Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दूरस्थ अंचलों से पहुंचे नागरिकों ने रखी अपनी बात, कलेक्टर ने दिए संवेदनशीलता से निराकरण के निर्देश

    October 5, 2026

    बच्चों की कला में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ से मिली राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा

    October 5, 2026

    बालोद में सनसनीखेज वारदात, कॉलेज जा रही युवती पर एसिड जैसा पदार्थ फेंका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 ट्रेनें फिर कैंसिल:बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस समेत 4 ​​​गाड़ियां एक माह तक नहीं चलेंगी, ​​​इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलमेंट वर्क होगा
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 ट्रेनें फिर कैंसिल:बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस समेत 4 ​​​गाड़ियां एक माह तक नहीं चलेंगी, ​​​इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलमेंट वर्क होगा

    News EditorBy News EditorSeptember 16, 2023Updated:September 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 ट्रेनों को एक बार फिर से रद्द कर दिया है। कटनी रूट पर चलने वाली यात्री ट्रेनों को 16 सितंबर से 30 सितंबर तक कैंसिल किया गया है। वहीं, इस रूट पर चलने वाली बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस, कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल समेत चार ट्रेनों को 16 सितंबर से 18 अक्टूबर तक एक माह के लिए कैंसिल कर दिया है।

    रेल प्रशासन ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और मेंटेनेंस काम के चलते ट्रेनों को रद्द करने की जानकारी दी है। कहा गया है कि पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल में संरक्षा से संबंधित काम होगा। साथ ही उत्तर मध्य रेलवे के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन में वाशेबल अप्रोन का काम 16 सितंबर से 35 दिनों तक चलेगा। जिसके कारण कुछ यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

    त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ी मुसीबतें

    तीज पर्व 18 सितंबर को है। यह पर्व छत्तीसगढ़ के साथ ही दूसरे प्रदेश में उत्साह से मनाया जाता है। इसके साथ ही गणेशोत्सव भी है। यह अवसर होता है, जब बेटियां मायके जातीं है और अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। तीज त्योहार के चलते ट्रेनों में महिला यात्रियों ने पहले से रिजर्वेशन भी करा लिया था। लेकिन, रेलवे ने ऐन पर्व के दौरान ही यात्री ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है।

    एक महीने नहीं चलेंगी चार ट्रेनें

    16 सितंबर से 18 अक्टूबर तक बिलासपुर से चलने वाली 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसी तरह 18 सितंबर से 20 अक्टूबर 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस, 16 सितंबर से 19 अक्टूबर तक कटनी से चलने वाली 06617 कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल और 17 सितंबर से 20 अक्टूबर 06618 चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल रद्द रहेंगी।

    जानिए कौन सी ट्रेन कब रहेंगी रद्द

    • 16, 18, 21, 23, 25 एवं 28 सितंबर को दुर्ग से चलने वाली 12823 दुर्ग-निज़ामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 17, 19, 22, 24, 26 एवं 29 सितंबर को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12824 निज़ामुद्दीन-दुर्ग संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 19 एवं 26 सितंबर को दुर्ग से चलने वाली 12549 दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 21 एवं 28 सितंबर को उधमपुर से चलने वाली 12550 उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 16 एवं 28 सितंबर को कोरबा से चलने वाली 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 18 एवं 30 सितंबर को अमृतसर से चलने वाली 18238 अमृतसर- कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 16, 18, 19, 20, 21, 23, 25, 26, 27 एवं 28 सितंबर को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 18, 20, 21, 22, 23, 25, 27, 28, 29 एवं 30 सितंबर को रायगढ़ से चलने वाली 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 19, 22 एवं 26 सितम्बर, 2023 को दुर्ग से चलने वाली 22867 दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 20, 23 एवं 27 सितंबर को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 20 एवं 27 सितंबर को दुर्ग से चलने वाली 20847 दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 21 एवं 28 सितम्बर को उधमपुर से चलने वाली 20848 उधमपुर-दुर्ग- एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    दूरस्थ अंचलों से पहुंचे नागरिकों ने रखी अपनी बात, कलेक्टर ने दिए संवेदनशीलता से निराकरण के निर्देश

    October 5, 2026

    बच्चों की कला में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ से मिली राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा

    October 5, 2026

    बालोद में सनसनीखेज वारदात, कॉलेज जा रही युवती पर एसिड जैसा पदार्थ फेंका

    October 5, 2026

    CG Road Accident : पिकअप का भीषण एक्सीडेंट, 9 गंभीर घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा

    October 5, 2026

    UP Rajya Sabha Election 2026: BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, धर्मपाल सिंह समेत इन नेताओं को टिकट

    October 5, 2026

    02 प्रकरणो मे जुआ खेलते 06 जुआडियान गिरफ्तार

    October 5, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    दूरस्थ अंचलों से पहुंचे नागरिकों ने रखी अपनी बात, कलेक्टर ने दिए संवेदनशीलता से निराकरण के निर्देश

    October 5, 2026

    बच्चों की कला में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ से मिली राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा

    October 5, 2026

    बालोद में सनसनीखेज वारदात, कॉलेज जा रही युवती पर एसिड जैसा पदार्थ फेंका

    October 5, 2026

    CG Road Accident : पिकअप का भीषण एक्सीडेंट, 9 गंभीर घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा

    October 5, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.