Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : 74 हजार शिक्षकों की B.Ed की टेंशन होगी दूर’ मुक्त विश्वविद्यालय से ब्रिज कोर्स कराने का प्रस्ताव

    August 22, 2026

    गुरु रविदास जयंती पर गूंजा समरसता का संदेश, भाजपा कार्यालय में भव्य संत समागम एवं कलश वितरण

    August 22, 2026

    छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा ऑनलाइन वैवाहिक परिचय सम्मेलन 22 एवं 23 अगस्त को

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 22
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » जल जीवन मिशन के तहत नल कनेक्शन के माध्यम से ग्रामीणों को घर पर ही मिल रहा है पेयजल
    Chhattisgarh

    जल जीवन मिशन के तहत नल कनेक्शन के माध्यम से ग्रामीणों को घर पर ही मिल रहा है पेयजल

    News EditorBy News EditorSeptember 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 27 सितम्बर 2023/ जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत अब दूरदराज के गांवों के लोगों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। योजना के तहत जिले के प्रत्येक ग्राम बसाहट के हर घर में नल कनेक्शन दिया जा रहा है। जिससे लोगों की पेयजल प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    योजना के तहत कोरबा विकासखण्ड के ग्राम पंडरीपानी में ग्रामीणों को उनके घर तक पाइप लाइन बिछाकर नल कनेक्शन के द्वारा पेयजल उपलब्ध कराया गया है। इस व्यवस्था से गांव के सभी लोग बहुत खुश हैं। योजना से पूर्व पंडरीपानी गांव के लोग पीने के पानी के लिए पहले मुख्य रूप से हैंडपंप, कुंआ अदि पर निर्भर थे। पूर्व में तकनीकी रूप से गाँव के ग्रामीण पानी की शुद्धता का मापन पानी की गंदलापन या सफाई को देखकर किया करते थे। साथ ही उनमें जागरूकता का भी अभाव था। पंडरीपानी मे जल जीवन मिशन योजना लागू होने से हर घर में नल से जल मिलने से ग्रामीणों में उत्साह का वातावरण निर्मित है। साथ ही लोगो मे जन जागरूकता लाने हेतु ग्राम सभा में जल सम्बंधित चर्चा व व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाने लगा। जिससे यहां के लोग स्वच्छ पीने के पानी की शुद्धता एवं अच्छे स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हुए।
    पंडरीपानी की रहने वाली श्रीमती पुष्पांजलि सिंह ने जल जीवन मिशन के तहत अपने घर में ही शुद्ध पेयजल उपलब्ध होने पर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि घर बैठे ही उन्हें शुद्ध जल मिल जाने से उन्हें एवं उनके परिवार के लोगों को राहत मिली है। नल कनेक्शन के माध्यम से उन्हें घर पर ही पर्याप्त मात्रा में जल मिलता है। पुष्पांजलि कहती है कि पहले उन्हें अपने घर वालो के लिए पेयजल लाने के लिए दूर जाना पड़ता था, जिससे उन्हें परेशानी होती थी। अब घर के आंगन में ही पानी भरने की सुविधा उपलब्ध हो जाने से उन्हें पानी लाने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता। उन्होंने बताया कि जल का उपयोग खाना पकाने के साथ ही अन्य घरेलू कार्याे में किया जाता है। पानी के बिना बहुत सारे कार्य प्रभावित होते है। घर में पानी की उपलब्धता हो जाने से घरेलू कार्याे को पूरा करने में उसके परिवार को बहुत सुविधा होती है। इससे उसके समय की बचत होती है। हितग्राही पुष्पांजलि कहती है कि उसे शुद्ध पेयजल के उपयोग से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी है। उसने बताया कि जल में बहुत सारे खनिज तत्व पाए जाते है। जिससे शरीर को अनेक फायदे होते है। साथ ही दूषित जल पीने से अनेक प्रकार की बीमारियां होने की संभावना होती है। वह साफ पानी के उपयोग से होने वाले फायदों के बारे में अपने आस पास के लोगों को भी बताती है। जिससे सभी पीने के लिए साफ पानी का उपयोग कर स्वस्थ रहे।
    इसी प्रकार योजना से लाभान्वित 74 वर्षीय श्रीमती लक्ष्मी बाई ने बताया की पहले अपने दैनिक आवश्यकता के लिए पानी भरने के लिए हैंडपंप जाना पड़ता था जहां पानी भरने के लिए लंबी कतार में अपनी बारी का इंतिजार करना पड़ता था। लेकिन अब घर में ही नल से जल मिलने से उनका जीवन सहज हो गया है। घर में नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु हितग्राही पुष्पांजलि व लक्ष्मी बाई ने सपरिवार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए सहृदय धन्यवाद दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : 74 हजार शिक्षकों की B.Ed की टेंशन होगी दूर’ मुक्त विश्वविद्यालय से ब्रिज कोर्स कराने का प्रस्ताव

    August 22, 2026

    गुरु रविदास जयंती पर गूंजा समरसता का संदेश, भाजपा कार्यालय में भव्य संत समागम एवं कलश वितरण

    August 22, 2026

    छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा ऑनलाइन वैवाहिक परिचय सम्मेलन 22 एवं 23 अगस्त को

    August 22, 2026

    सक्ती पुलिस की सटोरियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई

    August 22, 2026

    पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री राम गोपाल गर्ग ने सक्ती जिले का किया प्रवास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना डभरा का किया निरीक्षण

    August 22, 2026

    * अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही

    August 22, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG NEWS : 74 हजार शिक्षकों की B.Ed की टेंशन होगी दूर’ मुक्त विश्वविद्यालय से ब्रिज कोर्स कराने का प्रस्ताव

    August 22, 2026

    गुरु रविदास जयंती पर गूंजा समरसता का संदेश, भाजपा कार्यालय में भव्य संत समागम एवं कलश वितरण

    August 22, 2026

    छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा ऑनलाइन वैवाहिक परिचय सम्मेलन 22 एवं 23 अगस्त को

    August 22, 2026

    सक्ती पुलिस की सटोरियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई

    August 22, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.