Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Milk Price Hike in CG : दूध के बढ़ते दाम से रसोई का खर्च बढ़ा, उपभोक्ताओं में चिंता

    May 31, 2026

    PM Modi ने मन की बात में बताया- स्थानीय से वैश्विक बन रही भारत की पहचान

    May 31, 2026

    CG Weather Update : भीषण गर्मी से राहत, कई जिलों में तापमान गिरा, बारिश की संभावना

    May 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 31
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » चिंगरापगार जलप्रपात स्थल को स्वच्छ रखने कलेक्टर, डीएफओ और जिला सीईओ ने थामा झाडू
    Chhattisgarh

    चिंगरापगार जलप्रपात स्थल को स्वच्छ रखने कलेक्टर, डीएफओ और जिला सीईओ ने थामा झाडू

    News EditorBy News EditorJuly 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गरियाबंद 22 जुलाई 2023/ प्राकृतिक और वनांचल क्षेत्रों से आच्छादित गरियाबंद जिले के राजिम गरियाबंद मार्ग में स्थित बारूका गांव में चिंगरापगार जलप्रपात पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। यह जगह राजधानी रायपुर जाने वाले मार्ग में गरियाबंद से 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह जलप्रपात चारों दिशाओं से घनी जंगल, ऊंची पहाड़ों एवं प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है। यह झरना कचना धुरवा एवं बारुका के जंगलों पर स्थित है, जिसकी ऊंचाई लगभग 110 फीट ऊंचा है, जो देखने में बहुत खूबसूरत लगता है। चिंगरापगार जलप्रपात की सुंदरता का आनंद लेने के लिए सैलानी छत्तीसगढ़ के साथ साथ अन्य राज्यो से भी आते है। चिंगरा पगार जलप्रपात में पर्यटकों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। बरसात के मौसम में यहां का जल स्तर काफी बढ़ जाता है, जिसके कारण जलप्रपात का नजारा और भी आनंदमयी प्रतीत होता है।
    चिंगरापगार जलप्रपात स्थल को पर्यटकों के सुविधा के लिए संवारने तथा प्राकृतिक स्थल में स्वच्छता बनाए रखने के लिए कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज विशेष पहल की। जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने चिंगरापगार जलप्रपात स्थल को स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया। लगभग 200 लोगों ने संयुक्त रूप से जलप्रपात स्थल में पहुंचकर आज सुबह सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, डीएफओ श्री मणिवासगन एस और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव ने भी हाथ में झाड़ू थाम कर साफ सफाई करने आगे आये। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत स्वच्छता के इस अभियान में शामिल सभी लोगों ने चिंगरापगार पर्यटन स्थल में प्लास्टिक, बॉटल, पॉलिथिन एवं अन्य कचरे को साफ किया। इस दौरान कलेक्टर श्री छिकारा ने कहा कि प्राकृतिक स्थलों एवं पर्यटन स्थलों को सुरक्षित एवं स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रकृति द्वारा दिए गए चीजों का सदुपयोग करना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने पर्यटन स्थल में कचरा नहीं फैलाने, उन्हें प्राकृतिक रूप से संरक्षित रखने और पर्यावरण जागरूकता में भागीदारी निभाने की अपील लोगों से की। इस दौरान कलेक्टर श्री छिकारा ने जलप्रपात स्थल में पर्यटकों की सुविधाओं के विस्तार के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही पर्यटन स्थल में कचरा नहीं फैलाने से संबंधित सूचना बोर्ड भी लगाने के निर्देश दिए।

    https://cgtimesnews.com/wp-content/uploads/2023/07/WhatsApp-Video-2023-07-22-at-18.49.03.mp4

    पर्यटन स्थल में नशीली चीजों से रहे दूर, जलप्रपात में फिसलन भरी चट्टानों से रहे सतर्क- कलेक्टर श्री छिकारा ने चिंगरापगार जलप्रपात में विहंगम दृश्य से परिपूर्ण प्राकृतिक दृश्य का आनंद लेने के अलावा सावधानी भी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चिंगरापगार पर्यटन स्थल सार्वजनिक जगह है। वहां पर नशीली चीजों को ना ले जाए। साथ ही नशीली पदार्थ का सेवन ना करे। इसके अलावा कलेक्टर ने बारिश के मौसम में जलप्रपात स्थल में फिसलन भरी चट्टानों से भी सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण पत्थरों में शैवाल उग आते है, जिसके कारण पत्थर में फिसलन आ जाती है। पत्थर पर चलने से फिसल कर गिरने का खतरा बना रहता है। इसलिए सावधानी और सतर्क होकर जलप्रपात स्थल पर जाएं। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री अविनाश भोई, संयुक्त कलेक्टर श्री नवीन भगत, श्री तीर्थराज अग्रवाल, एसडीएम श्री भूपेन्द्र साहू, जनपद सीईओ श्री नरसिंग ध्रुव, जिला कोषालय अधिकारी श्री बी.के. तिवारी, मीडियाकर्मी सहित जिला प्रशासन एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Milk Price Hike in CG : दूध के बढ़ते दाम से रसोई का खर्च बढ़ा, उपभोक्ताओं में चिंता

    May 31, 2026

    PM Modi ने मन की बात में बताया- स्थानीय से वैश्विक बन रही भारत की पहचान

    May 31, 2026

    CG Weather Update : भीषण गर्मी से राहत, कई जिलों में तापमान गिरा, बारिश की संभावना

    May 31, 2026

    CG News : बिना सूचना ड्यूटी से नदारद रहने वाले 3 आरक्षक बर्खास्त, विभाग में हड़कंप

    May 31, 2026

    गोरखपाली चर्चित कोटवार हत्या कांड का एक और फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

    May 31, 2026

    गोरखपाली चर्चित कोटवार हत्या कांड का एक और फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

    May 31, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    Milk Price Hike in CG : दूध के बढ़ते दाम से रसोई का खर्च बढ़ा, उपभोक्ताओं में चिंता

    May 31, 2026

    PM Modi ने मन की बात में बताया- स्थानीय से वैश्विक बन रही भारत की पहचान

    May 31, 2026

    CG Weather Update : भीषण गर्मी से राहत, कई जिलों में तापमान गिरा, बारिश की संभावना

    May 31, 2026

    CG News : बिना सूचना ड्यूटी से नदारद रहने वाले 3 आरक्षक बर्खास्त, विभाग में हड़कंप

    May 31, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.