Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मानसून सत्र का आखिरी दिन भी हंगामेदार, लोकसभा सिर्फ 1 मिनट चली’ विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन

    August 13, 2026

    CG Crime News : बच्चियों को मिठाई का लालच देकर बुलाया, अश्लील हरकत के आरोप में पड़ोसी जेल भेजा गया

    August 13, 2026

    कोरबा में SECL कर्मी के बेटे की हत्या, नशे में विवाद के बाद पत्नी ने चाकू से किया वार

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 14
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 10 August 2023: साईं बाबा की कृपा से चमकने वाली है इन राशियों की किस्मत, धन प्राप्ति का बन रहा योग, खूब होगी कमाई
    Chhattisgarh

    Aaj Ka Rashifal 10 August 2023: साईं बाबा की कृपा से चमकने वाली है इन राशियों की किस्मत, धन प्राप्ति का बन रहा योग, खूब होगी कमाई

    News EditorBy News EditorAugust 10, 2023No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज अधिक श्रावण कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है। आज दोपहर बाद 3 बजकर 10 तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 1 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 4 बजकर 39 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 5 बजकर 7 मिनट तक स्वर्ग लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 अगस्त का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि

    आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। आपको भाग्य का सहयोग मिलेगा। आपके सभी काम अच्छी तरह पूरे होंगे। आप किसी क्षेत्र में कुछ ऐसा करेंगे, जिससे आपको भरपूर मान-सम्मान मिलेगा। आप कहीं यात्रा पर जाएंगे जो आपके व्यापार के लिए काफी लाभदायक साबित होगा। साथ ही आपके लिए धन लाभ होने की संभावना बढ़ेगी। आप शाम के समय अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे और उनकी बातें सुनेंगे। उनकी जरूरतों को भी पूरा करने की अच्छी कोशिश करेंगे।

    • लकी रंग –  पीच
    • लकी नंबर – 2

    वृष राशि

    आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप अपनी मेहनत से अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको एक से ज्यादा माध्यमों से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। आपका व्यवसाय बढ़ेगा। वैवाहिक रिश्ते में सुधार की संभावना बढ़ेगी। संतान के करियर में अच्छे परिणाम सुनने को मिलेंगे। इस दौरान आपके कुछ खर्चे भी होंगे। ये खर्चे धार्मिक या किसी शुभ कार्य पर भी हो सकते हैं। कुछ खर्चे आपको न चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। परिवार में किसी को प्रशासनिक नौकरी मिलने की सम्भावना बन रही है। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

    • लकी रंग –  पीच
    • लकी नंबर – 2

    मिथुन राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने निजी जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करेंगे। आपका मन आज धार्मिक क्रिया कलापों में रहेगा। आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका अपने काम पर विश्वास बढ़ेगा और आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके काम की वजह से बॉस का भरोसा आप पर बढ़ेगा। आपको आर्थिक लाभ के साथ कुछ अन्य लाभ भी होने के योग हैं।

    • लकी रंग –  मैरून
    • लकी नंबर – 5

    कर्क राशि

    आज आपका दिन लकी रहेगा। आप उन योजनाओं पर काम करेंगे जो आपकी व्यापार को बढ़ाने में कारगर सिद्ध होंगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी। इस दौरान किसी तरह का बड़ा निवेश करने से आपको बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन की स्थिति आज सामान्य होगी। आप अपने माता-पिता के साथ किसी दर्शनीय स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। इस राशि के लोगों को सरकारी क्षेत्र से लाभ के योग बने हुए है। आपके अपने निजी प्रयासों से धन लाभ होगा।

    • लकी रंग –  पर्पल
    • लकी नंबर – 8

    सिंह राशि

    आज आप अच्छा समय बिताएंगे। आप अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर कार्यक्षेत्र में बहुत कुछ प्राप्त कर सकते हैं। अपना शत प्रतिशत योगदान देने की कोशिश करेंगे जिससे आपका करियर मजबूत होगा। आपकी शिक्षा में उत्तम परिणाम मिलने के योग है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। एक दूसरे के प्रति मधुर भावना का विकास होगा। साथ में कहीं घूमने जाएंगे। ट्रांसपोर्ट का व्यापार कर रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।

    • लकी रंग –  गोल्डन
    • लकी नंबर – 3

    कन्या राशि

    आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।  आप अपने व्यापार में नई प्रगति करेंगे। कोई नई डील करने के पहले अच्छी तरह देख समझ लें। यदि आप सरकारी जॉब में हैं, तो आपको सरकारी मकान मिल सकता है। जिससे आपकी रहने की समस्या दूर होगी। अचानक धन प्राप्ति की संभावना बनेगी। आमदनी बढ़ाने के लिए आप प्रयासरत रहेंगे। आप अपने स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति सावधानी बरतें। आपका दांपत्य जीवन खूबसूरती से बीतेगा। जो जातक उच्च शिक्षा के लिए दूसरे देश जाना चाहते हैं उन्हें अच्छी सफलता मिलने के योग है।

    • लकी रंग – गुलाबी
    • लकी नंबर – 4

    तुला राशि

    आपका दिन उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपको आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। जिससे आप बहुत खुश होंगे। अपनी तैयारी पर फोकस करेंगे। आपकी आमदनी इस दौरान बढ़िया रहेगी। साथ ही आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। आपके पारिवारिक जीवन में आपसी प्रेम बना रहेगा। व्यापारियों को अपने व्यापार को बढ़ाने का मौका मिलेगा। लेकिन आज आप पर काम का प्रेशर बना रहेगा। परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अच्छे परिणाम मिलने के योग है।

    • लकी रंग –  सफेद
    • लकी नंबर – 9

    वृश्चिक राशि

    आज का दिन आपके के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। बिजनेस में आज आपको उत्तम सफलता मिलेगी। संतान की ओर से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इसपर आपको गर्व महसूस होगा। छात्रों को मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आपका पढ़ाई में मन लगेगा। नौकरी बदलना चाहते हैं तो समय अनुकूल है।  कोई बात आपके माइन्ड में चलती रहेगी। जीवनसाथी आज आपसे अपने मन-पसंद ड्रेस की डिमांड कर सकते हैं।

    • लकी रंग –  मैरून
    • लकी नंबर – 7

    धनु राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई अच्छी खबर मिलने के योग बने हुए है। यह आपके व्यापार से रिलेटेड भी हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपके कलीग्स भी आपकी सहायता करेंगे। आपकी सैलरी बढ़ सकती है। आप अपने बेवजह के खर्चों पर काबू रखें, नहीं तो आपका बजट बिगड़ सकता है। आपको किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। आप इस दौरान संतान के करियर को लेकर सतर्क रहेंगे। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा, किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जाएंगे।

    • लकी रंग –  पीच
    • लकी नंबर – 2

    मकर राशि

    आपके लिए आज का दिन रोज से बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे अवसर मिलेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। ऑफिस में आपका दिन शानदार रहने वाला है। अपने घर में रेनोवेशन का कार्य कराएंगे, जिसका असर आप की आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। अचानक कहीं से धन लाभ के योग भी बने हुए है। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बना सकते हैं। आपको स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

    • लकी रंग –  सफेद
    • लकी नंबर – 3

    कुंभ राशि

    आपके लिए नई उन्नति के रास्ते खुलेंगे। कुछ नए व्यापारिक समझौते हो सकते हैं। नए लोगों से आपकी मुलाकात आपके व्यापार को बढ़ाने में सहायक होगी। परंतु कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। लेकिन आप अपनी सूझ-बूझ से समस्याओं का समाधान निकालने में सफल हो जाएंगे। परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे सबका अच्छा सहयोग मिलेगा, आप सुकून महसूस कर सकते हैं। आपको नौकरी में उत्तम परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।  सेहत संबंधी समस्याओं से आज आपको राहत मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशिया आएंगे। लवमेट्स के लिए दिन यादगार रहने वाला है।

    • लकी रंग –  पीला
    • लकी नंबर – 9

    मीन राशि

    आज आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी। आप अपने कार्यों को आज समय से पूरा करके ख़ुशी महसूस करेंगे। नौकरी में अनुकूल परिणाम मिलने के आसार हैं।  आप अपनी मेहनत के लिए जाने जाएंगे। पदोन्नति के योग भी बने हुए हैं। व्यापार के सिलसिले में आज कोई यात्रा होगी। इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समझदारी से आप पारिवारिक दायित्वों को निभाएंगे। किसी बिर्थ-डे पार्टी में जाएंगे। वहां समय बिताकर आपको आनंद की प्राप्ति होगी।

    • लकी रंग –  ब्लू
    • लकी नंबर – 4
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    मानसून सत्र का आखिरी दिन भी हंगामेदार, लोकसभा सिर्फ 1 मिनट चली’ विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन

    August 13, 2026

    CG Crime News : बच्चियों को मिठाई का लालच देकर बुलाया, अश्लील हरकत के आरोप में पड़ोसी जेल भेजा गया

    August 13, 2026

    कोरबा में SECL कर्मी के बेटे की हत्या, नशे में विवाद के बाद पत्नी ने चाकू से किया वार

    August 13, 2026

    SECL की जनसुनवाई पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रद्द करने की मांग के साथ किया विरोध

    August 13, 2026

    CG NEWS : 50 आवारा मवेशियों के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे ग्रामीण, बोले- फसल बर्बाद हुई तो अब साहब के दरवाजे बांधेंगे

    August 13, 2026

    रायपुर के बाद अब दुर्ग या बिलासपुर की बारी’ 15 अगस्त को CM Sai’ कर सकते हैं कमिश्नरेट सिस्टम का ऐलान

    August 13, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    मानसून सत्र का आखिरी दिन भी हंगामेदार, लोकसभा सिर्फ 1 मिनट चली’ विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन

    August 13, 2026

    CG Crime News : बच्चियों को मिठाई का लालच देकर बुलाया, अश्लील हरकत के आरोप में पड़ोसी जेल भेजा गया

    August 13, 2026

    कोरबा में SECL कर्मी के बेटे की हत्या, नशे में विवाद के बाद पत्नी ने चाकू से किया वार

    August 13, 2026

    SECL की जनसुनवाई पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रद्द करने की मांग के साथ किया विरोध

    August 13, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.