Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Crime News : दशहरा मैदान रोड पर चोरी की सनसनीखेज वारदात, गल्ले की रकम लेकर फरार हुए चोर

    August 11, 2026

    CG News : रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर कपल की हरकत कैमरे में कैद, वायरल वीडियो पर शुरू हुई चर्चा

    August 11, 2026

    15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, इंडियन मुजाहिदीन-अल कायदा समेत 19 आतंकियों के पोस्टर

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बड़ी खबर! सरकार बदलने जा रही आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका, जानें अब आप कैसे कर सकेंगे अप्लाई?
    Chhattisgarh

    बड़ी खबर! सरकार बदलने जा रही आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका, जानें अब आप कैसे कर सकेंगे अप्लाई?

    News EditorBy News EditorJuly 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    निशुल्क इलाज को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अब लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया का कहना है कि अब से घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाएं जाएंगे. भारत सरकार सितंबर माह से ‘आयुष्मान भव’ अभियान शुरू करने जा रही है. इसके तहत ‘आपके द्वार आयुष्मान 3.0’ कार्यक्रम होगा. अब घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे. गांवों, नगरों और स्कूलों में ‘आयुष्मान सभा’ के आयोजन होंगे. इस प्रकार जो गांव पूरी तरह संतृप्त हो जाएगा, उसे ‘आयुष्मान ग्राम’ घोषित किया जाएगा.

    मंडाविया ने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. केंद्रीय मंत्री ने बैठक के दौरान कहा कि अब हमें परिवार के साथ-साथ प्रत्येक सदस्य पर फोकस करना होगा. उत्तर प्रदेश में गोल्डन कार्ड बनाए जाने में तेजी की अपेक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 6 करोड़ नए लाभार्थी जोड़े जाने का लक्ष्य लेकर कार्य किया जाना चाहिए. यहां अब तक 2.98 करोड़ कार्ड जारी किए जा चुके हैं और 23.51 लाख लोगों ने इसका लाभ लिया है. प्रदेश में इस योजनांतर्गत अब तक 3148 करोड़ का भुगतान किया गया है. कोई भी पात्रजन इससे वंचित न रहे. उन्होंने यह भी कहा कि आयुष्मान भारत (Ayushman Card Latest Updates) योजना से अधिकाधिक निजी अस्पतालों को जोड़ने के प्रयास किए जाएं.

    लाभार्थियों के चिह्नीकरण की बदली प्रक्रिया

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत के अंतर्गत अब तक एसईसीसी डेटा के अनुसार लाभार्थी चिन्हित करने की बाध्यता के कारण कतिपय समस्या आ रही थी. ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सत्यापित कर उपलब्ध कराए गए डेटा के आधार पर भी लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाएगा. राज्य सरकार जिन परिवारों को सत्यापित कर डेटा उपलब्ध कराएगी, सभी को आयुष्मान भारत कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा.

    ‘कम्यूनिटी हेल्थ सेंटरों को मजबूत करने की जरूरत’

    केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘हमें अपने कम्युनिटी हेल्थ सेंटर को और मजबूत करने की आवश्यकता है. हमारे मेडिकल कॉलेज इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. उचित होगा यदि हर मेडिकल कॉलेज न्यूनतम 05 कम्युनिटी हेल्थ सेंटर को गोद ले. वहां नियमित अंतराल पर डॉक्टर्स विजिट करें. सेंटर के डॉक्टरों का मार्गदर्शन करें.’

    ‘हर जिले में क्रिटिकल केयर वार्ड की स्थापना’

    मंडाविया ने कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान (Ayushman Card Latest Updates) हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर योजनांतर्गत प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में आधारभूत अवस्थापना विकास का कार्य तेजी से किया जा रहा है. इसके तहत प्रत्येक जिले में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए जिला स्तरीय अस्पताल/मेडिकल कॉलेज में 100/50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक की स्थापना होनी है. उत्तर प्रदेश में एक साथ 74 जिलों में क्रिटिकल केयर ब्लॉक की स्थापना की जाएगी. एक साथ एक ही दिन सभी 74 क्रिटिकल केयर यूनिट की शुरुआत होगी. भारत सरकार के स्तर से हर आवश्यक सहयोग दिया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे प्रदेश के लिए बड़ा उपहार बताते हुए आवश्यक कार्यवाही तेज करने के निर्देश दिए.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Crime News : दशहरा मैदान रोड पर चोरी की सनसनीखेज वारदात, गल्ले की रकम लेकर फरार हुए चोर

    August 11, 2026

    CG News : रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर कपल की हरकत कैमरे में कैद, वायरल वीडियो पर शुरू हुई चर्चा

    August 11, 2026

    15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, इंडियन मुजाहिदीन-अल कायदा समेत 19 आतंकियों के पोस्टर

    August 11, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब में न्यू जर्नलिस्ट फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की कोरबा इकाई की पहली बैठक संपन्न

    August 11, 2026

    * थाना पामगढ़ पुलिस की सक्रियता से नशे में धुत स्वराज माजदा चालक पकड़ाया, शराबी चालक गिरफ्तार”

    August 11, 2026

    * स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर बिर्रा पुलिस सख्त, 30 वाहनों की जांच

    August 11, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Crime News : दशहरा मैदान रोड पर चोरी की सनसनीखेज वारदात, गल्ले की रकम लेकर फरार हुए चोर

    August 11, 2026

    CG News : रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर कपल की हरकत कैमरे में कैद, वायरल वीडियो पर शुरू हुई चर्चा

    August 11, 2026

    15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, इंडियन मुजाहिदीन-अल कायदा समेत 19 आतंकियों के पोस्टर

    August 11, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब में न्यू जर्नलिस्ट फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की कोरबा इकाई की पहली बैठक संपन्न

    August 11, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.