Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    UCC को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार की तैयारी तेज, 27 अगस्त को राजधानी में होगा बड़ा मंथन

    August 22, 2026

    IGKV Paper Leak Case : पेपर लीक मामले में शिकंजा कसा, जांच के बाद 6 लोगों की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

    August 22, 2026

    CG NEWS : 74 हजार शिक्षकों की B.Ed की टेंशन होगी दूर’ मुक्त विश्वविद्यालय से ब्रिज कोर्स कराने का प्रस्ताव

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 22
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » दोबारा गिरफ्तार हो सकती है सीमा हैदर? ये झूठ पकड़े जाने के बाद होगा एक्शन
    Chhattisgarh

    दोबारा गिरफ्तार हो सकती है सीमा हैदर? ये झूठ पकड़े जाने के बाद होगा एक्शन

    News EditorBy News EditorJuly 20, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सीमा हैदर सच में सचिन की दीवानी है या जासूस पाकिस्तानी है, इसे लेकर सस्पेंस जल्द खत्म हो जाएगा. सीमा हैदर से पूछताछ में UP ATS को क्या सुराग मिले? इसकी रिपोर्ट भी आज आने की उम्मीद है. अब बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि कौन से झूठ से पर्दा उठने के बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा. इस बीच कहा जा रहा है कि जल्द ही सीमा के सस्पेंस से पर्दा उठने वाला है और ‘फूफीजान’ का खेल खुलने वाला है. क्या अब तक सीमा जो कहानी सुना रही थी वो सच थी या उसमें कोई झोल था. क्या अब तक हुई पूछताछ में सीमा का असल सच पता चल गया है?

    यूपी ATS को सीमा का सच पता चल गया?

    सीमा हैदर पहले जाती है पाकिस्तान से नेपाल, नेपाल से दुबई जाती है, फिर दुबई से दोबारा नेपाल जाती है,4 बच्चों समेत जाती है. फिर इतने आधार कार्ड बरामद होते हैं. यूपी ATS के साथ ही सेंट्रल एजेंसीज ने भी सीमा हैदर और सचिन से पूछताछ की है. सीमा ने क्या बताया? सीमा से इंटेरोगेशन में क्या पता चला इसकी पूरी रिपोर्ट UP ATS की टीम अब लखनऊ में गृह विभाग को सौंपेगी. इसके बाद ही यह साफ हो पाएगा कि उसे गिरफ्तार किया जाएगा या फिर पाकिस्तान भेजा जाएगा.

    सीमा हैदर का पाकिस्तान से भारत में अपने बच्चों को लाना भी कई सवाल खड़े कर रहा है. इन सवालों का जवाब तलाशने के लिए जांच का दायरा बढ़ाया गया है.

    अब तक हुआ ये खुलासा

    सीमा के पास से वीडियो कैसेट, चार मोबाइल, पांच ‘अधिकृत’ पाकिस्तानी पासपोर्ट, अधूरे नाम और पते वाला एक ‘बिना इस्तेमाल किया गया पासपोर्ट’ और एक आईडी कार्ड भी मिला है. जिनकी जांच जारी है. आपको बताते चलें कि भारत में अवैध रूप से एंट्री के लिए सीमा हैदर को 4 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था. बाद में उसे उसके कथित पति सचिन मीणा के साथ जमानत मिल गई थी.

    सीमा हैदर की हकीकत जल्द ही सामने आ जाएगा. उससे पहले ये साफ हुआ है-

    सचिन और सीमा 2020 में ऑनलाइन गेम से संपर्क में आए.
    इसके बाद नजदीकियां बढ़ीं और व्हाट्सएप चैट करने लगे.
    10 मार्च 2023 को सचिन नेपाल की राजधानी काठमांडू गया.
    सचिन ने न्यू विनायक होटल में कमरा बुक कराया.
    10 मार्च 2023 को ही सीमा भी काठमांडू पहुंची.
    सीमा को रिसीव करने सचिन खुद एयरपोर्ट पहुंचा.
    17 मार्च 2023 तक दोनों न्यू विनायक होटल के कमरा नंबर 204 में रुके.
    काठमांडू में 7 दिन रुकने के बाद सीमा पाकिस्तान चली गई और सचिन भी लौट आया.

    11 मई को क्या हुआ?

    इसके बाद 11 मई को सीमा हैदर अपने 4 बच्चों के साथ फिर से काठमांडू पहुंची और 13 मई को उसने भारत में अवैध तरीके से एंट्री कर ली. तब से सीमा हैदर और सचिन साथ ही रह रहे हैं. पुलिस को सीमा को जानकारी मिली तो जांच शुरू की और अब ये पता लगाया जा रहा है कि सीमा सच में सचिन की दीवानी है या जासूस पाकिस्तानी है. सीमा अवैध तरीके से भारत आई है ये तो सबको पता है लेकिन उसका मकसद क्या है इसका जवाब मिलना अभी बाकी है.

    दोबारा गिरफ्तार होगी सीमा?

    ऐसे में इंतजार यूपी एटीएस की उस रिपोर्ट का है जो आज लखनऊ में गृह विभाग को सौंपी जाएगी. उसके बाद ही सीमा का फ्यूचर तय होगा. यूपी के डीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि सीमा हैदर द्वारा अपने चार बच्चों के साथ भारत में घुसने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है. वहीं कानून के जानकारों का मानना है कि सीमा द्वारा अपने चार बच्चों के साथ भारत में घुसने पर पुलिस और अन्य एजेंसियों की कार्रवाई जारी है. इस बीच पुख्ता सबूत मिलते ही उसे दोबारा गिरफ्तार किया जा सकता है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    UCC को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार की तैयारी तेज, 27 अगस्त को राजधानी में होगा बड़ा मंथन

    August 22, 2026

    IGKV Paper Leak Case : पेपर लीक मामले में शिकंजा कसा, जांच के बाद 6 लोगों की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

    August 22, 2026

    CG NEWS : 74 हजार शिक्षकों की B.Ed की टेंशन होगी दूर’ मुक्त विश्वविद्यालय से ब्रिज कोर्स कराने का प्रस्ताव

    August 22, 2026

    गुरु रविदास जयंती पर गूंजा समरसता का संदेश, भाजपा कार्यालय में भव्य संत समागम एवं कलश वितरण

    August 22, 2026

    छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा ऑनलाइन वैवाहिक परिचय सम्मेलन 22 एवं 23 अगस्त को

    August 22, 2026

    सक्ती पुलिस की सटोरियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई

    August 22, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    UCC को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार की तैयारी तेज, 27 अगस्त को राजधानी में होगा बड़ा मंथन

    August 22, 2026

    IGKV Paper Leak Case : पेपर लीक मामले में शिकंजा कसा, जांच के बाद 6 लोगों की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

    August 22, 2026

    CG NEWS : 74 हजार शिक्षकों की B.Ed की टेंशन होगी दूर’ मुक्त विश्वविद्यालय से ब्रिज कोर्स कराने का प्रस्ताव

    August 22, 2026

    गुरु रविदास जयंती पर गूंजा समरसता का संदेश, भाजपा कार्यालय में भव्य संत समागम एवं कलश वितरण

    August 22, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.