Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Chhath Puja 2026 : महादेव घाट पर उमड़ी भीड़, छठ पूजा के चलते रायपुर में एक किलोमीटर लंबा जाम; श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

    November 15, 2026

    CG News : कई दिनों से घर में बंद था शिक्षक, बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना, इलाके में मचा हड़कंप

    November 15, 2026

    CG News : सड़क किनारे घूमता दिखा सफेद भालू, राहगीरों में मचा हड़कंप, वीडियो वायरल

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » गुरुग्राम पहुंची नूंह हिंसा की आग, कई दुकानों में आगजनी; रेवाड़ी में भी बवाल
    Chhattisgarh

    गुरुग्राम पहुंची नूंह हिंसा की आग, कई दुकानों में आगजनी; रेवाड़ी में भी बवाल

    News EditorBy News EditorAugust 2, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नूंह हिंसा के बाद पूरे हरियाणा में तनाव की स्थिति बनी हुई है और राज्य के 9 जिलों में आज भी धारा 144 लागू है. सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है और हिंसा में शामिल उपद्रवियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. इस बीच हिंसा की आग आईटी सिटी गुरुग्राम पहुंच गई है और उपद्रवियों ने मंगलवार शाम को कई दुकानों के अलावा रेस्टोरेंट को आग के हवाले कर दिया. गुरुग्राम के अलावा पलवल और रेवाड़ी में भी तोड़फोड़ और आगजनी की गई है, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं. हरियाणा सरकार ने इसे सोची-समझी साजिश का हिस्सा बताया है.

    गुरुग्राम में आगजनी, माहौल बिगाड़ने की साजिश

    हरियाणा में हिंसा की आग अभी भी बुझी नहीं है और नूंह में सोमवार को शुरू हुआ बवाल का असर मंगलवार को गुरुग्राम में देखने को मिला. गुरुग्राम के सेक्टर 70 में उपद्रवियों ने कबाड़ के गोदाम में आग लगा दी. आग की ऊंची उठती लपटों पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. ये हाल तब है, जबकि शहर में धारा 144 लगी है.

    गुरुग्राम के सेक्टर 70 ही नहीं, बल्कि बादशाहपुर और पटौदी चौक पर भी बवाल हुआ. भीड़ ने कई दुकानों में तोड़फोड़ की और आग लगाकर मौके से फरार हो गए. नूंह में भड़की हिंसा के बाद जब पूरा हरियाणा अलर्ट पर है तो साइबर सिटी में इस तरह का उपद्रव होना पुलिस के दावों की पोल खोलने के लिए काफी है.

    गुरुग्राम में भीड़ ने धर्मस्थल में लगाई आग

    नूंह में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के बाद गुरुग्राम में उपद्रवियों ने एक धर्मस्थल में आग लगा दी और एक व्यक्ति की हत्या कर दी. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार आधी रात को भीड़ ने गुरुग्राम के सेक्टर 57 में एक निर्माणाधीन धर्मस्थल में आग लगाने के बाद एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. इससे एक दिन पहले नूंह में हुए हमले के बाद दो और लोगों ने दम तोड़ दिया, जिसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नूंह में 10 पुलिसकर्मियों सहित 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

    अमित शाह ने सीएम मनोहर लाल खट्टर से की बात

    नूंह में हुई हिंसा के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट है और पुलिस लगातार उपद्रवियों की तलाश में जुटी है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम मनोहर लाल खट्टर से बात की है. सूत्रों के अनुसार, अमित शाह ने फोन पर सीएम खट्टर से बात की है और हरियाणा में हुई हिंसा के ताजा हालात की ली जानकारी है.

    रेवाड़ी में भी हिंसक भीड़ ने मचाया उत्पाद

    गुरुग्राम की तरह ही रेवाड़ी में भी हिंसक भीड़ ने उत्पाद मचाया. उपद्रवियों ने यहां दुकान और रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ की. रेस्टोरेंट पर जब हमला हुआ, तब वहां कुछ महिलाएं भी मौजूद थीं जिन्होंने अंदर छिपकर अपनी जान बचाई.

    पलवल में भी आगजनी की घटना आई सामने

    हरियाणा में तनाव बना हुआ है और इस पर कंट्रोल करने की कवायद भी जारी है. लेकिन, इस बीच, पलवल से जो तस्वीर सामने आई वो भी हैरान करने वाली है. होडल में दंगाइयों ने सामान से भरे 4 ट्रक में आग लगा दी और गाड़ियों में भरा हुआ सामान जलकर राख हो गया. पलवल की ही परशुराम कॉलोनी में झुग्गियों को आग के हवाले कर दिया गया.

    पुलिस लगातार कर रही है फ्लैग मार्च

    हिंसा ज्यादा ना भड़के और हालात काबू में किए जा सकें, इसके लिए पुलिस लगातार दावे कर रही है. फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी पुलिस के अफसरों ने की है. नूंह के प्रभारी एसपी नरेंद्र बिजरानिया ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों को डिटेन कर रहे हैं और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Chhath Puja 2026 : महादेव घाट पर उमड़ी भीड़, छठ पूजा के चलते रायपुर में एक किलोमीटर लंबा जाम; श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

    November 15, 2026

    CG News : कई दिनों से घर में बंद था शिक्षक, बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना, इलाके में मचा हड़कंप

    November 15, 2026

    CG News : सड़क किनारे घूमता दिखा सफेद भालू, राहगीरों में मचा हड़कंप, वीडियो वायरल

    November 15, 2026

    CG Politics : बस्तर में विकास और बदलाव का नया दौर शुरू करने की तैयारी, नितिन नवीन ने दिया बड़ा संदेश

    November 15, 2026

    Atmanand School Vacancy 2026 : आत्मानंद स्कूल भर्ती पर बड़ा अपडेट, इसी महीने चयनित उम्मीदवारों को मिलेगी नियुक्ति

    November 15, 2026

    CG News : धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस की धूम, CM विष्णुदेव साय और स्मृति ईरानी ने की शिरकत

    November 15, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    Chhath Puja 2026 : महादेव घाट पर उमड़ी भीड़, छठ पूजा के चलते रायपुर में एक किलोमीटर लंबा जाम; श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

    November 15, 2026

    CG News : कई दिनों से घर में बंद था शिक्षक, बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना, इलाके में मचा हड़कंप

    November 15, 2026

    CG News : सड़क किनारे घूमता दिखा सफेद भालू, राहगीरों में मचा हड़कंप, वीडियो वायरल

    November 15, 2026

    CG Politics : बस्तर में विकास और बदलाव का नया दौर शुरू करने की तैयारी, नितिन नवीन ने दिया बड़ा संदेश

    November 15, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.