दुर्ग। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. दंपति की लाश मिली है. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना पर पुलिस पहुचंकर जांच में जुट गई है. यह मामला भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र का है.जानकारी के अनुसार, छावनी वार्ड क्रमांक 41की रहने वाली रमली नेताम पति जीतू नेताम उम्र 35 वर्ष की हत्या की खबर जब पुलिस को मिली, तब पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने यहां देखा की महिला मृत हालत में पड़ी थी, वहीं पति गायब था. लेकिन जब आसपास के लोगों से पूछताछ किया गया तो पता चला की पति जीतू नेताम उम्र 40 वर्ष का कहीं चला गया है. लेकिन मामले में पुलिस खोजबीन करने में जुटी रही और जीतू नेताम मोहल्ले के एक झोपड़ी में फांसी के फंदे लटका हुआ मिला. दोनों मृतक पति पत्नी के तीन बच्चे भी हैं.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




