भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद भारत सरकारकी क्षेत्रीय संस्था उष्ण कटिबंधीय वन अनुसंधान जबलपुर द्वारा अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय परिसर में बांस के पौधे का वृहद वृक्षारोपण किया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य ए डी एन बाजपेई ने बांस के पौधे का रोपण किया। तत्पश्चात आईसीएफआरई -टी एफ आर आई के निदेशक डॉक्टर नितिन कुलकर्णी और डॉक्टर फातिमा शिरीन विभागाध्यक्ष ने ऑनलाइन माध्यम से बांस के पौधे का हमारे जीवन में क्या महत्व है इस पर प्रकाश डाला ।पूरा वृक्षारोपण संस्थान के वैज्ञानिक डॉक्टर कौशल त्रिपाठी के मार्गदर्शन किया गया इस कार्य में उनके सहयोगी मुकेश सोनकर रहे परिसर में मुख्य रूप से बेबुसा बालकोआ , बंबूसा तुलदा, मेलोकन्ना बंबू सोईडस, थारस्टेचिस ओलिवरी, डेड्रो क्लामस, हेमिल्टन, बेंबुसा वल्ग रिस, बेमबुसा नूतन, प्रजाति के बांस लगाए गए इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा एच एस होता, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ मनोज सिन्हा, डॉ शुमोना भट्टाचार्य, डॉ गौरव साहू, डॉ यशवंत पटेल, डॉ सौमित्र तिवारी, रेवा कुलश्रेष्ठ , हैरी जॉर्ज,मोनिका पाठक सहित विश्व विद्यालय के अधिकारी, प्राध्यापक, अतिथि शिक्षक कर्मचारी और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक विनोद कौशिक बी डी चंद्राकर उपस्थित थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




