कोरबा कलेक्टर सौरभ कुमार ने आम नों की समस्या के निराकरण हेतु अनूठी पहल की शुरुआत की है। जन चौपाल में अब वो सार्वजनिक तौर पर फरियादियों से मुखातिब होंगे। इसके लिए कार्यालय के बाहर बरामदे में जन चौपाल लगाने की तैयारी कर ली गई है। कलेक्टर सौरभ कुमार अपने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ कलेक्टर कार्यालय के सामने बरामदे में जन चौपाल लेने जा रहे हैं। जिले के पहले कलेक्टर होंगे जो खुले में आम जनता से भेंट मुलाका कर लोगों से मिलकर उनके शिकायत का निराकरण करेंगे। वही मीडिया कवरेज करने से लेकर आम जनता से भेंट मुलाकात सार्वजनिक होने जा रहा है। वही कलेक्टर सौरभ कुमार के सार्वजनिक जन चौपाल करने की सोच काफी प्रशंसनीय है। जिले में अपनी बातों को पहुंचाने के लिए सार्वजनिक रूप से अपने बातों को आम जनता के बीच साझा करेंगे। लोगों की समस्याओं का निराकरण करते हुए दिखाई देंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




