Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : फंदे पर मिली महिला को मृत समझकर पुलिस ने लगाया ताला, 2 घंटे बाद खुला पूरा राज

    August 21, 2026

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु दावाआपत्ति आमंत्रित

    August 21, 2026

    दशगात्र कार्यक्रम में भोजन के बाद अस्वस्थ हुए सभी लोगों की स्थिति सामान्य, अस्पताल से डिस्चार्ज

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 21
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » हरियाणा : नूंह में आज लगातार चौथे दिन बुलडोजर एक्शन, हिंसा मामले में 200 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    हरियाणा : नूंह में आज लगातार चौथे दिन बुलडोजर एक्शन, हिंसा मामले में 200 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार

    News EditorBy News EditorAugust 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    हरियाणा के नूंह में हिंसा को लेकर एक्शन में आई मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने अब उन सभी अवैध निर्माण को हटाना शुरू कर दिया है जहां से 31 जुलाई को पत्थर चले थे। पिछले तीन दिनों से अवैध निर्माणों को गिराने का सिलसिला जारी है। आज चौथे दिन भी प्रशासन की ओर से बुलडोजर एक्शन की तैयारी है। इससे पहले शनिवार को नूंह के मेडिकल कॉलेज के पास अवैध निर्माण को गिराने के साथ ही 12 ऐसे जगहों पर कार्रवाई की गई जहां वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर मकान और दुकान बनाए गए थे।

    नूंह हिंसा मामले में 104 एफआईआर, 216 आरोपी गिरफ्तार

    नूंह हिंसा को लेकर अब तक 104 एफआईआर हुई है और 216 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है वहीं 83 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने को लेकर 24 एफआईआर की गई है। वहीं प्रशासन ने आज नूंह में सबुह 9 बजे से 12 बजे तक कर्फ्यू में ढील देने का निर्णय लिया है लेकिन इंटरनेट पर अब भी पाबंदी जारी है। गुरूग्राम में हिंदू संगठनों और तिगरा गांव के लोगों सोहना में हिंसा को लेकर एक्शन के खिलाफ महापंचायत बुलाई है।

    सबूतों को नष्ट करने के लिए साइबर अपराध थाने पर हमला

    उधर हरियाणा सरकार ने शनिवार को कहा कि नूंह जिले में साइबर अपराध थाने पर हमले का उद्देश्य इस साल की शुरुआत में बड़े पैमाने पर सामने आए धोखाधड़ी से संबंधित सबूतों को नष्ट करना था। 31 जुलाई को नूंह में भड़की हिंसा के दौरान साइबर अपराध पुलिस थाने को निशाना बनाया गया था। भीड़ द्वारा विश्व हिंदू परिषद की शोभायात्रा को रोकने की कोशिश के बाद भड़की सांप्रदायिक झड़प में दो होमगार्ड कर्मी सहित छह लोगों की मौत हो गई थी और यह झड़प पिछले कुछ दिनों में गुरुग्राम तक फैल गई।

    धोखाधड़ी समेत अन्य अपराधों से संबंधित दस्तावेजों को जलाया

    सरकार ने एक बयान में कहा कि पिछले कुछ दिनों में नूंह में हुई हिंसा की आड़ में छापेमारी के दौरान जुटाए गए सबूतों को नष्ट करने की कोशिश की गई और साइबर पुलिस थाने पर हमला किया गया। इसमें कहा गया कि भारी धोखाधड़ी और अन्य अपराधों से संबंधित दस्तावेज पुलिस थाने में रखे हुए थे। हरियाणा पुलिस ने अप्रैल में अपनी तरह की अब तक की सबसे बड़ी छापेमारी में करीब 100 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी का खुलासा किया था। कार्रवाई के तहत नूंह के 14 गांवों में फैले साइबर अपराधियों के 320 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी और 65 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा 66 मोबाइल फोन और कई फर्जी दस्तावेज जब्त किए गए थे। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बृहस्पतिवार को कहा था कि हरियाणा सरकार ने साइबर अपराध पुलिस थाने पर हमले को बहुत गंभीरता से लिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : फंदे पर मिली महिला को मृत समझकर पुलिस ने लगाया ताला, 2 घंटे बाद खुला पूरा राज

    August 21, 2026

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु दावाआपत्ति आमंत्रित

    August 21, 2026

    दशगात्र कार्यक्रम में भोजन के बाद अस्वस्थ हुए सभी लोगों की स्थिति सामान्य, अस्पताल से डिस्चार्ज

    August 21, 2026

    चाईल्ड हेल्पलाइन 1098 के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    August 21, 2026

    कलेक्टर ने अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति के तहत महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक ली

    August 21, 2026

    Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा

    August 21, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG NEWS : फंदे पर मिली महिला को मृत समझकर पुलिस ने लगाया ताला, 2 घंटे बाद खुला पूरा राज

    August 21, 2026

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु दावाआपत्ति आमंत्रित

    August 21, 2026

    दशगात्र कार्यक्रम में भोजन के बाद अस्वस्थ हुए सभी लोगों की स्थिति सामान्य, अस्पताल से डिस्चार्ज

    August 21, 2026

    चाईल्ड हेल्पलाइन 1098 के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    August 21, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.