Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : अभनपुर में विवाद गरमाया’ CMO को धमकी और गाली-गलौज का आरोप, नपा अध्यक्ष का VIDEO वायरल

    August 20, 2026

    Korba Elephant Terror: आधी रात बस्ती में घुसा लोनर हाथी, ग्रामीण के घर की दीवार ढहाई

    August 20, 2026

    लाइव वीडियो बनाने की शर्त पड़ी भारी, ब्लू वाटर में डूबा युवक’ Deputy CM Sao ने लिया संज्ञान

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » *विजय पथ पर निकला भाजपा का परिवर्तन रथ*
    Chhattisgarh

    *विजय पथ पर निकला भाजपा का परिवर्तन रथ*

    News EditorBy News EditorSeptember 14, 2023Updated:September 14, 2023No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जगदलपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में विजय के संकल्प के साथ आज बस्तर के दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी की आराधना और विशाल आम सभा के बाद भाजपा की परिवर्तन यात्रा के रथ को छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के प्रभारी ओम माथुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

     

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव के नेतृत्व में दंतेवाड़ा से आरंभ हुई परिवर्तन यात्रा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने अपने जोशीले भाषण में कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार झूठ की सरकार है, वादा खिलाफी करने वाली सरकार है, इस सरकार को उखाड़ फेंकिए। बस्तर को विकास की यात्रा में फिर से शामिल करना है। बस्तर की जनता कुर्सी में बैठाना जानती है तो उठाना भी जानती है। 5 साल से बस्तर का विकास ठप है बस्तर के 12 विधायक आदिवासी भाइयों बहनों को लूटने का काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं का अकाल है। टारगेट किलिंग चल रही है। बस्तर के लोगों को प्रधानमंत्री आवास से वंचित रखा गया है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा। यदि बस्तर के लोग बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधा, सड़क चाहते हैं तो यह सिर्फ भाजपा दे सकती है। 15 साल तक भाजपा ने बस्तर को वह सब दिया है। जो कांग्रेस 50 साल में नहीं दे सकी। हम गांव जाते हैं तो एक ही आवाज आती है कि इसी साल छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाएंगे और अगले साल लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे। श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनाना है तो नवंबर में कमल खिलाना है बस्तर की 12 की 12 सीट भाजपा की झोली में दें और कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार, अत्याचारी सरकार, झूठी सरकार से छुटकारा पाएं।

     

    भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार के 5 साल में सामने आए सारे घोटालों का उल्लेख करते हुए भूपेश बघेल सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2000 करोड़ रुपए का शराब घोटाला किया गया। 500 करोड़ कोयला में खा गए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए मोहन मरकाम ने विधानसभा में डीएमएफ घोटाले का आरोप लगाया। डॉ.रमन सिंह ने कहा कि सीधी बात करने आया हूं। आपके आशीर्वाद से डॉ. रमन तीन बार मुख्यमंत्री रहा है। यह आपका आशीर्वाद है। आपके साथ कंधे से कंधे मिलाकर विकास की कल्पना को साकार करने का काम किया है। बस्तर के कई मुद्दे थे। 2003 में मेरे मुख्यमंत्री बनने के पहले बस्तर की सबसे बड़ी समस्या थी नमक। नमक के बदले हमारे वनवासियों की कीमती वनोपजों को लूटा जाता था। नमक शोषण का औजार बन गया था। उससे मुक्ति दिलाने का काम भाजपा की सरकार ने किया। भारतीय जनता पार्टी ने निःशुल्क नमक दिया। नमक बस्तर के स्वाभिमान से जुड़ा है। आदिवासियों को कोदो, कुटकी पेज, पसिया के सहारे जीवन यापन करना पड़ता था। भूख से मौत होती थी। एक बड़ा निर्णय लिया। भाजपा की सरकार के मुखिया के नाते गरीबों को 1 रुपये किलो चावल दिया तो उससे बड़ी कोई बात हो सकती है क्या? बस्तर अंधेरे में डूब गया था। हमने उजाला फैलाने इंतजाम किया। फिर कभी बस्तर में अंधेरा नहीं होने दिया। छत्तीसगढ़ में पलायन को रोकने के लिए गरीबों के जीवन में परिवर्तन लाने हमने गरीब परिवारों को 1 रुपये किलो चावल देने की योजना शुरू की। तेंदूपत्ता तोड़ने वालों के प्रति कांग्रेस सरकार की संवेदना नहीं है। हमने 1280 करोड रुपए बोनस दिया है। भूपेश बघेल बोनस खा गए हैं हमने चरणपादुकाएं दीं तो हमारा मजाक उड़ाया गया था। अपने माता बहनों के पैरों की सुरक्षा के तेंदूपत्ता तोड़ने वालों के लिए चरण पादुका दी। वह योजना कांग्रेस सरकार ने बंद कर दी। तेंदूपत्ता तोड़ने वालों का अपमान किया। किसानों को 16 प्रतिशत ब्याज पर सहकारी बैंक से कर्ज लेना पड़ता था। उसे हटाकर बिना ब्याज के कर्ज देने की शुरुआत भाजपा सरकार ने की। भाजपा सरकार की उपलब्धि का चिंतन आपको करना पड़ेगा। चमचमाती सड़क का जाल बिछाने का काम भाजपा की सरकार ने किया। बस्तर में जितने भी पुल पुलिया स्कूल अस्पताल बने हैं, यह सारे के सारे निर्माण कार्य भाजपा की सरकार ने किए हैं।

     

    छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर आज परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ हुआ है। यह यात्रा विजय के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है और यह संकल्प मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से पूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य का विकास किया। राज्य की जनता के जीवन में खुशहाली लाई। भूपेश बघेल की सरकार छत्तीसगढ़ और बस्तर के आदिवासियों का केवल शोषण कर रही है। भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं की टारगेट किलिंग की जा रही है। यह सब सरकार के संरक्षण में हो रहा है। आने वाले समय में कमल खिलाना है और बस्तर के विकास को आगे बढ़ाना है। बस्तर की सभी 12 सीट भारतीय जनता पार्टी को सौंप कर ऐसी सरकार बनाएं जो जनता की भावनाओं के अनुरूप बस्तर और प्रदेश का विकास कर सके। हमारी सरकार ने जहां छत्तीसगढ़ को छोड़ा था, वहां से 5 साल में एक कदम भी विकास की दिशा में आगे नहीं बढ़ाया गया है। प्रदेश का विकास अवरुद्ध हो गया है। बस्तर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। बस्तर की खुशहाली के लिए भाजपा की सरकार बनाना बहुत ज्यादा जरूरी है।

     

    भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि परिवर्तन यात्रा का मतलब है सत्ता का परिवर्तन। परिवर्तन इसलिए जरुररी है कि आज से 5 साल पहले कांग्रेस पार्टी के नेता बस्तर आए और उन्होंने जनता के बीच में तरह तरह के खेल दिखाए। उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार बनायें। उन्होंने परिवर्तन की बात की और झूठा खेल दिखाकर जनता को लुभाने का प्रयास किया था। उन्होंने हम बहनों के साथ छल किया। बहुत सारे वादे किए लेकिन कोई वादे नहीं निभाए घोषणा पत्र में 36 वादे किए गए थे। कांग्रेस की सरकार अब भरोसे का सम्मेलन करती है। भूपेश सरकार पर भरोसा तो कांग्रेस को ही नहीं है। सब जगह लिखा रहता था भूपेश है तो भरोसा है। अब जहां जहां भूपेश लिखा रहता था वहां भूपेश मिटा कर कांग्रेस लिखा जा रहा है। कांग्रेस के सम्मेलन में बड़े बुजुर्ग मल्लिकार्जुन आए थे। उनके व्यक्तित्व का यह आलम है कि जब भरोसे के सम्मेलन में बोलने के लिए खड़े हुए तो कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उठकर चले गए। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने कहा कि भाजपा की सरकार में रेडी टू ईट योजना से जिन महिलाओं को घर चलाने के लिए पैसा मिलता था, भूपेश बघेल ने उनका रोजगार छीनकर ठेकेदार को कम दिया है। यह भरोसे की कैसी सरकार है। इस झूठी सरकार ने जो कहा किसी काम को पूरा नहीं किया। आज हम परिवर्तन यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की सरकार की विफलता से जुड़े इन सब विषयों को लेकर भाजपा के नेता जनता के बीच जा रहे हैं।

     

    केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार के भ्रष्टाचार की चर्चा तो दिल्ली तक में होती है। इस सरकार ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया। आदिवासियों के शोषण और भ्रष्टाचार के अलावा सरकार का कोई काम सामने नहीं आया है। 5 साल से जनता का शोषण चल रहा है। अब हद हो चुकी है। इस सरकार से छुटकारा चाहिए। यह तभी संभव है जब आने वाले चुनाव में कमल खिलाएं और भाजपा की सरकार बनाएं।

     

    इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेश भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, लता उसेंडी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, विक्रम उसेंडी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद एवं बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पांडेय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, कांकेर सांसद मोहन मंडावी, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, प्रथम यात्रा के संयोजक एवं विधायक शिवरतन शर्मा, महेश गागड़ा, निरंजन सिन्हा, प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी, हुंगाराम मरकाम, सहित सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : अभनपुर में विवाद गरमाया’ CMO को धमकी और गाली-गलौज का आरोप, नपा अध्यक्ष का VIDEO वायरल

    August 20, 2026

    Korba Elephant Terror: आधी रात बस्ती में घुसा लोनर हाथी, ग्रामीण के घर की दीवार ढहाई

    August 20, 2026

    लाइव वीडियो बनाने की शर्त पड़ी भारी, ब्लू वाटर में डूबा युवक’ Deputy CM Sao ने लिया संज्ञान

    August 20, 2026

    CG High Court : छत्तीसगढ़ में न्यायिक अधिकारियों की नई तैनाती, 56 सिविल जजों की पोस्टिंग के आदेश जारी

    August 20, 2026

    NEET-UG में बड़ा बदलाव’ 600 विशेषज्ञों की छुट्टी, परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा अब CISF के हवाले

    August 20, 2026

    CG BREAKING : रामगोपाल अग्रवाल के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय की दबिश, जांच से मचा हड़कंप

    August 20, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG News : अभनपुर में विवाद गरमाया’ CMO को धमकी और गाली-गलौज का आरोप, नपा अध्यक्ष का VIDEO वायरल

    August 20, 2026

    Korba Elephant Terror: आधी रात बस्ती में घुसा लोनर हाथी, ग्रामीण के घर की दीवार ढहाई

    August 20, 2026

    लाइव वीडियो बनाने की शर्त पड़ी भारी, ब्लू वाटर में डूबा युवक’ Deputy CM Sao ने लिया संज्ञान

    August 20, 2026

    CG High Court : छत्तीसगढ़ में न्यायिक अधिकारियों की नई तैनाती, 56 सिविल जजों की पोस्टिंग के आदेश जारी

    August 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.