Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG BREAKING : रामगोपाल अग्रवाल के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय की दबिश, जांच से मचा हड़कंप

    August 20, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर वार’ नए को-ऑर्डिनेशन सेंटर की तैयारी, IG प्रशांत अग्रवाल और DIG जायसवाल की अहम भूमिका

    August 20, 2026

    * कोतवाली जांजगीर पुलिस की जुआ फड़ में रेड कार्यवाही

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » फेसबुक फ्रेंड बनकर युवती से 2 लाख की ठगी:UK से गिफ्ट भेजने का दिया झांसा, कोरियर और कस्टम चार्ज के बहाने वसूले पैसे
    Chhattisgarh

    फेसबुक फ्रेंड बनकर युवती से 2 लाख की ठगी:UK से गिफ्ट भेजने का दिया झांसा, कोरियर और कस्टम चार्ज के बहाने वसूले पैसे

    News EditorBy News EditorSeptember 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर में एक युवती फेसबुक फ्रेंड के चक्कर में पड़कर दो लाख रुपए ठगी की शिकार हो गई। पीड़ित को UK से महंगी गिफ्ट भेजने का झांसा दिया। फिर ठग गिरोह का सदस्य अपने आप को कोरियर कंपनी का कर्मचारी बताकर कस्टम ड्यूटी और अलग-अलग बहाने से दो लाख रुपए ट्रांसफर करा लिया।

    सीपत क्षेत्र में रहने वाली एक युवती की सोशल मीडिया में अनजान युवक से दोस्ती हो गई। दोनों आपस में बातचीत करते रहे। इस दौरान युवक ने उसे बताया कि वह UK में रहता है और उसके नाम पर गिफ्ट भेजने वाला है। उसने युवती को झांसा देकर उसका एड्रेस और मोबाइल नंबर ले लिया।

    अनजान नंबर से आया कॉल और पैसे ट्रांसफर करती रही युवती

    युवती के पास अनजान नंबर से वाट्सऐप पर कॉल आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह DHL कोरियर कंपनी का कर्मचारी है। युवती से कहा कि आपके नाम से विदेश से गिफ्ट आया है, जो कि मुंबई एयरपोर्ट में फंस गया है। उसे बिलासपुर लाने के लिए कोरियर चार्ज के साथ ही कस्टम चार्ज भी लगेगा।

    कथित कर्मचारी के कहने पर युवती ने पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद से वह अलग-अलग बहाने से पैसे की डिमांड करता रहा। करीब दो लाख रुपए देने के बाद भी वह और पैसे मांगने लगा। तब युवती को ठगी का अहसास हुआ। फिर उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया।

    सोशल मीडिया की दोस्ती से रहें सावधान- साइबर एक्सपर्ट

    • सोशल मीडिया पर अनजान मनभावक प्रोफाइल के झांसे में आने से बचें, सोच समझकर ही दोस्ती करें।
    • सोशल मीडिया पर बने अनजान दोस्तों को घर का पता, बैंक अकाउंट, निजी जानकारी ना दें।
    • सोशल मीडिया पर बने दोस्त से मिलने के लिए किसी भी प्राइवेट जगह पर ना जाएं, सार्वजनिक स्थान पर ही मिलें।
    • सोशल मीडिया पर बना दोस्त गिफ्ट भेज रहा है तो तुरंत विश्वास ना करें, गिफ्ट पाने के लिए कोरियर चार्ज, कस्टम टैक्स के नाम पर पैसे ना दें।
    • सोशल मीडिया पर बने दोस्त मिलने आ रहे हो तो सबसे पहले उनसे लाइव लोकेशन मांगे, इससे पता चल जाएगा कि ठग कहां हैं।
    • सोशल मीडिया के दोस्ती और प्यार के चक्कर में ना पड़ें, कई बार ऐसा करने के चक्कर में लोग धन के अलावा शारीरिक और मानसिक शोषण के भी शिकार हो जाते हैं।
    • सोशल मीडिया में दिखाई जाने वाली दुनिया और असल जिंदगी में होने वाली चीजों में बहुत अंतर होता है। सोशल मीडिया पर दिखाई जाने वाली चीजें हमेशा सौ फीसदी सही नहीं होती।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG BREAKING : रामगोपाल अग्रवाल के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय की दबिश, जांच से मचा हड़कंप

    August 20, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर वार’ नए को-ऑर्डिनेशन सेंटर की तैयारी, IG प्रशांत अग्रवाल और DIG जायसवाल की अहम भूमिका

    August 20, 2026

    * कोतवाली जांजगीर पुलिस की जुआ फड़ में रेड कार्यवाही

    August 20, 2026

    CG Accident : कवर्धा से पेंड्रा तक हादसों का सिलसिला, छह लोग प्रभावित’ तीन की मौत, तीन गंभीर

    August 20, 2026

    CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में कई जिलों में बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका

    August 20, 2026

    20 August 2026 Horoscope : इस राशि के जातक आज पैसे के मामले में रखें सावधानी

    August 20, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG BREAKING : रामगोपाल अग्रवाल के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय की दबिश, जांच से मचा हड़कंप

    August 20, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर वार’ नए को-ऑर्डिनेशन सेंटर की तैयारी, IG प्रशांत अग्रवाल और DIG जायसवाल की अहम भूमिका

    August 20, 2026

    * कोतवाली जांजगीर पुलिस की जुआ फड़ में रेड कार्यवाही

    August 20, 2026

    CG Accident : कवर्धा से पेंड्रा तक हादसों का सिलसिला, छह लोग प्रभावित’ तीन की मौत, तीन गंभीर

    August 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.