधूत भगवान राम सेवाश्रम के उपाध्यक्ष के.एन. सिंह और अन्य अतिथियों ने पौधे रोपे।

     

    जयसिंह अग्रवाल ने श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा देश भर में संचालित कल्याकारी योजनाओं की खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अवधूत भगवान राम का संदेश जात-पात,छूआछूत और किसी भी भेदभाव से परे समतामूलक समाज के निर्माण का मार्ग दिखाता है। इसका अनुसरण कर हम सामाजिक,आर्थिक एवं आध्यात्मिक उन्नति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। हमें अवधूत के दिखाए मार्ग पर चलते हुए जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संवेदनशील सरकार नागरिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

    राजस्व मंत्री ने कहा कि नागरिकों की मांग के अनुरूप बालको क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विकास के कार्य बड़े पैमाने पर संपन्न किए गए हैं। सड़कों और उद्यानों की सुविधा के साथ ही नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए ओपन जिम निर्मित किए गए हैं। बालकोनगर के अवधूत भगवान राम सेवाश्रम द्वारा स्थानीय नागरिकों की सहूलियत की दृष्टि से लंबे समय से सामुदायिक भवन के निर्माण की मांग की जा रही थी। इसके निर्माण से नागरिकों को अनेक मांगलिक आयोजनों में सुविधा होगी। इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने आश्रम की ओर से पौधारोपण पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन हम सभी को मिलकर करना होगा। महापौर राजकिशोर प्रसाद ने सामुदायिक भवन की सौगात मिलने पर श्री अवधूत भगवान राम सेवाश्रम और बालकोनगर क्षेत्र के नागरिकों को बधाई दी।
    इस असवर पर बालकोनगर अवधूत भगवान राम सेवाश्रम के शाखा मंत्री संतोष शांडिल्य ने सामुदायिक भवन की सौगात मिलने पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और महापौर राजकिशोर प्रसाद के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा स्थानीय नागरिकों की सेवा में सामुदायिक भवन निःशुल्क उपलब्ध होगा। संतोष शांडिल्य ने अतिथियों को श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा देश भर में संचालित मानव कल्याण के 19 सूत्रीय कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, सपना चौहान, संतोष राठौर, दुष्यंत शर्मा, बद्री किरण, देवीदयाल सोनी, गंगाराम भारद्वाज,महेश अग्रवाल,एफडी मानिकपुरी,राकेश पंकज, अजय जायसवाल सहित अनेक जन प्रतिनिधि मौजूद थे।

     

    कार्यक्रम के आयोजन में बालकोनगर अवधूत भगवान राम सेवाश्रम के प्रचार मंत्री श्री अशोक सिंह, संयुक्त मंत्री सत्येंद्र दुबे,कोषाध्यक्ष के.एल. शर्मा के अलावा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह, संजय सिंह, शिव नारायण, प्रेम सिंह, गुलाबचंद्र,राधेश्याम, हेमलता शांडिल्य, बिंदु दुबे,राजकुमारी देवांगन और अलका सिंह ने सक्रिय भागीदारी

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Accident News : तेज रफ्तार बनी काल, दो अलग-अलग हादसों ने ली 6 जानें

    May 25, 2026

    Premanand Maharaj’ के बयान से भक्तों में भावुकता, बोले– जीवनभर रहेगा आशीर्वाद

    May 25, 2026

    Nautapa 2026 : नौतपा में भूलकर भी न करें ये गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है असर

    May 25, 2026

    25 मई विश्व थायरॉइड दिवस

    May 25, 2026

    (कोरबा) ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्राम डूबा अंधेरे में-भीषण गर्मी में ग्रामीणों का हाल बेहाल

    May 25, 2026

    (कोरबा) वनांचल में बिजली कर्मियों ने जान जोखिम में डालकर बहाल की बिजली आपूर्ति

    May 25, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    CG Accident News : तेज रफ्तार बनी काल, दो अलग-अलग हादसों ने ली 6 जानें

    May 25, 2026

    Premanand Maharaj’ के बयान से भक्तों में भावुकता, बोले– जीवनभर रहेगा आशीर्वाद

    May 25, 2026

    Nautapa 2026 : नौतपा में भूलकर भी न करें ये गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है असर

    May 25, 2026

    25 मई विश्व थायरॉइड दिवस

    May 25, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.