Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    June 27, 2026

    अब 520 शासकीय सेवाएं घर बैठे एक क्लिक पर

    June 27, 2026

    ‘नीली क्रांति’ से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया आधार

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » आमजनों की समस्याओं को सुनिए, निराकरण करिए और फील्ड विजिट कीजिए:सौरभ कुमार
    Chhattisgarh

    आमजनों की समस्याओं को सुनिए, निराकरण करिए और फील्ड विजिट कीजिए:सौरभ कुमार

    News EditorBy News EditorAugust 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 03 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने अपनी पदस्थापना के दूसरे दिन जिले के अंतिम छोर के क्षेत्र पसान, कोरबी-पिपरिया, चोटिया, तानाखार, पोड़ी उपरोड़ा सहित अन्य ग्रामों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जनपद कार्यालय, तहसील, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय, स्कूल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि आमनागरिकों की समस्याओं को मौके पर सुना जाएं, जो निराकरण योग्य है उसका त्वरित निराकरण किया जाए। अनावश्यक किसी प्रकरण को लंबित न रखा जाए। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ लोगों को मिले और क्षेत्र के लोग अधिकारियों को जाने, इसके लिए फील्ड विजिट करने के भी निर्देश दिए।
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत विधानसभा पाली-तानाखार अन्तर्गत चिन्हित मतदान केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अभिहित अधिकारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र के मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शतप्रतिशत दर्ज हो। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित प्रारूप में नाम जोड़ने, संशोधन आदि की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला तानाखार में मतदाताओं हेतु आवश्यक सुविधाओं के निर्देश भी दिए।
    कलेक्टर ने पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय, जनपद कार्यालय, तहसील कार्यालय और पसान में तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने यहाँ विभिन्न शाखाओं के निरीक्षण करने के साथ समय-सीमा के भीतर लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मॉर्डन रिकार्ड रूम पोड़ी का अवलोकन किया और यहाँ नक्शा नवीनीकरण, ग्रामों के दस्तावेजों सहित अभिलेखों का संधारण, ऑनलाइन पोर्टल में लंबित नामांतरण प्रकरणों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने पोड़ी उपरोड़ा में मतदाता जागरूकता हेतु लगाए गए ईव्हीएम-वीवीपैट का व्यापक प्रचार प्रसार करने और अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने मौके पर जनप्रतिनिधियों और आमनागरिकों से भी मुलाकात कर उनसे क्षेत्र के विकास और समस्याओं के संबंध में आवश्यक चर्चा की। कलेक्टर ने पसान में स्वामी आत्मानन्द विद्यालय का भी निरीक्षण किया और विद्यालय के प्राचार्य से स्कूल के गतिविधियों और व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने पाली तानाखार के प्राथमिक शाला में किचन शेड को ठीक करने के भी निर्देश दिए।

    बारिश में अलर्ट रहे,प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करें

    कलेक्टर ने जिले में हो रही अधिक वर्षा को देखते हुए एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देशित किया कि अधिक बारिश की स्थिति में सभी अलर्ट रहे। संभावित बाढ़ प्रभावित वाले इलाकों का दौरा करें और यदि किसी प्रकार की आशंका हो तो मुनादी कराएं तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुचाने के साथ आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें।
    स/कमलज्योति

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    June 27, 2026

    अब 520 शासकीय सेवाएं घर बैठे एक क्लिक पर

    June 27, 2026

    ‘नीली क्रांति’ से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया आधार

    June 27, 2026

    US-Iran Attack : अमेरिकी सेना का बड़ा एक्शन, ईरानी मिसाइल-ड्रोन ठिकानों पर हमला, तेहरान ने किया पलटवार

    June 27, 2026

    27 June Horoscope : इस राशि के जातकों को पुराने निवेश से मिलने वाला है लाभ …

    June 27, 2026

    ड्रोन और थर्मल तकनीक से खनिज माफियाओं पर शिकंजा

    June 26, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    June 27, 2026

    अब 520 शासकीय सेवाएं घर बैठे एक क्लिक पर

    June 27, 2026

    ‘नीली क्रांति’ से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया आधार

    June 27, 2026

    US-Iran Attack : अमेरिकी सेना का बड़ा एक्शन, ईरानी मिसाइल-ड्रोन ठिकानों पर हमला, तेहरान ने किया पलटवार

    June 27, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.