Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS :CG News: अच्छे आचरण वाले कैदियों को जेल से बाहर काम करने का मौका, 2 अक्टूबर से नई व्यवस्था

    August 24, 2026

    CG Weather Today: कोरबा में भारी बारिश की चेतावनी, आज गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

    August 24, 2026

    CG Crime News : खूनी वारदात, अलग-अलग चाकूबाजी में दो युवकों ने गंवाई जान

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » छत्तीसगढ़ में आज बारिश के आसार:सरगुजा और बिलासपुर संभाग में बरसेंगी राहत की फुहारें, आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ में आज बारिश के आसार:सरगुजा और बिलासपुर संभाग में बरसेंगी राहत की फुहारें, आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना

    News EditorBy News EditorAugust 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ में सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कई जिलों में आज बारिश के आसार हैं। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश पर ब्रेक लग गया था। मगर आने वाले दिनों में मानसून की एक्टिविटी बढ़ेगी। जिसके बाद रायपुर संभाग के बलौदाबाजार और महासमुंद जिले में भी बारिश हो सकती है।

    बारिश का मुख्य क्षेत्र सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में बना रहेगा। मौसम विभाग ने 1-2 स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी है। वहीं कुछ जगहों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है।

    बस्तर में भी हलचल बढ़ने की संभावना

    मौसम विशेषज्ञ HP चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका के पूर्वी छोर बंगाल की खाड़ी की तरफ जाने की संभावना है, इसलिए मानसून की एक्टिविटी थोड़ी बढ़ सकती है। पहले सरगुजा संभाग और फिर धीरे-धीरे बस्तर संभाग की ओर मानसूनी हलचल बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 1 जून से 12 अगस्त तक 629.2 मिलीमीटर औसत बारिश हुई है।

    गर्मी से लोग परेशान

    पिछले 2 दिनों की बात की जाए तो प्रदेश के कई जिलों में बारिश नहीं हुई है। रायपुर में तो पिछले 2 दिनों से मौसम एक दम साफ रहा है। शनिवार को तो तेज धूप के साथ उमस वाली गर्मी भी थी। जिससे लोग परेशान होते रहे, यही हाल दुर्ग और बिलासपुर में भी रहा।

    अब जिलेवार मौसम का अनुमान जानिए
    सरगुजा – शनिवार को मौसम साफ रहा, रविवार को एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
    जशपुर – जिले में शनिवार को बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। आज यहां कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
    कोरिया – जिले में हल्की बारिश के आसार है, शनिवार को भी कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। आज एक दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
    सूरजपुर – यहां भी एक दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार है।
    बलरामपुर – जिले में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक दो दिनों में अच्छी बारिश हो सकती है।
    बिलासपुर – शनिवार को मौसम शुष्क रहा। मगर रविवार को यहां बादल छाए रहेंगे, कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

    कांकेर- यहां बीते 4 दिन से बारिश नही हुई है। बहुत उमस और गर्मी से लोग परेशान हैं। आने वाले दिनों में बारिश की उम्मीद की जा रही है।
    कोरबा – बीते दो दिनों में कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। मौसम खुला है, लेकिन आज हल्की बारिश की संभावना है।
    सारंगढ़ -बिलाईगढ़– बिलाईगढ़ क्षेत्र में बारिश नहीं होने के कारण उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। आज बारिश की संभावना जताई गई है।
    रायपुर – शनिवार को सुबह से धूप रही, शाम को हल्के बादल छाए रहे। रविवार को भी जिले में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं।
    महासमुंद – कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS :CG News: अच्छे आचरण वाले कैदियों को जेल से बाहर काम करने का मौका, 2 अक्टूबर से नई व्यवस्था

    August 24, 2026

    CG Weather Today: कोरबा में भारी बारिश की चेतावनी, आज गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

    August 24, 2026

    CG Crime News : खूनी वारदात, अलग-अलग चाकूबाजी में दो युवकों ने गंवाई जान

    August 24, 2026

    VIDEO: महामाया मंदिर के गेट पर दो पक्षों में जमकर विवाद, एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    August 24, 2026

    CG Weather Today: रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज बरसेंगे बादल, आकाशीय बिजली का भी अलर्ट

    August 24, 2026

    BREAKING NEWS : नागपुर में जहरीली गैस का रिसाव, 40 लोग प्रभावित’ सुरक्षा के लिए 150 घरों से लोगों को निकाला गया

    August 24, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG NEWS :CG News: अच्छे आचरण वाले कैदियों को जेल से बाहर काम करने का मौका, 2 अक्टूबर से नई व्यवस्था

    August 24, 2026

    CG Weather Today: कोरबा में भारी बारिश की चेतावनी, आज गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

    August 24, 2026

    CG Crime News : खूनी वारदात, अलग-अलग चाकूबाजी में दो युवकों ने गंवाई जान

    August 24, 2026

    VIDEO: महामाया मंदिर के गेट पर दो पक्षों में जमकर विवाद, एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    August 24, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.