Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : खेत में अचानक गिरी बिजली, दो महिलाओं की मौत से मचा हड़कंप’ 20 से ज्यादा घायल

    August 12, 2026

    CG Accident News : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की गई जान, तीन की हालत नाजुक

    August 12, 2026

    रतनलाल डांगी मामले में High Court’ ने मांगा जवाब, गृह विभाग के सचिव को भी नोटिस

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Horoscope Today: आज कार्यस्थल पर ऊंची आवाज में न करें बात, इन 4 राशियों को बन रही नुकसान की आशंका; जानें अपना राशिफल
    Chhattisgarh

    Horoscope Today: आज कार्यस्थल पर ऊंची आवाज में न करें बात, इन 4 राशियों को बन रही नुकसान की आशंका; जानें अपना राशिफल

    News EditorBy News EditorAugust 8, 2023No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मंगलवार को वृष राशि के लोगों द्वारा बनाए गए पूर्व के कार्यस्थल आज काम आने वाले हैं, वहीं कर्क राशि के लोगों को पितरों की कीर्ति काया आशीर्वाद दे रही है, बाहर जाने से पहले भगवान के साथ पितरों को भी प्रणाम करके निकले.

    मेष – इस राशि (Rashifal 8 August 2023) के जिन लोगों का आज इंटरव्यू है, वह अपने आत्मविश्वास को ऊंचा रखें सफलता निश्चित तौर पर हासिल होगी. ग्रहों की स्थिति व्यापारियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है, व्यापारियों के लिए दिन शुभ है, पुराने अटके हुए पैसे भी वापस मिल सकते हैं. युवा वर्ग को अब अध्ययन पर फोकस करना चाहिए, इसके साथ ही उन्हें धार्मिक गतिविधियों में भी आगे बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए. घर में विवाद होने की स्थिति में शांत रहे. यदि घर के अन्य लोग आपसे उम्र में बड़े हैं तो उनके बीच में बोलने की गलती कतई न करें. सेहत में ऊंचाई वाली जगह पर काम करते समय सचेत रहें, बिना सपोर्ट के काम करने से बचे क्योंकि गिरने से गंभीर चोट लग सकती है.

    वृष – वृष राशि (Horoscope 8 August 2023) के लोगों द्वारा पूर्व में बनाए गए संपर्क कार्यस्थल पर आज काम आने वाले हैं, कर्मक्षेत्र में सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. व्यापारी वर्ग खासतौर पर ग्राहकों की सुविधाओं का ध्यान रखें, क्योंकि इस समय अच्छे ग्राहक आने की संभावना है. युवा वर्ग को आज के दिन अपने काम की गुणवत्ता को बढ़ाते हुए करियर में झंडे गाड़ने होंगे. परिचितों के साथ न तो बहुत अजनबी वाला व्यवहार रखना है और न ही बहुत घुलना मिलना है, रिश्तेदारी में संतुलन बनाकर चलें. सेहत की बात करें तो आज आप छोटी मोटी बीमारियों से परेशान हो सकते हैं जैसे सिर दर्द, एसिडिटी आदि.

    मिथुन – इस राशि (Rashifal 8 August 2023) के नौकरी करने वाले लोगों को कार्य पर निगाह बनाएं रखनी होगी, जिससे धोखे से भी कोई गलती न होने पाएं. साझेदार में चल रहा काम फायदेमंद होगा तो वहीं दूसरी बेहतर होगा कि आज के दिन आर्थिक लेन-देन पर रोक लगा दें. युवा वर्ग अपना काम स्वयं करें ग्रहों के माने तो दूसरों पर अत्यधिक भरोसा संकट में डाल सकता है. बहुत अधिक खुला हाथ आगे के लिए दिक्कत पैदा कर सकता है धन को योजनाबद्ध तरीके से संचित करें. सेहत में यदि हाथ पैर के दर्द से परेशान हैं तो दर्द में राहत के लिए मालिश करना भी बेहतर उपाय रहेगा.

    कर्क – कर्क राशि (Horoscope 8 August 2023) के लोग शुभचिन्तकों की सलाह पर ध्यान दें, यदि वह आपको कोई संदेश देते है तो उस बात पर एक्टिव होकर काम करें. थोक व्यापारियों को धन का निवेश बिना सोच विचार के करना नुकसान पहुंचा सकता है. विद्यार्थी वर्ग अपनी बिगड़ी आदतों में सुधार लाने का प्रयास करें, नहीं तो पिता के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है. पितरों की कीर्ति काया आपको आशीर्वाद दे रही है, बाहर जाने से पहले भगवान के साथ पितरों को भी प्रणाम करके निकले. आज के दिन धन की अहमियत को स्वास्थ्य के नीचे रखें. यदि आप स्वस्थ रहेंगे तभी आप कार्य कर सकेंगे इसलिए आराम को प्राथमिकता दें.

    सिंह – इस राशि (Rashifal 8 August 2023) के लोगों के कार्यक्षेत्र में स्थितियां सामान्य रहेंगी इसलिए न ही बहुत कुछ अच्छा होगा और न ही बहुत बुरा. व्यापारी वर्ग को वाणी पर संतुलन बना कर रखना होगा, क्लाइंट से लेकर कर्मचारी तक किसी को भी कठोर शब्द बोलने से बचें. युवा वर्ग घर हो या बाहर सभी की मदद करने के लिए तैयार रहें, आपका हेल्पिंग नेचर समाज में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा. परिवार की ओर से कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है, जिससे दिल और दिमाग में आनंद का संचार होगा. सेहत में यदि अक्सर पेट दर्द बना रहता है तो इसे हल्के में न ले और एक बार किसी अच्छे चिकित्सक से परामर्श जरूर लें.

    कन्या – कन्या राशि (Horoscope 8 August 2023) के लोग उच्च अधिकारियों के साथ ऊंचे स्वर में बात करने से बचें अन्यथा यह बातचीत नुकसानदायक साबित हो सकती है. व्यापारियों को नए संपर्क बनाने पर जोर देना चाहिए, जितना ज्यादा संपर्क होंगे आपके व्यापार का विस्तार उतना ही अच्छा हो सकेगा. युवा वर्ग को आज के दिन रुके हुए आधे-अधूरे कार्यों को पूरा करने पर जोर देना चाहिए. घर में धार्मिक माहौल बनाकर रखें, यदि घर के अन्य सदस्यों की सहमति मिलती है तो कोई पाठ व जाप करा लें, ऐसा करना परिवार के लिए उत्तम रहेगा. सेहत में आपको शारीरिक फिटनेस के साथ मानसिक रूप से फिट रहने का भी प्रयास करना होगा और इसका सर्वोत्तम उपाय सिर्फ और सिर्फ ध्यान है.

    तुला – इस राशि (Rashifal 8 August 2023) के लोगों के द्वारा की गई मेहनत ऑफिशियल कार्यों में रंग लाएगी, जिसकी सर्वत्र प्रशंसा भी होगी. जनरल स्टोर के व्यापारियों के लिये दिन सामान्य रहेगा, लेकिन दैनिक व्यापार में वृद्धि होगी. आर्ट्स से जुड़े युवा वर्ग कुछ नया क्रिएटिव करने की ओर आगे बढ़ सकते हैं, जिसमें उन्हें सफलता भी मिलेगी. परेशानियों को भूलकर परिवार के साथ समय व्यतीत करें और मनोरंजन करें, परिवार के साथ और सहयोग से चिंताओं में कुछ कमी आएगी. हेल्थ में जो लोग अत्यधिक मादक-पदार्थ का सेवन करते हैं उनको घातक बीमारी होने की आशंका है.

    वृश्चिक – वृश्चिक राशि (Horoscope 8 August 2023) के लोग ऑफिशियल राजनीति से स्वयं को दूर रखें, न तो स्वयं षड्यंत्र करें और न ही इससे संबंधित किसी को ज्ञान दें. व्यापारी वर्ग को बहुत अधिक मात्रा में सामान खरीदने से बचाना होगा, क्योंकि माल खराब होगा तो आर्थिक नुकसान भी होगा. युवा वर्ग सही दिशा में पूरी क्षमता से कार्य करेंगे तो उसका सुखद परिणाम आपको प्राप्त होगा, इसलिए आप खूब मेहनत करें. आज के दिन पारिवारिक स्थितियां लगभग सामान्य ही रहेगी. स्वास्थ्य की बात करें तो गठिया रोगियों को ठंड और गर्म से बचकर रहना होगा नहीं तो दर्द की समस्या से पहले से ज्यादा बढ़ सकती है.

    धनु – इस राशि (Rashifal 8 August 2023) के लोगों को बॉस को कतई नाराज नहीं करना है अन्यथा इसका सीधा असर आपकी नौकरी में देखने को मिल सकता है. व्यापार में वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह आपकी उन्नति के द्वार खोल सकती है, बस आपको उनकी सलाह पर जमकर मेहनत करनी है. ग्रहों के हिसाब से प्रतिभा तराशने का समय शुरू हो रहा है, अपनी प्रतिभा को बेहतर तरीके से साबित करने में सफल रहेंगे. मां के साथ समय व्यतीत करें इसके साथ ही उनकी जरूरतों जानकर उसे पूरा करने का प्रयास करें. जिन लोगों को पहले से ही हृदय से संबंधित दिक्कतें हैं उन्हें अपना खास ध्यान रखना चाहिए.

    मकर – मकर राशि (Horoscope 8 August 2023) के जिन लोगों ने अभी नौकरी ज्वाइन की है वह शुरुआती दौर में अधिक लाभ की चिंता न करें. व्यापारी वर्ग वाणी में सौम्यता रखें, हो सकता है कोई ग्राहक आपकी बात सुनकर नाराज हो जाएं. सरल भाषा में कहें तो यह समय बहुत कीमती है युवाओं के पास करियर बनाने का मौका है. यदि किसी का जन्मदिन है तो उन्हें उपहार के तौर पर उनका पसंदीदा सामान दे, सामान खरीदने की प्लानिंग शुरू कर सकते हैं. सेहत में आज क्रोध आपके हेल्थ को डाउन कर सकता है, उच्च रक्तचाप वाले अलर्ट रहें.

    कुंभ – इस राशि (Rashifal 8 August 2023) के लोग ऑफिस में सभी से प्रेमपूर्ण वातावरण बनाकर रखें, हो सकता है कि आपको किसी की बात चुभ जाए लेकिन अपनी प्रतिक्रिया विनम्र ही रखें. व्यापारी वर्ग पुराने संपर्कों को एक्टिव रखें, उनके माध्यम से बड़ा लाभ होने की प्रबल संभावना है. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए युवाओं को सत्य का साथ नहीं छोड़ना है अंत में जीत आपकी ही होगी. काम तो है ही, लेकिन इसके साथ बच्चों को समय देना भी जरूरी है. बच्चों की पढ़ाई में उनकी मदद करें. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य है. पुराने रोगों से भी छुटकारा मिलेगा दिन की शुरुआत अच्छी कर पाएंगे.

    मीन – मीन राशि (Horoscope 8 August 2023) के लोगों पर यदि अत्यधिक कार्यभार या भाग दौड़ है तो इस बार आराम को प्राथमिकता देनी चाहिए. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए व्यापार में नुकसान होने की आशंका है इसलिए कोई भी कदम उठाने से पहले अच्छे से विचार जरूर करें. स्थिति चाहें जैसे भी हो युवा वर्ग अपने से बड़ों का सम्मान करने में कोई चूक न करें. घर का कोई छोटा व्यक्ति आपसे दिल की बात साझा कर सकता है,  उसका विश्वास आप पर बना रहें इस बात का पूरा ध्यान रखें. ग्रहों की स्थिति शारीरिक प्रतिरोधक क्षमता में कमी ला सकती है इसलिए आपको खान-पान पर भी विशेष ध्यान रखना होगा.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : खेत में अचानक गिरी बिजली, दो महिलाओं की मौत से मचा हड़कंप’ 20 से ज्यादा घायल

    August 12, 2026

    CG Accident News : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की गई जान, तीन की हालत नाजुक

    August 12, 2026

    रतनलाल डांगी मामले में High Court’ ने मांगा जवाब, गृह विभाग के सचिव को भी नोटिस

    August 12, 2026

    CG News : हिड़मा-देवा के गढ़ से कर्रेगुट्टा तक तिरंगे का सफर, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

    August 12, 2026

    कोरबा में भालू का हमला’ महिला और 14 साल की किशोरी घायल, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

    August 12, 2026

    NEET-UG OMR शीट में गड़बड़ी के आरोप पर कोर्ट का फैसला, छात्रा को नहीं मिली राहत

    August 12, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG News : खेत में अचानक गिरी बिजली, दो महिलाओं की मौत से मचा हड़कंप’ 20 से ज्यादा घायल

    August 12, 2026

    CG Accident News : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की गई जान, तीन की हालत नाजुक

    August 12, 2026

    रतनलाल डांगी मामले में High Court’ ने मांगा जवाब, गृह विभाग के सचिव को भी नोटिस

    August 12, 2026

    CG News : हिड़मा-देवा के गढ़ से कर्रेगुट्टा तक तिरंगे का सफर, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

    August 12, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.