Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : प्रोफेसर निकला पेपर लीक का मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर बनाया वीडियो’ 6 गिरफ्तार

    August 22, 2026

    BJP का Gen-Z पर बड़ा फोकस, छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी को मिली अहम जिम्मेदारी

    August 22, 2026

    साइबर जागृति अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत लगभग 3500 विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया गया साइबर जागृत

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 22
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » गहलोत के बयान पर PMO ने कहा- न्योता भी था और भाषण भी, आपके दफ्तर ने ही मना कर दिया
    Chhattisgarh

    गहलोत के बयान पर PMO ने कहा- न्योता भी था और भाषण भी, आपके दफ्तर ने ही मना कर दिया

    News EditorBy News EditorJuly 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    राजस्थान में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी आज राजस्थान की यात्रा पर जाने वाले हैं। यहां पीएम नरेंद्र मोदी कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लंबा-चौड़ा ट्वीट करते हुए आरोप लगाया है कि उनके भाषण को प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री का स्वागत भाषण के माध्यम से नहीं करूंगा। मैं राजस्थान में आपका स्वागत तहेदिल से करता हूं।

    इस मामले पर अब प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट करते हुए अशोक गहलोत के आरोप का जवाब दिया है। पीएमओ ने ट्वीट कर लिखा श्री अशोक गहलोत जी, प्रोटोकॉल के अनुसार आपको विधिवत आमंत्रित किया गया है और आपका भाषण भी निर्धारित किया गया है। लेकिन आपके कार्यालय ने कहा है कि आप इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी की पिछली यात्राओं में भी हमेशा आपको आमंत्रित किया गया है और आपने अपनी उपस्थिति के जरिए उन कार्यक्रमों की शोभा बढ़ाई है। आज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आपका हार्दिक स्वागत है। उद्घाटन शिलाओं पर आपका भी नाम है। हाल ही में आपको लगी चोट के कारण कोई शारीरिक परेशान न हो तो आपकी उपस्थिति को बहुत महत्व दिया जाएगा।

    अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘माननीय प्रधानमंत्री जी, आपके कार्यालय ने मेरे ट्वीट पर संज्ञान लिया परन्तु संभवत: उन्हें भी तथ्यों से अवगत नहीं करवाया गया है। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय से भेजे गए प्रस्तावित मिनट टू मिनट कार्यक्रम में मेरा संबोधन रखा गया था। कल रात को मुझे पुन: अवगत करवाया गया कि मेरा संबोधन नहीं होगा। मेरे कार्यालय ने भारत सरकार को अवगत करवाया था कि डॉक्टर्स की राय के अनुसार पैर में लगी चोट के कारण मैं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कार्यक्रम में शामिल रहूंगा एवं मेरे मंत्रिगण कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। अभी भी मैं राजस्थान के हित के इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नॉन इनटरेक्टिव मोड पर शामिल रहूंगा। आपके संज्ञान के लिए पूर्व में प्राप्त मिनट टू मिनट एवं मेरे कार्यालय से भेजा गया पत्र साझा कर रहा हूं।

    अशोक गहलोत ने अपने ट्वीट में कहा था कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी,आज आप राजस्थान पधार रहे हैं। आपके कार्यालय PMO ने मेरा पूर्व निर्धारित 3 मिनट का संबोधन कार्यक्रम से हटा दिया है इसलिए मैं आपका भाषण के माध्यम से स्वागत नहीं कर सकूंगा अतः मैं इस ट्वीट के माध्यम से आपका राजस्थान में तहेदिल से स्वागत करता हूं। आज हो रहे 12 मेडिकल कॉलेजों के लोकार्पण और शिलान्यास राजस्थान सरकार व केन्द्र की भागीदारी का परिणाम है। इन मेडिकल कॉलेजों की परियोजना लागत 3,689 करोड़ रुपये है जिसमें 2,213 करोड़ केन्द्र का और 1,476 करोड़ राज्य सरकार का अंशदान है। मैं राज्य सरकार की ओर से भी सभी को बधाई देता हूं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : प्रोफेसर निकला पेपर लीक का मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर बनाया वीडियो’ 6 गिरफ्तार

    August 22, 2026

    BJP का Gen-Z पर बड़ा फोकस, छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी को मिली अहम जिम्मेदारी

    August 22, 2026

    साइबर जागृति अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत लगभग 3500 विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया गया साइबर जागृत

    August 22, 2026

    *भाई के स्नेह से मजबूत हुआ बहनों का आत्मविश्वास, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी*

    August 22, 2026

    सरस्वती सायकल योजना से सिमगा की 44 बेटियों के सपनों को मिली रफ्तार

    August 22, 2026

    सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित

    August 22, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG NEWS : प्रोफेसर निकला पेपर लीक का मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर बनाया वीडियो’ 6 गिरफ्तार

    August 22, 2026

    BJP का Gen-Z पर बड़ा फोकस, छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी को मिली अहम जिम्मेदारी

    August 22, 2026

    साइबर जागृति अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत लगभग 3500 विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया गया साइबर जागृत

    August 22, 2026

    *भाई के स्नेह से मजबूत हुआ बहनों का आत्मविश्वास, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी*

    August 22, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.