Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    PM Modi News : 70 वर्षीय BJP कार्यकर्ता को आया चक्कर, पीएम मोदी ने आगे बढ़कर की मदद

    November 14, 2026

    मासूम मुस्कानों से महका पुष्पलता उद्यान, रिचलुक प्रोग्रेसिव स्कूल के बाल दिवस समारोह में दिखा उत्साह और उमंग

    November 14, 2026

    कोरबा नगर निगम में अधिकारों की खींचतान? आयुक्त ने खड़े करवाए वाहन, महापौर ने हटवाए

    November 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 14
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सीमा हैदर है पाकिस्तानी जासूस! एटीएस की पूछताछ में मिला ये जवाब, सभी हैं दंग
    Chhattisgarh

    सीमा हैदर है पाकिस्तानी जासूस! एटीएस की पूछताछ में मिला ये जवाब, सभी हैं दंग

    News EditorBy News EditorJuly 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर इन दिनों खूब चर्चा में है। पबजी से परवान चढ़े प्यार को पूरा करने के लिए सीमा नेपाल के रास्ते बिना वीजा के भारत आई। सचिन से नेपाल में शादी करने के बाद सीमा ने अपना धर्मपरिवर्तन करा लिया। सीमा की इस कहानी पर जांच एजेंसियों को रत्ती भर भरोसा नहीं है। यही कारण है कि पहले तो पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही थी लेकिन बीते दिनों यूपी एटीएस ने सीमा हैदर और सचिन से कई घंटे पूछताछ की।

    यूपी एटीएस की पूछताछ खत्म हो चुकी है। अब तक की पूछताछ में यूपी एटीएस को कोई ऐसी जानकारी नहीं मिली है जिसके आधार पर यह कहा जा सके कि सीमा हैदर पाकिस्तानी जासूस है। मीडिया के सवालों का जो जवाब सीमा देती रही हैं। वही जवाब सीमा ने एटीएस को भी दिया जिसमें सीमा ने कहा कि वह सचिन के लिए पाकिस्तान से भारत आ गई। सीमा पर बिना वीजा भारत में एंट्री और दो पासपोर्ट रखने को लेकर केस चल रहा है। ऐसे में सरकार सीमा को अभी पाकिस्तान डिपोर्ट नहीं करेगी। सीमा फिलहाल जमानत पर है। सीमा ने दावा किया था कि उसने सचिन के साथ नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर में शादी की थी।

    काठमांडू गेस्टहाउस के मैनेजर ने क्या कहा?

    काठमांडू के जिस गेस्टहाउस में सचिन और सीमा रुके थे। उस होटल के मैनेजर ने इंडिया टीवी को बताया कि सचिन मार्च में उसके गेस्ट हाउस में आया और एंट्री रजिस्टर में अपना नाम शिवांक रखा था। सचिन के आने के एक दिन बाद सीमा आई। सीमा दुबई के रास्ते काठमांडू पहुंची थी। दोनों होटल में 10 दिन रुके थे। दोनों ने पशुपतिनाथ मंदिर में नहीं बल्कि गेस्टहाउस के रूम में ही शादी की थी। 10 दिन में दोनों केवल 1-2 बार ही कमरे से बाहर निकले थे। गेस्ट हाउस से पहले तो सचिन गया। इसके बाद सीमा चली गई।

    यूपी एटीएस का सीमा से सवाल-जवाब

    सवाल-  दोनों पासपोर्ट में कौन सा असली है?

    जवाब- पहले पासपोर्ट में नाम अधूरा रह गया था। इसलिए दूसरा पासपोर्ट बनवाना पड़ा, जिसमें पूरा नाम सीमा गुलाम हैदर लिखवाया।

    सवाल: तुम्हारे चाचा और भाई ने, पाकिस्तानी आर्मी या आईएसआई ने तुम्हें भारत भेजा है?
    जवाब: अपने चाचा और भाई से सालों से नहीं मिली। आईएसआई के बारे में मुझे भारत में आकर पता चला। मैं सिर्फ सचिन के लिए भारत आई हूं।

    सवाल: तुम कराची में रहती हो और आईएसआई का नाम नहीं सुना, ऐसे कैसे हो सकता है। वो भी तब जब तुम्हारे चाचा और भाई पाकिस्तानी फौज में हैं। तुम स्मार्टफोन चलाती हो, गेम खेलती हो आईएसआई के बारे में कैसे नहीं जानती हो?
    जवाब: आधा जीवन बच्चे पैदा करने और पालने में कट गया। पिछले पांच साल से पबजी गेम खेल रही हूं। आईएसआई के बारे में नहीं सुना।

    सवाल: तुम हिंदी और अंग्रेजी अच्छी तरह बोल लेती हो। तुमसे कहा गया है कि भारत में शुद्ध हिंदी बोलना ताकि यहां के लोगों में जल्दी घुल मिल जाओ? तुम 5वीं तक पढ़ी हो फिर अंग्रेजी इतने अच्छे से कैसे बोल रही हो?
    जवाब: मैं सिर्फ सचिन के लिए भारत आई हूं। किसी ने मुझे हिंदी या अंग्रेजी नहीं सिखाई न ही मुझे किसी ने भारत भेजा है।

    यूपीएटीएस के सवालों का जवाब जिस तरह सीमा दे रही है, उससे ऐसा लगता है कि या तो सीमा सच बोल रही है या फिर वह ट्रेनिंग लेकर आई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    PM Modi News : 70 वर्षीय BJP कार्यकर्ता को आया चक्कर, पीएम मोदी ने आगे बढ़कर की मदद

    November 14, 2026

    मासूम मुस्कानों से महका पुष्पलता उद्यान, रिचलुक प्रोग्रेसिव स्कूल के बाल दिवस समारोह में दिखा उत्साह और उमंग

    November 14, 2026

    कोरबा नगर निगम में अधिकारों की खींचतान? आयुक्त ने खड़े करवाए वाहन, महापौर ने हटवाए

    November 14, 2026

    Cancer Medicine Price Cut : कैंसर के इलाज का खर्च होगा कम, केंद्र सरकार ने 137 दवाओं की कीमतों में की भारी कटौती

    November 14, 2026

    CG School News : सरकारी स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, बाल प्रहरी समिति रखेगी विद्यार्थियों पर नजर

    November 14, 2026

    Korba Breaking: शारदा मोबाइल के संचालक को पुलिस ने पकड़ा, सरगुजा उपभोक्ता फोरम से जारी हुआ था वारंट

    November 14, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    PM Modi News : 70 वर्षीय BJP कार्यकर्ता को आया चक्कर, पीएम मोदी ने आगे बढ़कर की मदद

    November 14, 2026

    मासूम मुस्कानों से महका पुष्पलता उद्यान, रिचलुक प्रोग्रेसिव स्कूल के बाल दिवस समारोह में दिखा उत्साह और उमंग

    November 14, 2026

    कोरबा नगर निगम में अधिकारों की खींचतान? आयुक्त ने खड़े करवाए वाहन, महापौर ने हटवाए

    November 14, 2026

    Cancer Medicine Price Cut : कैंसर के इलाज का खर्च होगा कम, केंद्र सरकार ने 137 दवाओं की कीमतों में की भारी कटौती

    November 14, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.