Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Amit Shah’ समेत अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR

    August 21, 2026

    Mahtari Vandan Yojana’ में सामने आई गड़बड़ी, सरकारी कर्मचारियों के परिवारों पर कार्रवाई की तैयारी

    August 21, 2026

    CG Electricity Update : बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव, अब e-KYC के बिना नहीं मिलेगी कनेक्शन संबंधी सुविधा

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 21
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » राहुल का दावा- MP-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत पक्की:राजस्थान में करीबी मुकाबला, लेकिन सरकार बनाएंगे; तेलंगाना भी जीत सकते हैं
    Chhattisgarh

    राहुल का दावा- MP-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत पक्की:राजस्थान में करीबी मुकाबला, लेकिन सरकार बनाएंगे; तेलंगाना भी जीत सकते हैं

    News EditorBy News EditorSeptember 24, 2023Updated:September 24, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    राहुल गांधी ने दावा किया है इसी साल होने वाले पांच राज्यों के चुनावों में कांग्रेस मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जीत रही है। तेलंगाना जीत सकते हैं। राजस्थान में मुकाबला करीबी हो सकता है, लेकिन उन्हें यकीन है जीत कांग्रेस की ही होगी। राहुल गांधी रविवार को दिल्ली में एक मीडिया हाउस इवेंट में मौजूद थे, वहीं उन्होंने ये बात कही।

    उन्होंने आरोप लगाया कि BJP जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कई हथकंडे अपनाती है। रमेश बिधूड़ी का संसद में दूसरे सांसद को गाली देना और एक देश-एक चुनाव का विचार लाना उन्हीं में से एक है।

    राहुल ने यह भी कहा कि जब भी संसद में कोई बात रखी जाती है, तो वे ध्यान भटकाने के लिए ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। हमने सीख लिया है, इससे कैसे निपटना है।

    कर्नाटक चुनाव से सबक सीखकर पार्टी का नैरेटिव बनाया राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव से बहुत जरूरी सबक सीखा है कि भाजपा ध्यान भटकाती है। वह हमें अपना नैरेटिव बनाने से रोकती रही। इसी तरह पिछले कई चुनाव जीतती आई। इससे ही सबक लेकर हमने अपनी पार्टी का नैरेटिव बनाते हुए कर्नाटक का चुनाव लड़ा था।

    राहुल ने बताया- हमने कर्नाटक की जनता को एक सीधा-सीधा दृष्टिकोण दिया कि उनके लिए कई सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम हैं, जिन्हें लागू किया जा रहा है। और इसी तरह हम नैरेटिव को कंट्रोल कर पाए।

    सरकार कह रही है कि महिलाओं को इस बिल का लाभ 10 साल बाद मिलेगा, लेकिन कांग्रेस चाहती है कि इसका लाभ तुरंत मिले।।
    सरकार कह रही है कि महिलाओं को इस बिल का लाभ 10 साल बाद मिलेगा, लेकिन कांग्रेस चाहती है कि इसका लाभ तुरंत मिले।।

    राहुल बोले- हम शायद तेलंगाना में जीत सकते हैं, क्योंकि वहां BJP पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। लेकिन निश्चित रूप से हम मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जीतेंगे। राजस्थान में मामला बहुत करीबी है। हमें लगता है कि हम वहां भी जीत जाएंगे। बीजेपी भी अंदरखाने यही कह रही है।

    गौरतलब है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में 2023 में ही विधानसभा चुनाव होने हैं। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। मध्यप्रदेश में BJP, तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति और मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट की सरकार है।

    राहुल गांधी के बयान की बड़ी बातें…

    • 2024 में भाजपा को सरप्राइज देगा विपक्ष: राहुल गांधी ने विपक्षी अलायंस I.N.D.I.A चीजों के साथ खुद को ढाल रहा है और एक साथ काम कर रहा है। विपक्ष के साथ भारत की 60% आबादी है। हम निश्चित रूप से 2024 के आम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को सरप्राइज देने वाले हैं। राहुल ने दावा किया कि उनकी पार्टी ऐसी स्थिति में ढल रहे हैं जहां भाजपा मीडिया को नियंत्रित करती है।
    • असली मुद्दों से मुकाबला नहीं कर सकती भाजपा: भारत में असली मुद्दे गरीबी, बेरोजगारी, निचली जाति, ओबीसी और आदिवासियों से अन्याय और महंगाई हैं। भाजपा उनसे मुकाबला नहीं कर सकती। इसलिए कहती है- आइए बिधूड़ी जी एक बयान दें। आइए एक साथ आएं और एक साथ चुनाव कराएं। आइए भारत का नाम बदलें। ये सब ध्यान भटकाने वाला है। हम इसे जानते-समझते हैं। और हम उन्हें ऐसा नहीं करने देंगे।
    • चाहें तो कल सुबह लागू कर दें महिला आरक्षण: महिला आरक्षण विधेयक कल सुबह लागू किया जा सकता है। बस इतना कहना है कि लोकसभा और विधानसभाओं में 33% सीटें आरक्षित की जाएंगी। रिजर्वेशन का जनगणना या परिसीमन से कोई संबंध नहीं है। सरकार कह रही है कि महिलाओं को इस बिल का लाभ 10 साल बाद मिलेगा, लेकिन कांग्रेस इसे अभी चाहती है।
    • BJP ने मीडिया पर कब्जा कर रखा है: कम्युनिकेशन आर्किटेक्चर पर भाजपा का इतना कब्जा है कि लोगों से बात करना प्रैक्टिकली असंभव है। बीजेपी ने चाहे कितनी भी ताकत लगा ली हो, मीडिया ने कितना भी तोड़-मरोड़ कर पेश करने की कोशिश की, लेकिन यह काम नहीं आया। यह समस्या सिर्फ भारत में नहीं है। इसका सामना दुनिया भर में हो रहा है।
    • अडानी मामले से ध्यान भटकाने विशेष सत्र लाई सरकार : फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्टों से ध्यान भटकाने के लिए सरकार विशेष सत्र लेकर आई। वे इंडिया को भारत में बदलना चाहते थे, लेकिन उन्हें एहसास हुआ कि लोगों को यह पसंद नहीं आएगा, इसलिए इसे पीछे करके इसे लेकर आए।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Amit Shah’ समेत अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR

    August 21, 2026

    Mahtari Vandan Yojana’ में सामने आई गड़बड़ी, सरकारी कर्मचारियों के परिवारों पर कार्रवाई की तैयारी

    August 21, 2026

    CG Electricity Update : बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव, अब e-KYC के बिना नहीं मिलेगी कनेक्शन संबंधी सुविधा

    August 21, 2026

    National Green Tribunal : NGT की सख्ती’ रायपुर समेत मुंबई और जयपुर के क्रिकेट स्टेडियमों में मैचों पर रोक जारी

    August 21, 2026

    Korba Road Accident: नशे में धुत तेज रफ्तार कार ने 4 गौवंश को कुचला, 3 की मौके पर मौत

    August 21, 2026

    UPSC Civil Services Mains Exam 2026 : देशभर में आज से परीक्षा का आगाज, रायपुर में 185 उम्मीदवार होंगे शामिल

    August 21, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    Amit Shah’ समेत अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR

    August 21, 2026

    Mahtari Vandan Yojana’ में सामने आई गड़बड़ी, सरकारी कर्मचारियों के परिवारों पर कार्रवाई की तैयारी

    August 21, 2026

    CG Electricity Update : बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव, अब e-KYC के बिना नहीं मिलेगी कनेक्शन संबंधी सुविधा

    August 21, 2026

    National Green Tribunal : NGT की सख्ती’ रायपुर समेत मुंबई और जयपुर के क्रिकेट स्टेडियमों में मैचों पर रोक जारी

    August 21, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.