कोरबा. जिले में हाथियों का आतंक जारी है. इस बार एक दंतैल हाथी ने 2 महिला की जान ले ली. साथ ही 2 को गंभीर रूप से घायल कर दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास को लोगों ने घायलों को डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया.बता दें कि, कटघोरा वनमण्डल के चोटिया डंप एरिया में हाथियों का उत्पात जारी है. ऐसे में 2 महिलाओं की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, महिलाएं पुटु लेने गई थी. इसी दौरान दंतैल हांथी ने अपना शिकार बनाया. मृतक और घायल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. घटना में ननद-भाभी की मौत हुई है. वहीं भांजा और मृतक महिला का पति घायल हुआ है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




