Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में तेज रफ्तार का कहर’ बारिश के बीच बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, चालक की दर्दनाक मौत

    July 25, 2026

    सोशल मीडिया पर PM Modi’ का जलवा’ 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज़, Instagram पर बना नया वैश्विक रिकॉर्ड

    July 25, 2026

    Vaibhav Suryavanshi News : गौतम गंभीर की रणनीति पर पूर्व कप्तान का तीखा हमला, वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर बोले- ‘ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए थी’

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 6 ट्रेनें कैंसिल:4 से 27 अगस्त तक नहीं चलेंगी गाड़ियां, पहले 8 ट्रेनों को किया गया था रद्द
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 6 ट्रेनें कैंसिल:4 से 27 अगस्त तक नहीं चलेंगी गाड़ियां, पहले 8 ट्रेनों को किया गया था रद्द

    News EditorBy News EditorAugust 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली आठ ट्रेनों को कैंसिल करने का आदेश जारी करने के बाद साढ़े चार घंटे के भीतर ही फैसला बदल दिया गया। अब तीन से 25 अगस्त तक विकास काम के नाम पर 4 से 27 अगस्त तक कटनी रूट की छह ट्रेनों को अलग-अलग समय में कैंसिल कर दिया है। इन ट्रेनों की जगह यात्रियों की सुविधाओं के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है।

    रेलवे में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के नाम पर ट्रेनों को कैंसिल करने का सिलसिला लंबे समय से चल रहा है। छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली ज्यादातर ट्रेनों की लेटलतीफी की समस्या कम नहीं हो रही है। वहीं, अब ट्रेनों के कैंसिल होने से यात्री परेशान हो रहे हैं। स्थिति यह है कि अलग-अलग रूट पर काम के बहाने रेलवे लोकल ट्रेनों को लगातार कैंसिल कर रहा है।

    पहले ट्रेन कैंसिल करने जारी किया आदेश फिर अचानक बदला फैसला
    रेलवे में अफसरों की मनमानी मंगलवार और बुधवार को देखने को मिला। अधिकारियों ने बुधवार को हावड़ा-मुंबई मेन लाइन पर स्थित बिलासपुर-चांपा सेक्शन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी और स्टेशन को रिमॉडलिंग के लिए आठ ट्रेनों को कैंसिल करने का फरमान जारी कर दिया। फिर करीब साढ़े चार घंटे बाद अचानक काम स्थगित करने का हवाला देकर ट्रेनों के कैंसिलेशन के आदेश को वापस ले लिया। कहा गया कि अब तीन से 15 अगस्त को होने वाला नॉन इंटरलाकिंग नहीं होगा और ट्रेनें नियमित चलती रहेंगी।

    इन ट्रेनों का भी कैंसिलेशन का आदेश निरस्त

    रेलवे ने मंगलवार को विकास कार्य के नाम पर बिलासपुर-नागपुर रूट की आठ ट्रेनों को कैंसिल करने का आदेश दिया था। बताया गया कि चार और पांच अगस्त को बिलासपुर-नागपुर सेक्शन में तीसरी लाइन में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम होगा, जिसके कारण ट्रेनों को रद्द किया गया है। लेकिन, दूसरे ही रेलवे ने अचानक अपना फैसला बदल दिया और बताया कि काम स्थगित होने के कारण कैंसिल की गई गाड़ियों को बहाल कर दिया गया है, ये सभी गाड़ियां नियमित समय पर चलेगी। रेलवे के बार-बार के इस बदलते फैसले से यात्री लगातार परेशान हो रहे हैं।

    चार से 27 अगस्त तक इस रूट की छह ट्रेनों को किया कैंसिल
    पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के रीवा स्टेशन में नई लाइन कमीशनिंग, प्लेटफॉर्म लाइन और पिट लाइन कनेक्टिविटी का काम किया जाएगा। यह काम तीन अगस्त से 25 अगस्त तक चलेगा, जिसके के कारण रेलवे ने इस रूट की छह ट्रेनों को 23 दिनों के लिए कैंसिल कर दिया है।

    MP में होगा काम, छत्तीसगढ़ की ये ट्रेनें कैंसिल

    • 4 अगस्त से 25 अगस्त तक गाड़ी संख्या 11751 रीवा-चिरिमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 5 अगस्त से 26 अगस्त तक गाड़ी संख्या 11752 चिरिमिरी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 2 अगस्त से 24 अगस्त तक गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 3 अगस्त से 25 अगस्त तक गाड़ी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 12 अगस्त से 26 अगस्त तक गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 13 अगस्त से 27 अगस्त तक गाड़ी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा में तेज रफ्तार का कहर’ बारिश के बीच बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, चालक की दर्दनाक मौत

    July 25, 2026

    सोशल मीडिया पर PM Modi’ का जलवा’ 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज़, Instagram पर बना नया वैश्विक रिकॉर्ड

    July 25, 2026

    Vaibhav Suryavanshi News : गौतम गंभीर की रणनीति पर पूर्व कप्तान का तीखा हमला, वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर बोले- ‘ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए थी’

    July 25, 2026

    CG News : जगदलपुर सेंट्रल जेल बना शादी का गवाह, रेप केस वाले युवक-युवती ने कोर्ट की अनुमति से लिए सात जन्मों के वचन

    July 25, 2026

    NEET-UG परीक्षा विवाद’ उग्र प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

    July 25, 2026

    कोरबा की कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग, इंडस्ट्रियल एरिया में मची अफरा-तफरी, दमकल की टीमें मौके पर

    July 25, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    कोरबा में तेज रफ्तार का कहर’ बारिश के बीच बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, चालक की दर्दनाक मौत

    July 25, 2026

    सोशल मीडिया पर PM Modi’ का जलवा’ 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज़, Instagram पर बना नया वैश्विक रिकॉर्ड

    July 25, 2026

    Vaibhav Suryavanshi News : गौतम गंभीर की रणनीति पर पूर्व कप्तान का तीखा हमला, वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर बोले- ‘ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए थी’

    July 25, 2026

    CG News : जगदलपुर सेंट्रल जेल बना शादी का गवाह, रेप केस वाले युवक-युवती ने कोर्ट की अनुमति से लिए सात जन्मों के वचन

    July 25, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.