Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Amit Shah’ समेत अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR

    August 21, 2026

    Mahtari Vandan Yojana’ में सामने आई गड़बड़ी, सरकारी कर्मचारियों के परिवारों पर कार्रवाई की तैयारी

    August 21, 2026

    CG Electricity Update : बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव, अब e-KYC के बिना नहीं मिलेगी कनेक्शन संबंधी सुविधा

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 21
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » छत्तीसगढ़ में 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी:बिलासपुर, गौरेला, मुंगेली में ऑरेंज और रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव में यलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ में 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी:बिलासपुर, गौरेला, मुंगेली में ऑरेंज और रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव में यलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें

    News EditorBy News EditorSeptember 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। रायपुर में सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विभाग में आज कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। गुरुवार को दिन भर हुई बारिश से तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट आई है।

    शुक्रवार को सरगुजा संभाग और बस्तर संभाग में तेज बारिश हो सकती है। इन दोनों संभागों से लगे जिलों में भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने निचले इलाकों में जलभराव और फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई है ।

    इस जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    मौसम विभाग ने गौरेला- पेंड्रा- मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, और कबीरधाम जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां एक दो जगहों पर भारी से अति बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

    इस जिलों में यलो अलर्ट

    रायपुर, दुर्ग, बालोद ,राजनांदगांव, सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, कोरबा, रायगढ़ जिले में यलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही इन जिलों के एक दो जगहों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

    बीते 24 घंटों में इन जिलों में हुई बारिश (आंकड़े मिलीमीटर में)

    मुंगेली (लोरमी) 175
    बिलासपुर (बिल्हा) 142.2
    बलौदा बाजार (सिमगा) 112.0
    रायपुर (लाभांडी) 80.8
    गरियाबंद (राजिम) 76.9
    बेमेतरा (नवागढ़) 72.6
    जांजगीर (अकलतरा) 72.0
    महासमुंद 68.0

    ​​इन जिलों में कम हुई बारिश

    प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश से जहां मानसून का कोटा पूरा हो गया है। वहीं कोरिया, बलरामपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कोरबा, सरगुजा जिले में कम बारिश हुई है।

    मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट।
    मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट।

    1 जून से 21 सितम्बर तक जिलों में दर्ज की गई औसत वर्षा (आंकड़े मिलीमीटर में )

    बीजापुर 1584.8
    सरगुजा 427.4
    सूरजपुर 746.7
    बलरामपुर 867.4
    जशपुर 774.8
    कोरिया 880.2
    मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 881.5
    रायपुर 1121.2
    बलौदा बाजार 1063.6
    गरियाबंद 878.6
    महासमुंद 999.7
    धमतरी 935.1
    बिलासपुर 1140.7
    मुंगेली 1297.7
    रायगढ़ 1104.9
    सारंगढ़ 943.5
    बिलाईगढ़. जांजगीर-चांपा 998.9
    सक्ती 919.3
    कोरबा 932.9
    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 1060.1
    दुर्ग 806.7
    कबीरधाम 848.1
    राजनांदगांव 1036.8
    मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ 1234.3
    खैरागढ़-छुईखदान 919.3
    गंडई 1018.3
    बालोद 941.1
    बस्तर 988.6
    कांकेर 947.4
    नारायणपुर 901.6
    दंतेवाड़ा 1001.0
    सुकमा 1331.7

    कब जारी किया जाता है यलो अलर्ट?

    जब कई जगह पर भारी बारिश की आशंका होती है तो सरकार येलो अलर्ट जारी करती है। यलो अलर्ट में 64.5 से 115.5 मिमी तक बारिश होने की उम्‍मीद होती है। मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी करने का मतलब है कि अभी कोई खतरा नहीं है, लेकिन मौसम कभी भी खतरनाक हालात बना सकता है। इसमें भारी बारिश के 2 घंटे तक होने की आशंका रहती है। साथ ही बाढ़ आने की आशंका भी रहती है।

    क्यों जारी करते हैं ऑरेंज अलर्ट

    ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने का मतलब है कि 115.6 मिमी से 204.4 मिमी तक बारिश हो सकती है। दूसरे शब्‍दों में कहें तो ऑरेंज अलर्ट के दौरान बहुत भारी बारिश हो सकती है। चक्रवातीय तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 65 से 75 किमी प्रति घंटा होने की आशंका पर मौसम विभाग ऑरेंज अलर्ट जारी करता है। ऑरेंज अलर्ट के दौरान खतरनाक बाढ़ आने की आशंका बढ़ जाती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Amit Shah’ समेत अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR

    August 21, 2026

    Mahtari Vandan Yojana’ में सामने आई गड़बड़ी, सरकारी कर्मचारियों के परिवारों पर कार्रवाई की तैयारी

    August 21, 2026

    CG Electricity Update : बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव, अब e-KYC के बिना नहीं मिलेगी कनेक्शन संबंधी सुविधा

    August 21, 2026

    National Green Tribunal : NGT की सख्ती’ रायपुर समेत मुंबई और जयपुर के क्रिकेट स्टेडियमों में मैचों पर रोक जारी

    August 21, 2026

    Korba Road Accident: नशे में धुत तेज रफ्तार कार ने 4 गौवंश को कुचला, 3 की मौके पर मौत

    August 21, 2026

    UPSC Civil Services Mains Exam 2026 : देशभर में आज से परीक्षा का आगाज, रायपुर में 185 उम्मीदवार होंगे शामिल

    August 21, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    Amit Shah’ समेत अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR

    August 21, 2026

    Mahtari Vandan Yojana’ में सामने आई गड़बड़ी, सरकारी कर्मचारियों के परिवारों पर कार्रवाई की तैयारी

    August 21, 2026

    CG Electricity Update : बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव, अब e-KYC के बिना नहीं मिलेगी कनेक्शन संबंधी सुविधा

    August 21, 2026

    National Green Tribunal : NGT की सख्ती’ रायपुर समेत मुंबई और जयपुर के क्रिकेट स्टेडियमों में मैचों पर रोक जारी

    August 21, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.