Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Gold-Silver Price Update : सोना-चांदी खरीदारों के लिए राहत’ चांदी ₹9,209 लुढ़की, सोने की कीमतों में भी गिरावट

    June 19, 2026

    CG NEWS : एक ही हादसे में बुझ गए दो घरों के चिराग, बच्चों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर

    June 19, 2026

    छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष पद पर श्री संजय अग्रवाल की नियुक्ति

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 19
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 7 August 2023: इन 5 राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होगा सावन का पांचवां सोमवार, बनेंगे सभी बिगड़े काम, खूब मिलेगी तरक्क
    Chhattisgarh

    Aaj Ka Rashifal 7 August 2023: इन 5 राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होगा सावन का पांचवां सोमवार, बनेंगे सभी बिगड़े काम, खूब मिलेगी तरक्क

    News EditorBy News EditorAugust 7, 2023No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज अधिक श्रावण कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सोमवार का दिन है। आज देर रात 1 बजकर 47 मिनट तक समस्त कार्यों में सफलता दिलाने वाला रवि योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 16 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज श्रावण महीने का पांचवा सोमवार है। आज सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर शुक्र वक्री गति से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 7 अगस्त का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि

    आज का दिन ठीक रहेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहेगा, वह ऑनलाइन शॉपिंग में समय बिता सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कम्पनी में जॉब के लिए आपको कॉल आ सकती है। दाम्पत्य जीवन में आज मधुरता बनी रहेगी। घर के कामों में परिवार के लोग सहायता करेंगे। इलेक्ट्रानिक सामान खरीदना चाहते हैं तो आज खरीद सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। किसी कोर्ट केस का फैसला आज आपके पक्ष में आएगा।

    • लकी रंग –  ग्रे
    • लकी नंबर – 4

    वृष राशि

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपके चंचल स्वाभाव के कारण लोग आपसे प्रभावित होंगे। बेहतर होगा आप बड़ों की राय को सुनें और उनको मानें। अगर आप वाहन खरीदने का प्लान बना रहे तो थोड़ा रुक जाएं।  लम्बे समय से सोचा हुआ कार्य आज पूरा हो जाएगा। जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। बॉस आपके कार्यो को देखकर आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। माता के साथ धार्मिक स्थल पर जाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • लकी रंग –  ब्लू
    • लकी नंबर – 1

    मिथुन राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, पुराने किए गए कार्यो की प्रशंसा होगी। अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। महिलाएं अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती हैं, दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।  स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। आर्किटेक से जुड़े लोगों को अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है।  पिता बच्चों के साथ समय बिताएंगे। आपको अपने सेहत का खास ज्याद ध्यान रखने की जरूरत है।

    • लकी रंग –  पर्पल
    • लकी नंबर – 3

    कर्क राशि

    आज आप परिवारवालों के साथ समय बिताएंगे।  घर में खुशी का महौल बना रहेगा।  इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है। टेन्ट हाउस वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। पुराना रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए फल खाएं, फायदा मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। घर के बड़ों का सहयोग आपको मिलता रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सफलता मिलने के योग बने हुए है।

    • लकी रंग –  ऑरेंज
    • लकी नंबर – 6

    सिंह राशि

    आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आपके सारे काम आसानी से हो जाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।  साइंस से जुड़े बच्चों को अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में दोस्त के साथ बाहर जा सकते हैं। लवमेट्स आज कहीं घूमने जाएंगे। आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी प्रसन्न होने की वजह देंगे। नन्हे मेहमान के आने से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने का मन बनाएंगे।

    • लकी रंग –  पीला
    • लकी नंबर – 4

    कन्या राशि

    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।  परिवार के सभी सदस्यों मिलकर आज मनोरंजक गतिविधियों का आनंद उठाएंगे।  इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आपके व्यापार में वृद्धि होने के योग बने हुए है। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। भाई-बहन के साथ गेम खेलने का प्लान करेंगे। आप कई दिनों से रुके हुए कार्य को पूरा करने में सफल होंगे।

    • लकी रंग –  गुलाबी
    • लकी नंबर – 9

    तुला राशि

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। बिजनेस में अचानक कहीं से धन लाभ होगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। कोई भी काम माता-पिता का आर्शीवाद लेकर शुरू करेंगे, तो निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। जरूरतमंद की मदद करेंगे।  लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, समाज में आपका नाम होगा।  किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें ,अन्यथा वह काम दोबारा करना पड़ सकता है। छात्र आज अपना प्रोजेक्ट पूरा करने में सफल होंगे।

    • लकी रंग –  लाल
    • लकी नंबर – 5

    वृश्चिक राशि

    आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। अगर आप नई जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो घर के बड़ों की राय जरूर लें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है, सफलता मिलने के योग बने हुए है। लवमेट्स आज एक दूसरे को उपहार देंगे, इससे रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। शाम को परिवार के साथ किसी जरूरी मामले पर बात होगी। बाहर रहकर जॉब कर रहे लोगों को आज अपने परिवारवालों से मिलने का मौका मिलेगा।

    • लकी रंग –  ब्लू
    • लकी नंबर – 8

    धनु राशि

    आज आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कई दिनों से चल रहीं कड़ी मेहनत आज रंग लाएगी।  आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है जिन्हें आप बखूबी निभाएंगे। किसी कार्य को पूरा करने के लिए आसपास के कई लोग आपको सलाह देंगे। जीवनसाथी पर भरोसा बनाएं रखें, रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत के लिहाज से आज आप ठीक रहेंगे। कई दिनों से चल रही कोई पारिवारिक समस्या समाप्त होगी, घर में खुशहाली बनी आएगी। स्टेशनरी का कारोबार कर रहे लोगों को आज उम्मीद से अच्छा लाभ होगा।

    • लकी रंग –  मैरून
    • लकी नंबर – 6

    मकर राशि

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। करियर में आ रहे उतार-चढ़ाव से आज आप निपटने में सक्षम होंगे। लेकिन किसी अनुभवी सीनियर्स की मदद से आपको थोड़ी राहत मिलेगी। घर में बच्चों के साथ आपका ज्यादा टाइम बितेगा। माता-पिता बच्चों को कोई अच्छी सलाह भी दे सकते हैं।  छात्रों को आज ऑनलाईन कुछ नया सीखने को मिलेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने में पिता का सहयोग आपको प्राप्त होगा।  आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

    • लकी रंग –  हरा
    • लकी नंबर – 5

    कुंभ राशि

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपके सामने कई चुनौतियां भी आएंगी लेकिन आप इनका डटकर मुकाबला करने में सफल होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा।  करियर संबंधी चुनाव करने के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। सेहत के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन अच्छा है मूवी देखने का प्लान बनाएंगे।

    • लकी रंग –  ब्राउन
    • लकी नंबर – 8

    मीन राशि

    आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नती के अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस में कार्यशीलता के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। पहले से चल रही किसी दोस्त से अनबन आज समाप्त हो जाएंगी। परिवारवालों के साथ घर पर स्वादिष्ट डिनर का प्लान बना सकते हैं।  आपके जीवन में चल रही सारी समस्याओं का हल निकल जाएगा। महिलाएं आज घर के कामों में बिजी हो सकती हैं, बच्चे उनकी मदद करेंगे।  योगा करने से सेहत अच्छी रहेगी।

    • लकी रंग –  पीच
    • लकी नंबर – 9
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Gold-Silver Price Update : सोना-चांदी खरीदारों के लिए राहत’ चांदी ₹9,209 लुढ़की, सोने की कीमतों में भी गिरावट

    June 19, 2026

    CG NEWS : एक ही हादसे में बुझ गए दो घरों के चिराग, बच्चों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर

    June 19, 2026

    छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष पद पर श्री संजय अग्रवाल की नियुक्ति

    June 19, 2026

    पीएम पोषण शक्ति योजना- मुख्य सचिव श्री विकासशील ने दिए निर्देश

    June 19, 2026

    CG NEWS : ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान का शुभारंभ, 23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

    June 19, 2026

    CG News : NEET 2026 अभ्यर्थियों के लिए रेलवे की बड़ी पहल, 10 ट्रेनों में जोड़े गए 40 अतिरिक्त जनरल कोच

    June 19, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    Gold-Silver Price Update : सोना-चांदी खरीदारों के लिए राहत’ चांदी ₹9,209 लुढ़की, सोने की कीमतों में भी गिरावट

    June 19, 2026

    CG NEWS : एक ही हादसे में बुझ गए दो घरों के चिराग, बच्चों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर

    June 19, 2026

    छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष पद पर श्री संजय अग्रवाल की नियुक्ति

    June 19, 2026

    पीएम पोषण शक्ति योजना- मुख्य सचिव श्री विकासशील ने दिए निर्देश

    June 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.