Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Gold-Silver Price Update : सोना-चांदी खरीदारों के लिए राहत’ चांदी ₹9,209 लुढ़की, सोने की कीमतों में भी गिरावट

    June 19, 2026

    CG NEWS : एक ही हादसे में बुझ गए दो घरों के चिराग, बच्चों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर

    June 19, 2026

    छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष पद पर श्री संजय अग्रवाल की नियुक्ति

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 20 ट्रेनें फिर कैंसिल:23 अगस्त तक नहीं चलेंगी गाड़ियां, चौथी लाइन बिछाने का चल रहा काम
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 20 ट्रेनें फिर कैंसिल:23 अगस्त तक नहीं चलेंगी गाड़ियां, चौथी लाइन बिछाने का चल रहा काम

    News EditorBy News EditorAugust 9, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 20 ट्रेनों को एक बार फिर से कैंसिल कर दिया है। रक्षाबंधन के ठीक पहले ट्रेनों को बंद कर रेल प्रशासन ने यात्रियों की मुसीबतें बढ़ा दी है। इस बार चौथी लाइन को बिलासपुर रेल मंडल के सक्ती स्टेशन से जोड़ने और यार्ड का रिमॉडलिंग करने के नाम पर गाड़ियों को रद्द किया गया है। ट्रेनों को 9 से 23 अगस्त तक कैंसिल किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।

    सक्ती स्टेशन हावड़ा-मुंबई मेन लाइन पर है। यहां नागपुर से बिलासपुर और झारसुगुड़ा तक चौथी लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इनमें से कुछ सेक्शन में चौथी लाइन का काम पूरा हो गया है। साथ ही उनमें ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है। अब चौथी लाइन को सक्ती रेलवे स्टेशन से जोड़ने और रिमॉडलिंग की तैयारी चल रही है। इस काम को पूरा करने के लिए सक्ती स्टेशन में 10 से 22 अगस्त तक नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा, जिसके कारण इस रूट में 9 से 23 अगस्त तक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

    रक्षाबंधन के पहले यात्री होंगे परेशान
    रक्षाबंधन अब नजदीक है। ऐसे में यात्रियों को सुलभ यात्रा मुहैया कराने की जरूरत है। ताकि भाई अपनी बहनों तक रक्षा सूत्र बंधवाने पहुंच सके और बहनें भी अपने भाइयों तक आसानी से पहुंच जाए। लेकिन, रेलवे ने राखी से ठीक पहले ट्रेनों को कैंसिल कर यात्रियों की मुसीबतें बढ़ा दी है।

    यात्रियों को विशेष सुविधा उपलब्ध कराने का दावा
    रेलवे प्रशासन ने 10 से 22 अगस्त तक इस काम के दौरान सक्ती रेलवे स्टेशन की जगह जेठा पैसेंजर हाल्ट में कुछ गाड़ियों की ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई है। लेकिन, ट्रेनों के कैंसिलेशन के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।

    आने वाले समय में यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी का दावा
    रेल प्रशासन का दावा है कि सक्ती स्टेशन के साथ ही बिलासपुर-चांपा सेक्शन की चौथी लाइन से जुड़ने और परियोजना के पूरा होने के बाद आने वाले समय में यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। इससे ट्रेनों की समयबद्धता सुनिश्चित होगी और ट्रेनों की लेटलतीफी जैसी समस्याएं भी दूर की जा सकेंगी।

    रद्द होने वाली गाड़ियां

    • 10 से 22 अगस्त तक बिलासपुर से चलने वाली 08738 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    • 10 से 22 अगस्त तक रायगढ़ से चलने वाली 08737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    • 9 से 22 अगस्त तक बिलासपुर से चलने वाली 08736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    • 10 से 23 अगस्त तक रायगढ़ से चलने वाली 08735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    • 9 से 21 अगस्त तक टाटानगर से चलने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 10 से 22 अगस्त तक बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 9 से 21 अगस्त तक टाटानगर से चलने वाली 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 9 से 21 अगस्त तक इतवारी से चलने वाली 18110 इतवारी-टाटानगर- एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 9 अगस्त को संतरागाछी से चलने वाली 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 10 अगस्त को जबलपुर से चलने वाली 20827 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 10 अगस्त को हैदराबाद से चलने वाली 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 13 अगस्त को रक्सौल से चलने वाली 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 12 अगस्त को संतरागाछी से चलने वाली 20822 संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 14 अगस्त को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 11 अगस्त को बिलासपुर से चलने वाली 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 13 अगस्त,2023 को पटना से चलने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 14 अगस्त तक भुवनेश्वर से चलने वाली 12880 भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 16 अगस्त,2023 को कुर्ला से चलने वाली 12879 कुर्ला भुवनेश्वर- एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 10 से 22 अगस्त तक गोंदिया एवं झारसुगुड़ा से चलने वाली 08861/08862 गोंदिया- झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर एवं झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी।

    देरी से चलने वाली गाड़ियां

    • 12 अगस्त को पूरी से चलने वाली 18477 पूरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस पूरी से चार घंटे देरी से रवाना होगी।
    • 12 अगस्त को राजेंद्रनगर से चलने वाली 13288 राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राजेंद्रनगर से चार घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Gold-Silver Price Update : सोना-चांदी खरीदारों के लिए राहत’ चांदी ₹9,209 लुढ़की, सोने की कीमतों में भी गिरावट

    June 19, 2026

    CG NEWS : एक ही हादसे में बुझ गए दो घरों के चिराग, बच्चों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर

    June 19, 2026

    छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष पद पर श्री संजय अग्रवाल की नियुक्ति

    June 19, 2026

    पीएम पोषण शक्ति योजना- मुख्य सचिव श्री विकासशील ने दिए निर्देश

    June 19, 2026

    CG NEWS : ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान का शुभारंभ, 23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

    June 19, 2026

    CG News : NEET 2026 अभ्यर्थियों के लिए रेलवे की बड़ी पहल, 10 ट्रेनों में जोड़े गए 40 अतिरिक्त जनरल कोच

    June 19, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    Gold-Silver Price Update : सोना-चांदी खरीदारों के लिए राहत’ चांदी ₹9,209 लुढ़की, सोने की कीमतों में भी गिरावट

    June 19, 2026

    CG NEWS : एक ही हादसे में बुझ गए दो घरों के चिराग, बच्चों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर

    June 19, 2026

    छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष पद पर श्री संजय अग्रवाल की नियुक्ति

    June 19, 2026

    पीएम पोषण शक्ति योजना- मुख्य सचिव श्री विकासशील ने दिए निर्देश

    June 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.