Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    UCC को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार की तैयारी तेज, 27 अगस्त को राजधानी में होगा बड़ा मंथन

    August 22, 2026

    IGKV Paper Leak Case : पेपर लीक मामले में शिकंजा कसा, जांच के बाद 6 लोगों की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

    August 22, 2026

    CG NEWS : 74 हजार शिक्षकों की B.Ed की टेंशन होगी दूर’ मुक्त विश्वविद्यालय से ब्रिज कोर्स कराने का प्रस्ताव

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 22
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » 17 दिन में 31 बिल… संसद का मानसून सत्र आज से शुरू, मणिपुर हिंसा पर भी होगी चर्चा
    Chhattisgarh

    17 दिन में 31 बिल… संसद का मानसून सत्र आज से शुरू, मणिपुर हिंसा पर भी होगी चर्चा

    News EditorBy News EditorJuly 20, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    संसद का मानसून सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। यह सत्र 11 अगस्त तक चलेगा। 23 दिनों तक चलने वाले संसद के इस मानसून सत्र के दौरान कुल 17 बैठकें होंगी। सरकार इन 17 बैठकों के दौरान अपने 31 बिल पेश करने के लिए तैयार है। वहीं, सरकार को घेरने को तैयार विपक्ष मणिपुर हिंसा से लेकर, भारत-चीन बॉर्डर, भारत-चीन व्यापार, संघीय ढांचे, ओडिशा बालासोर ट्रेन हादसे, महंगाई, बाढ़, जातीय जनगणना, राज्यपालों की भूमिका और महिला आरक्षण सहित दो दर्जन से ज्यादा मुद्दों पर सदन के अंदर चर्चा कराना चाहती है।

    सर्वदलीय बैठक में सरकार ने रखा एजेंडा

    दरअसल, बुधवार को संसद भवन परिसर में हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने अपनी तरफ से अपना एजेंडा रख दिया है। हालांकि, बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि किसे (बिल) लाना है और किसे नहीं लाना है, ये हम (सरकार) निर्णय करेंगे, लेकिन 31 लेजिस्लेटिव आइटम्स तैयार हैं। विपक्षी दलों की तरफ से छोटे सत्र में इतने ज्यादा बिल रखने की तैयारी करने पर सवाल भी उठाया गया।

    सर्वदलीय बैठक में 34 पार्टियों के 44 नेता शामिल हुए

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के बारे में जोशी ने यह भी बताया कि सर्वदलीय बैठक में 34 पार्टियों के 44 नेता शामिल हुए। बैठक में सभी दलों ने अपनी-अपनी बातें रखी। सभी दलों ने मणिपुर पर चर्चा की मांग की, सरकार चर्चा के लिए तैयार है। हालांकि, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों द्वारा मणिपुर हिंसा पर संसद में प्रधानमंत्री के जवाब या बयान देने की मांग को खारिज करते हुए जोशी ने कहा कि इस तरह के मामलों की नोडल एजेंसी गृह मंत्रालय है और विपक्ष अभी से यह मांग कर संसद में हंगामा करने का बहाना ढूंढ रहा है। सारा देश जानता है कि सदन में कौन हंगामा करता है।

    सरकार मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार

    उन्होंने कहा कि सरकार नियम और प्रक्रिया के मुताबिक, सदन में मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार है। जब भी स्पीकर और चेयरमैन तारीख और समय तय करेंगे, सरकार मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने विपक्ष से सदन चलाने में सहयोग करने की अपील भी की। सर्वदलीय बैठक के बाद विपक्षी दलों पर पलटवार करने की रणनीति तैयार करने के लिए भाजपा ने एनडीए के घटक दलों के फ्लोर लीडर्स के साथ भी अलग से बैठक की। सत्र को लेकर दोनों पक्षों की तैयारी से यह साफ-साफ नजर आ रहा है कि संसद का एक और सत्र हंगामेदार रहने जा रहा है।

    आइए, अब आपको बताते हैं उन 31 बिलों के बारे में जिसे सरकार संसद के मानूसन सत्र के दौरान सदन में पेश करना चाहती है। इस लिस्ट में सरकार ने सबसे ऊपर दिल्ली सरकार के अधिकारों से जुड़े अध्यादेश को कानून के रूप में बदलने वाले विधेयक – दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक, 2023 (अध्यादेश को प्रतिस्थापित करने के लिए) रखा है।

    संसद के मानसून सत्र के दौरान लिए जाने वाले संभावित विधेयकों की लिस्ट –

    1. दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक, 2023 (अध्यादेश को प्रतिस्थापित करने के लिए।)

    2. चलचित्र (संशोधन) विधेयक, 2019
    3. डीएनए प्रौद्योगिकी ( प्रयोग और लागू होना) विनियमन विधेयक, 2019
    4. मध्यक्ता विधेयक, 2021
    5. जैव विविधता (संशोधन) विधेयक, 2022
    6. बहुराज्यीय सहकारी सोसाइटी (संशोधन) विधेयक, 2022
    7. निरसन और संशोधन विधेयक, 2022
    8. जन विश्‍वास ( उपबंधों का संशोधन) विधेयक, 2023
    9. वन (संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2023
    10. हिमाचल प्रदेश राज्य के संबंध में संविधान (अनुसूचित जनजातियां) आदेश (तीसरा संशोधन) विधेयक, 2022
    11. छत्तीसगढ़ राज्य के संबंध में संविधान (अनुसूचित जनजातियां) आदेश (पांचवां संशोधन) विधेयक, 2022
    12. डाक सेवा विधेयक, 2023
    13. राष्ट्रीय सहकारी विश्‍वविद्यालय विधेयक, 2023
    14. प्राचीन संस्मारक तथा पुरातत्वीय स्थल और अवशेष (संशोधन) विधेयक, 2023
    15. डिजिटल व्यक्तिगत डाटा संरक्षण विधेयक, 2023
    16. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और बैंक विधेयक, 2023
    17. करों का अनंतिम संग्रह विधेयक, 2023
    18. राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग विधेयक, 2023
    19. राष्ट्रीय नर्सिंग और प्रसूतिविद्या आयोग विधेयक, 2023
    20. औषधि, चिकित्सा उपकरण और सौंदर्य प्रसाधन विधेयक, 2023
    21. जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण (संशोधन) विधेयक, 2023
    22. जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023
    23. चलचित्र (संशोधन) विधेयक, 2023
    24. प्रेस और पत्रिकाओं का रजिस्ट्रीकरण विधेयक, 2023
    25. अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक, 2023
    26. खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2023
    27. रेल (संशोधन) विधेयक, 2023
    28. राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन विधेयक, 2023
    29. संविधान (जम्मू और कश्मीर) अनुसूचित जातियां आदेश (संशोधन) विधेयक, 2023
    30. संविधान (अनुसूचित जातियां) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2023
    31. संविधान (जम्मू और कश्मीर) अनुसूचित जनजातियां आदेश (संशोधन) विधेयक, 2023

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    UCC को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार की तैयारी तेज, 27 अगस्त को राजधानी में होगा बड़ा मंथन

    August 22, 2026

    IGKV Paper Leak Case : पेपर लीक मामले में शिकंजा कसा, जांच के बाद 6 लोगों की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

    August 22, 2026

    CG NEWS : 74 हजार शिक्षकों की B.Ed की टेंशन होगी दूर’ मुक्त विश्वविद्यालय से ब्रिज कोर्स कराने का प्रस्ताव

    August 22, 2026

    गुरु रविदास जयंती पर गूंजा समरसता का संदेश, भाजपा कार्यालय में भव्य संत समागम एवं कलश वितरण

    August 22, 2026

    छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा ऑनलाइन वैवाहिक परिचय सम्मेलन 22 एवं 23 अगस्त को

    August 22, 2026

    सक्ती पुलिस की सटोरियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई

    August 22, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    UCC को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार की तैयारी तेज, 27 अगस्त को राजधानी में होगा बड़ा मंथन

    August 22, 2026

    IGKV Paper Leak Case : पेपर लीक मामले में शिकंजा कसा, जांच के बाद 6 लोगों की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

    August 22, 2026

    CG NEWS : 74 हजार शिक्षकों की B.Ed की टेंशन होगी दूर’ मुक्त विश्वविद्यालय से ब्रिज कोर्स कराने का प्रस्ताव

    August 22, 2026

    गुरु रविदास जयंती पर गूंजा समरसता का संदेश, भाजपा कार्यालय में भव्य संत समागम एवं कलश वितरण

    August 22, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.