Monday, July 7, 2025

CG: पावर कंपनी के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ:भूपेश कैबिनेट का फैसला, हड़ताली स्वास्थ्यकर्मियों की बर्खास्तगी की कार्यवाही शून्य

छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का भी फैसला किया है। इसका फायदा उन कर्मचारियों को मिलेगा जो एक जनवरी 2004 या इसके बाद नियुक्त हुए हैं। सरकार के इस फैसले से पावर कंपनी के 10 हजार अधिकारी-कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ​इसकी घोषणा शुक्रवार को कांकेर में आयोजित नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में की थी। जिस पर कैबिनेट ने इसका त्वरित अनुमोदन किया। रायपुर में सीएम हाउस में हुई कैबिनेट की बैठक में महुआ के संग्रहण, मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण और उपयोग को बढ़ावा देने के लिए राज्य महुआ बोर्ड के गठन का फैसला भी हुआ है।

सीएम हाउस में भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक।
सीएम हाउस में भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक।

छत्तीसगढ़ राज्य महुआ बोर्ड के गठन का मकसद

छत्तीसगढ़ में महुआ के वृक्ष बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। महुआ के फूल का पशु, पक्षी और इंसान भी इस्तेमाल करते हैं। महुए के बीज से तेल भी निकलता है। इसके फूल में औषधीय गुण होते हैं और इसका बीज स्वस्थ वसा का अच्छा स्त्रोत है।

प्रदेश में महुआ की उपलब्धता, इसके उपयोग और वनक्षेत्र के आसपास रहने वाले ग्रामीणों की आजीविका का मुख्य स्त्रोत होने से जरूरी था कि इसके विकास के प्रयास किए जाएं। महुआ के फूल, फल और बीज का अच्छी गुणवत्ता के साथ संग्रहण एवं प्राथमिक प्रसंस्करण हो सके इसीलिए अलग से महुआ बोर्ड बनाया गया है।

कैबिनेट की बैठक लेते सीएम भूपेश बघेल।
कैबिनेट की बैठक लेते सीएम भूपेश बघेल।
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -