Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : सड़क की खराबी पर सवाल सुनते ही भड़के नगर पंचायत अध्यक्ष, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

    August 21, 2026

    खनन प्रभावित वन भूमि के पुनरुद्धार में वैज्ञानिक वानिकी को सर्वोच्च प्राथमिकता : वन मंत्री श्री केदार कश्यप

    August 21, 2026

    मानव-हाथी द्वंद्व कम करने में हाथी मित्र दल की भूमिका महत्वपूर्ण: वन मंत्री श्री केदार कश्यप

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 21
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 23August 2023: इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा लाभदायक, धन-संपत्ति में होगा इजाफा, हर काम होगा सफल
    Chhattisgarh

    Aaj Ka Rashifal 23August 2023: इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा लाभदायक, धन-संपत्ति में होगा इजाफा, हर काम होगा सफल

    News EditorBy News EditorAugust 23, 2023No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज श्रावण शुक्ल की सप्तमी तिथि और बुधवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज देर रात 3 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 44 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 8 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आज गोस्वामी तुलसीदास जी की जंयती है। वहीं आज बुध भी वक्री होंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 अगस्त का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि- आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। इस राशि के लोगों को आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। छात्र आज कोई कंप्यूटर कोर्स ज्वॉइन करने का मन बनाएंगे। ऑफिस कार्य के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आज सीनियर आपको कोई उपहार दें सकते हैं। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी से किया कोई वादा आज पूरा करेंगे।
    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 6

    वृष राशि- आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। जीवनसाथी की राय लेने से बिजनेस में किसी बड़ी कंपनी से डील फाइनल होगी। किसी अच्छे कॉलेज से लेक्चरार के लिए ऑफर आ सकता है। लॉ के स्टूडेंट्स आज आगे की पढ़ाई करने के लिए फार्म भरेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से, आपके सारे कार्यों में सफलता जरूर मिलेगी। अपने बच्चों को मामूली बात पर डांटने के बजाय उनको समझाने का प्रयास करें।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 8

    मिथुन राशि- आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। अगर आज नए बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है, तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अगर किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहें है तो किसी अनुभवी से सलाह आवश्य ले लें छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। जल्द ही सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 7

    कर्क राशि- आज आपका दिन खास रहेगा। आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जो आपको बिजनेस में लाभ कराएगा। आज जीवनसाथी के साथ घर के जरूरी कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ पार्क जाएंगे जहां बच्चे आइसक्रीम का आनंद उठाएंगे। इस राशि के अविवाहितों को आज विवाह के लिए प्रस्ताव आ सकता है। लवमेट के साथ लॉग ड्राइव पर जाने की प्लानिंग बन सकती है।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 2

    सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। किसी काम को करने में आज आपके सामने कई चुनौतियां आएंगी, जिसे आप धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। आज समाज में आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस राशि के लोगों को आज के दिन इलेक्ट्रॉनिक से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। आज आपके घर कोई खास मेहमान आयेंगे, घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। लवमेट्स के बीच चल रही अनबन आज समाप्त होगी।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 1

    कन्या राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाएंगे। आज घर पर परिवार सहित अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है तो आज उनके लिए दिन बेहतरीन है। जीवनसाथी के साथ कहीं हिल स्टेशन घूमने का प्लान बन सकता है । अविवाहित जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

    • शुभ रंग-नीला
    • शुभ अंक- 3

    तुला राशि- आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में आपको फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। इस राशि के लोग आज अपने जीवनसाथी के साथ किसी विदेश यात्रा का प्लान कर सकते हैं। आज किसी बचपन के दोस्त से आपकी मुलाकात होगी। वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है, किसी केस का फैसला उनके पक्ष में आएगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 2

    वृश्चिक राशि- आज आपका दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आज एक-एक करके सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति में आज सुधार आएगा। जीवनसाथी के प्रति सकारत्मक विचार रिश्ते में और मधुरता लाएगा। दोस्तों के साथ कही घूमने का प्लान बनाएंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 9

    धनु राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज ऑफिस की तरफ से आप कोई बिजनेस मीटिंग के लिए जा सकते हैं। साथ ही दोस्तों के साथ आज आप खूब एन्जॉय करेंगे। इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है, आज कहीं अच्छी जगह निवेश कर सकते हैं, जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। इस राशि के लवमेट्स आज अपनेरिश्ते की बात घर पर करेंगे हो सकता है कि जल्द ही शादी पक्की भी हो जाएं। जमीन-जायदाद से जुड़े फैसले आज आपके पक्ष में आएगा।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 5

    मकर राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। आपको अपने कार्यों को करते वक्त सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि जल्दी मे काम निपटाने के चक्कर में आपसे गलतियां हो सकती हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचे। अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रानिक सामान का बिजनेस करते है, आज उन्हें धनलाभ होगा।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 3

    कुंभ राशि- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज उन चीजों को महत्व देंगे जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। आज आप शहर के किसी बड़े मॉल में फूड कॉर्नर ओपन करने का भी विचार कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने के लिए प्लान बना सकते हैं। अचानक धन लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 5

    मीन राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के बिजनेसमैन अपने जरूरी कागजों को संभालकर रखें साथ ही कागजी कार्यवाही में सावधानी रखें। कानूनी मामले में आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने का मन बनाएंगे।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 4
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : सड़क की खराबी पर सवाल सुनते ही भड़के नगर पंचायत अध्यक्ष, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

    August 21, 2026

    खनन प्रभावित वन भूमि के पुनरुद्धार में वैज्ञानिक वानिकी को सर्वोच्च प्राथमिकता : वन मंत्री श्री केदार कश्यप

    August 21, 2026

    मानव-हाथी द्वंद्व कम करने में हाथी मित्र दल की भूमिका महत्वपूर्ण: वन मंत्री श्री केदार कश्यप

    August 21, 2026

    CG NEWS : फंदे पर मिली महिला को मृत समझकर पुलिस ने लगाया ताला, 2 घंटे बाद खुला पूरा राज

    August 21, 2026

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु दावाआपत्ति आमंत्रित

    August 21, 2026

    दशगात्र कार्यक्रम में भोजन के बाद अस्वस्थ हुए सभी लोगों की स्थिति सामान्य, अस्पताल से डिस्चार्ज

    August 21, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG News : सड़क की खराबी पर सवाल सुनते ही भड़के नगर पंचायत अध्यक्ष, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

    August 21, 2026

    खनन प्रभावित वन भूमि के पुनरुद्धार में वैज्ञानिक वानिकी को सर्वोच्च प्राथमिकता : वन मंत्री श्री केदार कश्यप

    August 21, 2026

    मानव-हाथी द्वंद्व कम करने में हाथी मित्र दल की भूमिका महत्वपूर्ण: वन मंत्री श्री केदार कश्यप

    August 21, 2026

    CG NEWS : फंदे पर मिली महिला को मृत समझकर पुलिस ने लगाया ताला, 2 घंटे बाद खुला पूरा राज

    August 21, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.