Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 19 ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए कैंसिल:6 और 7 अक्टूबर से नहीं चलेंगी गाडि़यां; अलग-अलग सेक्शन में चलेगा मेंटेनेंस का काम
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 19 ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए कैंसिल:6 और 7 अक्टूबर से नहीं चलेंगी गाडि़यां; अलग-अलग सेक्शन में चलेगा मेंटेनेंस का काम

    News EditorBy News EditorOctober 6, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रेलवे ने अब छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 19 ट्रेनों को अनिश्चितकाल के लिए कैंसिल कर दिया है। बिलासपुर जोन के अलग-अलग सेक्शन में सेफ्टी और मेंटेनेंस का काम होना है, जिसके चलते 6 और 7 अक्टूबर से ये गाड़ियां रद्द रहेंगी। नवरात्र पर ट्रेनों के कैंसिलेशन का असर यात्रियों पर पड़ेगा और उन्हें परेशानी होगी।

    रेलवे प्रशासन इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के नाम पर ट्रेनों को लगातार रद्द कर रहा है। पिछले 3 महीने से ये सिलसिला जारी है, जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के अलग-अलग सेक्शन में सेफ्टी मेंटेनेंस के कारण छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।

    नवरात्र पर स्पेशल ट्रेनों के बजाए कैंसिलेशन

    रेलवे बोर्ड नवरात्र पर्व पर हर साल देवी दर्शन के लिए निकलने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करता है। नवरात्रि के मौके पर होने वाली छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में बाहर पढ़ने वाले स्टूडेंट्स भी घर लौटते हैं। इसके अलावा माता के दर्शनों के लिए भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ यात्रा करती है, ऐसे में ट्रेनों में खचाखच भीड़ रहती है, इसलिए इस दौरान हर साल स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं।

    देवी मंदिर वाले स्टेशनों पर एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों का स्टॉपेज भी दिया जाता है, लेकिन इस बार स्पेशल ट्रेनें चलाना तो दूर रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर यात्रियों की परेशानी और बढ़ा दी है।

    रद्द होने वाली गाड़ियां

    • 6 अक्टूबर से अगले आदेश तक रायपुर से चलने वाली 08746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
    • 7 अक्टूबर से अगले आदेश तक गेवरा रोड से चलने वाली 08745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
    • 6 अक्टूबर से अगले आदेश तक बिलासपुर से शहडोल तक चलने वाली 08740/08739 बिलासपुर-शहडोल-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    • 6 अक्टूबर से अगले आदेश तक रायपुर से चलने वाली 08729 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
    • 7 अक्टूबर से अगले आदेश तक डोंगरगढ़ से चलने वाली 08730 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    • 6 अक्टूबर से अगले आदेश तक रायपुर और दुर्ग से चलने वाली 08701/08702 रायपुर-दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    • 6 अक्टूबर से अगले आदेश तक इतवारी और बालाघाट से चलने वाली 08714/08715 इतवारी-बालाघाट-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
    • 6 अक्टूबर से अगले आदेश तक गोंदिया एवं कटंगी से चलने वाली 07805/07806 गोंदिया-कटंगी-गोंदिया डेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    • 6 अक्टूबर से अगले आदेश तक गोंदिया से चलने वाली 07809 गोंदिया-कटंगी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    • 7 अक्टूबर से अगले आदेश तक कटंगी से चलने वाली 07810 कटंगी-गोंदिया पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    • 6 अक्टूबर से अगले आदेश तक गोंदिया से चलने वाली 08806 गोंदिया-वड़सा मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    • 7 अक्टूबर से अगले आदेश तक वड़सा से चलने वाली 08808 वड़सा-चान्दा फोर्ट मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    • 7 अक्टूबर से अगले आदेश तक चान्दा फोर्ट से चलने वाली 08805 चान्दा फोर्ट-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    • 6 अक्टूबर 2023 से अगले आदेश तक रायपुर से चलने वाली 08721 रायपुर-डोगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    • 6 अक्टूबर 2023 से अगले आदेश तक डोंगरगढ़ से चलने वाली 08723 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    • 7 अक्टूबर से अगले आदेश तक गोंदिया से चलने वाली 08724 गोंदिया-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

    मुंबई रेल मंडल में सातवीं लाइन को जोड़ने का होगा काम

    मध्य रेलवे के मुंबई मंडल के वाडी बंदर नया कोचिंग डिपो को तीसरी रेलवे और सातवीं लाइन से जोड़ने का काम होगा। यह काम 5 से 7 अक्टूबर तक चलेगा, जिसके कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

    देरी से रवाना होने वाली ट्रेन

    • 7 अक्टूबर को मुंबई से छूटने वाली 12809 मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस मुंबई से 3 घंटे 35 मिनट की देरी से रवाना होगी।

    बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियां

    • 5 अक्टूबर को हावड़ा से चलने वाली 12810 हावड़ा–मुंबई मेल एक्सप्रेस ठाणे स्टेशन पर समाप्त होगी। यह गाड़ी अंधेरी और भांडुप के बीच रद्द रहेगी।
    • 6 अक्टूबर को हावड़ा से छूटने वाली 12870 हावड़ा-मुंबई सुपर फास्ट एक्सप्रेस ठाणे स्टेशन पर समाप्त होगी। यह गाड़ी अंधेरी और न्यू मुलंद गुड के बीच रद्द रहेगी।
    • 6 अक्टूबर को हावड़ा से चलने वाली 12810 हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस दादर स्टेशन पर समाप्त होगी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026

    डीएमएफटी कोरबा की पहल से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया संबल

    August 19, 2026

    पोड़ी उपरोड़ा में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

    August 19, 2026

    राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कोरबा 19 अगस्त 2026/

    August 19, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026

    डीएमएफटी कोरबा की पहल से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया संबल

    August 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.