Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मानसून सत्र का आखिरी दिन भी हंगामेदार, लोकसभा सिर्फ 1 मिनट चली’ विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन

    August 13, 2026

    CG Crime News : बच्चियों को मिठाई का लालच देकर बुलाया, अश्लील हरकत के आरोप में पड़ोसी जेल भेजा गया

    August 13, 2026

    कोरबा में SECL कर्मी के बेटे की हत्या, नशे में विवाद के बाद पत्नी ने चाकू से किया वार

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 14
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj ka Rashifal, 22 August 2023: आज का मंगलवार इन 5 राशियों के लिए रहेगा बहुत खास
    Chhattisgarh

    Aaj ka Rashifal, 22 August 2023: आज का मंगलवार इन 5 राशियों के लिए रहेगा बहुत खास

    News EditorBy News EditorAugust 22, 2023No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज श्रावण शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज देर रात 3 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 17 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 8 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आज भगवान कल्कि की जयंती मनायी जाएगी। साथ ही साथ आज मंगला गौरी का व्रत भी किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 अगस्त का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि-

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं को तलाश करने की कोशिश करेंगे। किसी काम के लिए कई दिनों से की जा रही मेहनत का फल आज आपको मिलेगा। आपको अपने बच्चों से काम में सपोर्ट मिलेगा। संगीत से जुड़े लोगों को किसी अच्छे प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। जीवनसाथी से उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 3

    वृष राशि- 

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए नए सिरे से शुरुआत करेंगे। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उन्हें आज कोई अवॉर्ड मिल सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 9

    मिथुन राशि- 

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक धन लाभ कराएंगी। आपको समाज के कुछ अच्छे लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप किसी सरकारी संस्था के काम में अपना सहयोग दे सकते हैं। आपको उस काम के लिए सम्मानित किया जाएगा। किसी घरेलू काम के लिए आप पूरे परिवार के साथ मिलकर बातचीत कर सकते हैं। सब लोग आपकी बातों से सहमत भी होंगे। ऑफिस में आपके साथ सब कुछ अच्छा रहेगा। जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 7

    कर्क राशि- 

    आज आपका दिन सामान्य बना रहेगा। अगर आप कोई बड़ी बिजनेस डील करने जा रहे हैं,तो आपको बहुत ही सोच-समझकर फैसले करने की जरूरत है। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद जरूर लेनी चाहिए। आज आपको किसी सरकारी काम को पूरा करने में कुछ वक्त लग सकता है। जो छात्र किसी बड़े कॉलेज में दाखिला लेने के लिए फॉर्म भर रहे हैं, उन्हें मन-मुताबिक परिणाम के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज बच्चे आपसे खिलौने खरीदने के लिए कह सकते हैं।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 6

    सिंह राशि-

    आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। दोस्तों के साथ आज कहीं घूमने जाने का अवसर मिलेगा। विदेश से नौकरी के लिए आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। जो छात्र विज्ञान में रुचि रखते हैं, आज उनका दिन अच्छा रहेगा। आपको परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। आपको किसी प्रोजेक्ट के लिए किसी बड़े आदमी से मदद मिलेगी। हर तरह से स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। आपके साथ सब अच्छा होगा । लवमेट्स घूमने का प्लान बनाएंगे।

    • शुभ रंग- मैहरुन
    • शुभ अंक- 1

    कन्या राशि-

    आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। आज आपकी विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब लगाने से पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी। साथ ही आपको खूब मान-सम्मान भी मिलेगा। कुछ नए लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। छात्र आज अपनी पढ़ाई को लेकर बहुत ही उत्साहित रहेंगे। करियर को बेहतर बनाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 1

    तुला राशि- 

    आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर होंगे। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। संतान को सफलता मिलने से घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। बिजनेस में आज आपको अच्छा लाभ मिलेगा। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो बड़े भाई-बहनों की मदद से आपको नौकरी मिल सकती है। आज आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। लवमेट्स एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करें, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 4

    वृश्चिक राशि- 

    आज का दिन आपके लिए फेबरेबल रहेगा। जो छात्र घर से दूर रहकर किसी कॉंम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं, उनका दिन बेहतर गुजरेगा। आपको शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है। आज आपको अचानक धन लाभ होगा। अचानक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न हो जाएगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी आपके कार्यों में मदद मिलेगी। आज आप परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 2

    धनु राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज किसी दोस्त से बात-बात में ही आपको कोई अच्छा काम मिल सकता है। आज आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, बच्चों को भी साथ में ले जाएंगे। कई दिनों से रुका हुआ कोई प्रशासनिक कार्य आज किसी बड़े अधिकारी की मदद से पूरा हो जाएगा। महिलाओं के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है। आज आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 3

    मकर राशि- 

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको उचित समय की पहचान करनी होगी। सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है। परिवार में भी स्थिति ठीक बनी रहेगी। बच्चों की किसी जरूरत को पूरा करने के लिए आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। आपका दोस्त आपको कोई काम करने के लिए कह सकता है। प्राइवेट नौकरी करनेको ऑफिस के किसी काम के लिए आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपकी रूचि अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगी।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 6

    कुंभ राशि- 

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको अपने हर काम को तय समय में बांटकर करने की जरूरत है। समयसीमा को ध्यान में रखकर काम करने से चीज़ें अच्छे से पूरी होगी और आप खुद पर भी ध्यान दे पाएंगे। घर का माहौल ठीक बना रहेगा। घर में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे। आपकी सकारात्मक सोच लोगों को काफी पसंद आएगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

    • शुभ रंग- केसरिया
    • शुभ अंक- 5

    मीन राशि-

    आज आपको जीवन में कुछ खास मौके मिल सकते हैं। आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्तर पर आप मजबूत बने रहेंगे। आपकी कोई व्यवसायिक परियोजना पूरी हो सकती है। आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनका काम आज अच्छा रहेगा। पिता की मदद से आपके सारे कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे आपसी ताल-मेल बढ़ेगा।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 4
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    मानसून सत्र का आखिरी दिन भी हंगामेदार, लोकसभा सिर्फ 1 मिनट चली’ विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन

    August 13, 2026

    CG Crime News : बच्चियों को मिठाई का लालच देकर बुलाया, अश्लील हरकत के आरोप में पड़ोसी जेल भेजा गया

    August 13, 2026

    कोरबा में SECL कर्मी के बेटे की हत्या, नशे में विवाद के बाद पत्नी ने चाकू से किया वार

    August 13, 2026

    SECL की जनसुनवाई पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रद्द करने की मांग के साथ किया विरोध

    August 13, 2026

    CG NEWS : 50 आवारा मवेशियों के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे ग्रामीण, बोले- फसल बर्बाद हुई तो अब साहब के दरवाजे बांधेंगे

    August 13, 2026

    रायपुर के बाद अब दुर्ग या बिलासपुर की बारी’ 15 अगस्त को CM Sai’ कर सकते हैं कमिश्नरेट सिस्टम का ऐलान

    August 13, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    मानसून सत्र का आखिरी दिन भी हंगामेदार, लोकसभा सिर्फ 1 मिनट चली’ विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन

    August 13, 2026

    CG Crime News : बच्चियों को मिठाई का लालच देकर बुलाया, अश्लील हरकत के आरोप में पड़ोसी जेल भेजा गया

    August 13, 2026

    कोरबा में SECL कर्मी के बेटे की हत्या, नशे में विवाद के बाद पत्नी ने चाकू से किया वार

    August 13, 2026

    SECL की जनसुनवाई पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रद्द करने की मांग के साथ किया विरोध

    August 13, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.