Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में खदान के पास खेत में धंसी जमीन, बारिश के बीच ग्रामीणों में दहशत

    August 21, 2026

    CG News : पुलिस की चूक से मचा हड़कंप’ मृत समझकर बंद किया कमरा, 2 घंटे बाद महिला की चल रही थी सांसें

    August 21, 2026

    CG NEWS : मोबाइल में व्यस्त थे मासूम, तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत; गांव में पसरा मातम

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 21
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » शिक्षा विभाग की पहल:पहली बार सरकारी स्कूलों में अब होंगे मंथली टेस्ट, प्रयोग शुरू होगा रायपुर से
    Chhattisgarh

    शिक्षा विभाग की पहल:पहली बार सरकारी स्कूलों में अब होंगे मंथली टेस्ट, प्रयोग शुरू होगा रायपुर से

    News EditorBy News EditorAugust 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग दसवीं और बारहवीं बोर्ड के नतीजे सुधारने के लिए सरकारी स्कूलों में मंथली टेस्ट (हर माह टेस्ट) शुरू करने जा रहा है। अभी स्कूलों में वीकली टेस्ट होते हैं। इनमें से एक वीकली टेस्ट खत्म कर उसकी जगह मंथली टेस्ट होगा। यह पूरे एक माह पढ़ाए गए कोर्स पर लिया जाएगा। रायपुर जिले में हिंदी और अंग्रेजी मीडियम को मिलाकर सरकारी स्कूलों में दसवीं और बारहवीं में 50 हजार बच्चे हैं। इसीलिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसकी शुरूआत रायपुर से होगी।

    मंथली टेस्ट के पर्चे बोर्ड की कक्षाओं के लिए पूरे जिले में एक जैसे बनाए गए हैं, ताकि शहरों से गांवों तक स्कूलों में बच्चों के स्तर का पता चले। इससे यह भी स्पष्ट होगा कि अलग-अलग इलाकों में किस तरह के सुधार ही जरूरत है। रायपुर के सरकारी स्कूलों में दसवीं और बारहवीं का पहला मंथली टेस्ट अगले कुछ दिन में ले लिया जाएगा और नतीजे जारी हो जाएंगे। ​हिंदी मीडियम स्कूलों के अलावा सरकारी इंग्लिश मीडियम में भी इसी तर्ज पर बच्चों का मूल्यांकन होगा। दरअसल छत्तीसगढ़ बोर्ड में पिछले कुछ वर्षों में अन्य जिलों की तुलना में रायपुर का रिजल्ट कमजोर रहा है, खासकर दसवीं के मामले में।

    वर्ष 2022 में दसवीं सीजी बोर्ड का रिजल्ट 74.23 था। तब रायपुर जिले का 67.96 प्रतिशत था। इसके अलावा बोर्ड की टॉप-10 लिस्ट में रायपुर जिले के छात्रों की संख्या भी कम थी। इसी वजह से पिछले साल वीकली टेस्ट शुरू किए गए थे। इसका थोड़ा लाभ हुआ और 2023 में दसवीं का रिजल्ट 75.05 आया। इस बार भी रायपुर​ जिले का रिजल्ट इस औसत से कम था। हालांकि, टॉप-10 मेरिट लिस्ट में छात्रों की संख्या बढ़ी है। इसलिए कई तरह के सर्वे के बाद शिक्षा विभाग ने तय किया कि सरकारी स्कूलों में मंथली टेस्ट होने चाहिए। पायल प्रोजेक्ट के रूप में यह रायपुर से ही शुरू किया जा रहा है।

    पूरे जिले के स्कूलों के लिए बनेंगे एक जैसे प्रश्नपत्र

    अफसरों का कहना है कि वीकली टेस्ट सभी कक्षाओं के लिए चलते रहेंगे। जहां तक मंथली टेस्ट के पेपर का सवाल है, यह जिला स्तर पर तैया किए जा रहे हैं। मंथली टेस्ट से यह पता चलेगा कि छात्र ने एक माह में जितनी पढ़ाई की, उसमें कितना समझ पाया है। अलग-अलग विषयों में उसका प्रदर्शन कैसा है। हालांकि इसे लेकर शिक्षकों के एक वर्ग का कहना है कि बार-बार टेस्ट लेने से रूटीन की पढ़ाई भी प्रभावित हो सकती है। गाैरतलब है कि रायपुर जिले से हर साल करीब 50 हजार से अधिक छात्र सीजी बोर्ड परीक्षा में शामिल होते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा में खदान के पास खेत में धंसी जमीन, बारिश के बीच ग्रामीणों में दहशत

    August 21, 2026

    CG News : पुलिस की चूक से मचा हड़कंप’ मृत समझकर बंद किया कमरा, 2 घंटे बाद महिला की चल रही थी सांसें

    August 21, 2026

    CG NEWS : मोबाइल में व्यस्त थे मासूम, तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत; गांव में पसरा मातम

    August 21, 2026

    CG IFS Transfer : कई वन अधिकारियों की नई पदस्थापना, शासन ने जारी किया आदेश

    August 21, 2026

    Amit Shah’ समेत अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR

    August 21, 2026

    Mahtari Vandan Yojana’ में सामने आई गड़बड़ी, सरकारी कर्मचारियों के परिवारों पर कार्रवाई की तैयारी

    August 21, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    कोरबा में खदान के पास खेत में धंसी जमीन, बारिश के बीच ग्रामीणों में दहशत

    August 21, 2026

    CG News : पुलिस की चूक से मचा हड़कंप’ मृत समझकर बंद किया कमरा, 2 घंटे बाद महिला की चल रही थी सांसें

    August 21, 2026

    CG NEWS : मोबाइल में व्यस्त थे मासूम, तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत; गांव में पसरा मातम

    August 21, 2026

    CG IFS Transfer : कई वन अधिकारियों की नई पदस्थापना, शासन ने जारी किया आदेश

    August 21, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.